Posts

Showing posts with the label #स्वास्थ खबर

स्वास्थ्य केंद्रों पर मनाया खुशहाल परिवार दिवस

Image
  कौशाम्बी : समुदाय में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता तथा स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से जनपद के स्वास्थ्य केंद्रों पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया गया जो हर माह की 21 तारीख को आयोजित किया जाता हैं । इस दौरान जनपद के सभी सामुदायिक एवं शहरी सामुदायिक स्वास्थ केंद्र व जिला महिला चिकित्सालय पर आने वाले लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी प्रदान की गई व इसे अपनाने के लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के.सी राय ने कहा कि खुशहाल परिवार के लिए छोटा परिवार जरूरी है। छोटे परिवार के लिए परिवार नियोजन के विभिन्न सामग्री इस्तेमाल किए जा सकते हैं। जिले में 21 दिसंबर यानि मंगलवार को स्वास्थ्य इकाईयों पर खुलहाल परिवार दिवस मनाया गया । उन्होंने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस पर कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। केन्द्र पर परिवार नियोजन के लिए परामर्श के लिए एक अलग काउंटर बनाया गया ताकि लोगों की गोपनीयता के साथ काउंसिलिंग की जा सके। काउंसिलिंग के दौरान नव विवाहित दंपत्ति, उच्च जोखिम गर्भवती तथा...

हम सबकी जिम्मेदारी, कोविड टीकाकरण पूर्ण हो हमारी

Image
 हम सबकी जिम्मेदारी, कोविड टीकाकरण पूर्ण हो हमारी  टीकाकरण जरुर कराएँ जनपद के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं : सीएमओ   कौशंबी 24 नवंबर 2021:  भारत ने 100 करोड़ डोज़ टीका लगाकर दुनिया के सामने कोविड-19 के प्रति अपनी सक्रियता को साबित किया है। विभाग ने 18 वर्ष से ऊपर के 1145985 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। इसमें जनपद में 23 नवंबर तक प्रथम 893648 डोज़ यानि 78 प्रतिशत व सेकेंड डोज़ 302706 यानि 34 प्रतिशत टीकाकरण के पूरे किए जा चुके हैं। इसके चलते कोविड टीकाकरण में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यू.पी में जनपद कौशांबी छटवे स्थान है। छूटे हुए लोगों को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता कैंप किए जा रहे हैं। साथ ही दस्तक अभियान के माध्यम से इन्हें चिन्हित कर प्रधान व आशा के जरिए टीकाकरण की उपयोगिता समझायी जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के सी राय ने बताया कि ऐसा देखा गया है कि गर्भवती या धात्री महिलायें व बुजुर्ग टीकाकरण के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहते हैं। उनके परिवार के मुखिया से यह निवेदन है कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए बिना देरी क...