Posts

Showing posts with the label अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

Image
  प्रयागराज : :उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ अब वह बच्चे भी उठा सकेंगे जिनके परिवार या संरक्षक की वार्षिक आय तीन लाख रूपये तक है। इससे पहले इस योजना का लाभ दो लाख रूपये सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को ही दिए जाने का निर्णय लिया गया था। वार्षिक आय का दायरा बढ़ा दिए जाने से अब अधिक से अधिक बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए आर्थिक और शैक्षिक मदद पहुँचाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि यह शासनादेश योजना को लेकर एक सकारात्मक कदम है। इससे ज्यादा से ज्यादा निराश्रित बच्चे इस योजना का लाभ ले सकेंगे। अभी तक जनपद में 135 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 104 बच्चों का सत्यापन पूरा हो चुका है। प्रशासन अपने स्तर पर पात्र बच्चों की जानकारी एकत्र कर रहा है । इसके साथ ही नए आवेदनों का भी इंतजार है। उन्होने कहा कि योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता एवं अन्य सभी लाभ पाने के लिए वह निराश्रित बच्चे पात्र होंगे जिनके माता-पिता व संरक्षक की म...

फाइलेरिया उन्मूलन- नाइट ब्लड सर्वे का आज आखिरी दिन

Image
  प्रयागराज: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आई.डी.ए कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ विभाग की टीम ने चिन्हित साइट्स पर 4 मार्च से सर्वे अभियान शुरू किया थाI नाइट ब्लड सर्वे का आज आखिरी दिन है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने सभी साइट्स से 500 ब्लड सैंपल का लक्ष्य रखा थाI कल तक हुए नाईट ब्लड सर्वे में सभी साइट से 500 से अधिक ब्लड सैंपल लिए गएI सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एन. सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण के नोडल अपर निदेशक वाई.के. पाठक व जिला मलेरिया अधिकारी के.पी. द्विवेदी समेत संबन्धित ब्लॉक के अधीक्षकों ने गाँव-गाँव जाकर नाइट ब्लड सर्वे का औचक निरीक्षण किया। अधिकारीयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा के ग्राम गोताण व सैदाबाद के ग्राम खेरुआ में एंटीलार्वा के छिड़काव व आशा एवं एएनएम के माध्यम से दस्तक अभियान के लिए डोर-टू-डोर कार्य की जमीनी हकीकत को जाना व टीम में लगे स्वास्थ कर्मियों से उनके अनुभव एवं कार्य प्रणाली पर जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी के.पी. द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ टीम अपने प्रयास से लक...

करें आवेदन: गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

Image
   गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना  योजना   ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन   87000 से अधिक का हो चुका है रजिस्ट्रेशन     पौष्टिक आहार व स्वास्थ्य देखभाल के लिए तीन किश्तों में मिलते हैं 5000 रुपये  प्रयागराज, 04 जनवरी 2021- कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग पर अधिक असर पड़ा है। ऐसी स्थिति में कमज़ोर वर्ग में पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बहुत ही सहायक साबित हो रही है। इस योजना का लाभ पाने के लिए अब घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व आर.सी.एच. के नोडल अधिकारी डॉ. सत्येन राय ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए केन्द्र सरकार ने जनवरी 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती की स्वास्थ्य स्थिति को पोषण के माध्यम से बेहतर बनाना है। इसमें पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को 5000 रुपये की धनराशि तीन किश्तों में सीधे उनके खाते में दी जाती है। गर्भवती का पंजीकरण कराने पर 1000 ...

अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस: बच्चे करेंगे आज अधिकारियों से संवाद

Image
   प्रयागराज:    अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (20 नवम्बर) पर शुक्रवार को बच्चे और किशोर सीधे जिले के अधिकारियों से संवाद स्थापित कर सकेंगे। महिला कल्याण और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत हर जिले में ग्राम व ब्लाक स्तर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में बच्चों और किशोरों की सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक आवश्यकताओं, मुद्दों व सपोर्ट प्रणाली पर भौतिक शक्ति संवाद किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी जिलाधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से तय कर चुके हैं। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान की हर माह की अलग-अलग थीम है। नवम्बर माह की थीम – मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गयी है। इसी के तहत शक्ति संवाद का लक्ष्य बच्चों व किश...