Posts

Showing posts with the label कृष्ण कुमार पाठक 'सोनू पाठक'

मधवापुर की एक पुकार सोनू पाठक अबकी बार

Image
प्रयागराज 13 अप्रैल : जनपद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्षद प्रत्याशी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में लगे हैं। वहीं चुनाव आयोग ने भी इसको लेकर अपनी कमर कस ली है।  इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर आज जनपद के वार्ड नंबर 36 के पार्षद पद प्रत्याशी व वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार पाठक 'सोनू पाठक' ने नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। जहां विधिवत शास्त्र संगत विधि से पूजा पाठ कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वार्ड के लोग भारी संख्या में उपस्थिति रहे। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर नीति बनाकर आगामी चुनावी प्रचार प्रसार करने की रणनीति बनाई।  वहीं कार्यकर्ता के तौर पर संदीप द्विवेदी, सचिन शर्मा, बालगोपाल गोविंद, महेश त्रिपाठी, आशीष पाण्डेय, सुमित मिश्रा, आकाश, रमेश मौर्य, सचिन गुप्ता, रामसिंह पटेल, अतुल दुबे व आदि लोग उपस्थित रहे।