प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में प्रथम स्थान पर कौशाम्बी
कौशाम्बी : पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और समुचित पोषण के उद्देश्य से जनवरी 2017 में पूरे देश में शुरू की गयी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में उत्तर प्रदेश ने कीर्तिमान स्थापित किया है । चार साल में इस योजना के तहत 33 हज़ार 904 महिलाओं का पंजीकरण कर सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने वाली व धात्री महिला को तीन किश्तों में 5000 रूपये प्रदान किये गए हैं। प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना कार्यक्रम के नोडल डॉ. अरुण कुमार आर्या ने बताया कि योजना की शुरुवात 2017 जनवरी में हुई हैं और तब से अब तक 33 हज़ार 904 महिलाओं का पंजीकरण किया गया हैं और 2020-21 के दौरान 9970 पंजीकरण किये गए जिसके तहत महिलाओं को योजना का लाभ मिल रहा हैं उन्होंने बताया कि प्रदेश में जनपद कौशाम्बी का छटवां स्थान हैं और मंडल में यह प्रथम स्थान पर हैं | योजना में आशा कार्यकर्ताओं की भी अहम् भूमिका रही, समुदाय तक योजना के प्रचार-प्रसार और लाभार्थी को चिन्हित कर योजना के तहत पंजीकरण कराने में उन्होंने भरपूर प्रयास किया । इस तरह सभी के सम्मिलित प्रयास से उपलब्धि...