Posts

Showing posts with the label NHM

मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव

Image
  प्रयागराज : :उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना का लाभ अब वह बच्चे भी उठा सकेंगे जिनके परिवार या संरक्षक की वार्षिक आय तीन लाख रूपये तक है। इससे पहले इस योजना का लाभ दो लाख रूपये सालाना आय वाले परिवारों के बच्चों को ही दिए जाने का निर्णय लिया गया था। वार्षिक आय का दायरा बढ़ा दिए जाने से अब अधिक से अधिक बच्चों को योजना से लाभान्वित किया जा सकेगा। ज्ञात हो कि कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को संवारने के लिए आर्थिक और शैक्षिक मदद पहुँचाने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गयी है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्रा ने बताया कि यह शासनादेश योजना को लेकर एक सकारात्मक कदम है। इससे ज्यादा से ज्यादा निराश्रित बच्चे इस योजना का लाभ ले सकेंगे। अभी तक जनपद में 135 बच्चों को चिन्हित किया गया है। इनमें से 104 बच्चों का सत्यापन पूरा हो चुका है। प्रशासन अपने स्तर पर पात्र बच्चों की जानकारी एकत्र कर रहा है । इसके साथ ही नए आवेदनों का भी इंतजार है। उन्होने कहा कि योजना के तहत मासिक वित्तीय सहायता एवं अन्य सभी लाभ पाने के लिए वह निराश्रित बच्चे पात्र होंगे जिनके माता-पिता व संरक्षक की म...

सीरो सर्विलांस – कोरोना से लड़ाई में रोग प्रतिरोधक क्षमता जांचने को सर्वे शुरू

Image
  प्रयागराज, 04 जून 2021 : कोविड -19 के प्रसार को ध्यान में रखते हुए जिला स्वास्थ्य विभाग एक बार पुनः जनपदवासियों की रोग प्रतिरोधक क्षमता का आंकलन करने के लिए सीरो - सर्विलांस कर रहा है । इसके लिए वृहस्पतिवार को विभागीय प्रशिक्षण भी दिया गया । जिला क्षय रोग अधिकारी व सीरो सर्विलांस के नोडल अधिकारी डॉ. अरुण कु. तिवारी ने बताया कि सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय के निर्देशानुसार वायरस कोविड- 19 के प्रति उत्पन्न हो रही प्रतिरोधक क्षमता के स्तर को परखने के लिए सीरो सर्विलांस किया जा रहा है । इसके परिणाम से कोरोना की रोकथाम और बचाव के लिए भविष्य की योजनायें बनाई जायेंगी । उन्होंने बताया कि इसके लिए जनपद में 10 टीमों का गठन किया गया है । प्रत्येक टीम में चिकित्साधिकारी, लैब टेकनीशियन, ए.एन.एम. और एक आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है । इसमें ए.एन.एम. डॉक्यूमेंटेशन और आशा मोबिलाइजेशन का काम , लैब टेक्नीशियन सैंपल कलेक्शन का काम कर रहे हैं, साथ ही चिकित्साधिकारी पूरी प्रक्रिया की मॉनिटरिंग कर रहे हैं । इस सर्वे में कोविड पॉजिटिव रह चुके और कोविड से मुक्त दोनों ही व्यक्तियों का रक्त सैंपल लिया जा...

कोरोना काल में अनाथ हुए बच्चों को सरकार का साथ

Image
  प्रयागराज । कोरोना ने बहुत से परिवारों से उनकी खुशियाँ हमेशा-हमेशा के लिए छीन ली हैं, जिन परिवार में कल तक किलकारियां गूंजा करतीं थीं, आज उसी घर में बच्चे गुमशुम नजर आ रहे हैं । ऐसे ही बच्चों के जीवन में फिर से खुशियाँ लाने की हरसंभव कोशिश में सरकार जुटी है । जिन बच्चों ने कोरोना के चलते अपने माता-पिता को खोया है, उनकी चिंता सरकार को है और अब ऐसे बच्चों और परिवार की पहचान कर उन्हें हरसंभव मदद पहुंचाने की तरफ कदम बढ़ाया गया है । इसके अलावा ऐसे बच्चे जिनके माता-पिता कोरोना को मात देने के लिए अस्पताल में भर्ती हैं या होम आइसोलेशन में हैं और बच्चे की देखभाल करने वाला परिवार में कोई नहीं है, उन बच्चों के संरक्षण पर भी पूरा ध्यान है । प्रमुख सचिव, महिला एवं बाल विकास विभाग वी. हेकाली झिमोमी ने सूबे के सभी जिलाधिकारी को कोविड-19 से प्रभावित/अनाथ हुए 18 साल से कम उम्र के बच्चों की पहचान कर सूची तैयार करने को कहा है । यह सूची 15 मई तक निदेशक, महिला कल्याण और राज्य बाल संरक्षण आयोग को भेजनी है ताकि ऐसे बच्चों को जल्द से जल्द राहत पहुंचाई जा सके । महिला कल्याण विभाग का कहना है कि इस सूची को...

टीका लेने वाले 97% से अधिक लोगों ने टीकाकरण अभियान को सराहा

Image
  प्रयागराज: भारत में कोविड-19 टीका लगवाने वाले 97% लोग अब तक इस टीकाकरण से संतुष्ट पाए गए हैं। यह जानकारी नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार के कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. विनोद कुमार पॉल ने दी है। दुनिया के अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत ने 66 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके लगा दिए हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें इसका खतरा ज्यादा है। 'कैसे बढ़ाएं टीकाकरण पर भरोसा' वेबिनार का आयोजन हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ- इंडिया रिसर्च सेंटर और प्रोजेक्ट संचार की ओर से किया गया था। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कोविड-19 टीकाकरण पर भारतीय संदर्भ में चर्चा की। 1500 में मुश्किल से 1 को कोई हल्का साइड इफेक्ट हो रहा नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार की कोविड-19 टास्क फोर्स, के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार पॉल ने कहा कि भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले कर हिचकिचाहट अब बहुत तेजी से समाप्त हो रही है। दोनों टीके सर्वाधिक सुरक्षित टीकों में हैं। य...

टेलीमेडिसिन सेवाओं से मिल रही लोगों को राहत

Image
प्रयागराज- ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं के लिए जनपद के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही हैं । टेलीमेडिसिन सेवाओं के अंतर्गत 13 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल व ए.सी.एम.ओ. डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही है। इनमें बाल रोग, सामान्य औषधि, त्वचा रोग, मूत्र रोग, हड्डी रोग, तंत्रिका, ह्रदय रोग, अन्तःस्राव, किडनी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फिजियोथेरेपी, गैस्ट्रो एवं कैंसर रोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. पर स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधायें सीमित होती हैं। उच्च सेवाओं के लिए व्यक्ति को जिला चिकित्सालय या फिर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। जबकि टेलीमेडिसिन सेवाएं उपलब्ध होने से व्यक्ति या मरीज को वहीं उच्च स्वास्थ्य परामर्श मिल जाता है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेल बनाए गए हैं। जब किसी व्यक्ति को उच्च परामर्श की आवश्यकता होती है तो सी.एच.सी. के चिकित्सक व्यक्ति को टेलीमेडिसिन...

करें आवेदन: गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

Image
   गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना  योजना   ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन   87000 से अधिक का हो चुका है रजिस्ट्रेशन     पौष्टिक आहार व स्वास्थ्य देखभाल के लिए तीन किश्तों में मिलते हैं 5000 रुपये  प्रयागराज, 04 जनवरी 2021- कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग पर अधिक असर पड़ा है। ऐसी स्थिति में कमज़ोर वर्ग में पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बहुत ही सहायक साबित हो रही है। इस योजना का लाभ पाने के लिए अब घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व आर.सी.एच. के नोडल अधिकारी डॉ. सत्येन राय ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए केन्द्र सरकार ने जनवरी 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती की स्वास्थ्य स्थिति को पोषण के माध्यम से बेहतर बनाना है। इसमें पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को 5000 रुपये की धनराशि तीन किश्तों में सीधे उनके खाते में दी जाती है। गर्भवती का पंजीकरण कराने पर 1000 ...

जीवन की सुरक्षा करना ही सबसे बड़ा कार्य- सी.एम.ओ.

Image
  प्रयागराज : कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ। यह प्रशिक्षण सी.एम.ओ. ऑफिस के सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में वैक्सीनेशन सेंटर पर कार्ययोजना को लेकर सभी बी.सी.पी.एम., बी.पी.एम. व डेटा ऑपरेटर्स को उनकी व अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर प्रशिक्षित किया गया।  मंगलवार को सी.एम.ओ. ऑफिस के सभागार में कोरोना वैक्सीनेशन पर ब्लॉक स्तरीय प्रबंधकों व डेटा ऑपरेटर्स को उनकी व अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जनपद के सभी ब्लॉकों से कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक सहित डेटा ऑपरेटर मौजूद रहें। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने सभी प्रतिभागियों को कोरोना के टीकाकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी और टीकाकरण की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा करना ही सबसे बड़ा कार्य है, जिसे हमें बहुत ही गंभीरता और ज़िम्मेदारी के साथ निभाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन सत्र स्थल पर लाभार्थी के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं जायेगा। वैक्सीनेशन के सह प्रभाव और उसके प्रबंधन पर हमारा पूरा ध्यान है। इसके लिए ...

कोविड-19 उपचार और निगरानी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ

Image
प्रयागराज :  आईसीएमआर ने नीति आयोग के सदस्य प्रो. विनोद पॉल और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव की सह अध्यक्षता में कोविड-19 पर बने राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) की एक बैठक बुलाई। बैठक में एम्स के निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया; भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई); निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी); स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वतंत्र विषय विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। एनटीएफ का मुख्य उद्देश्य हाल में यूके में वायरस का नया रूप सामने आने की खबरों को देखते हुए सार्स-सीओवी-2 के लिए परीक्षण, उपचार और निगरानी की रणनीतियों में प्रमाण आधारित संशोधनों पर चर्चा करना था। वायरस के इस रूप में गैर समानार्थी (अमीनो एसिड में बदलाव) परिवर्तन, 6 समानताएं (गैर अमीनो एसिड बदलाव) और 3 विलोपन हैं। आठ परिवर्तन (म्यूटेशंस) स्पाइक (एस) जीन में मौजूद हैं, जो एसीई2 रिसेप्टर्स की बाइंडिंग साइट (रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन) का वहन करते हैं, जो मानव श्वसन कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश का बिंदु है। एनटीएफ में सार्स-सीओवी-2 के साथ-...

कॉल्विन में कोरोना टीकाकरण के लिए हुआ प्रशिक्षण

Image
प्रयागराज, 22 दिसम्बर, 2020- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। यह प्रशिक्षण जनपद के मोती लाल नेहरु मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में मंगलवार को हुआ। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधीक्षक व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों को ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षित चिकित्सा अधीक्षक व स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आगे के स्तर पर कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे I सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि कोई लापरवाही करेगा तो कठोर कार्यवाही होगी। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राहुल सिंह और डब्लू.एच.ओ. के डॉ. अलोक ने प्रशिक्षण में सभी को कोरोना के नए अपडेट के साथ ही आगे की रणनीति के बारे में बताया गया। वैक्सीनेशन के दौरान और बाद में क्या-क्या सावधानियां रखनी है, टीका कैसे रखना है, और टीकाकरण के लिए बनाये नियमों और कर्मचारियों की भूमिका आदि पर विस्तार से ...

प्रयागराज : बांटी गई नई पहल किट, दिए गए, परिवार नियोजन के साधन

Image
प्रयागराज: परिवार नियोजन के प्रति सामुदाय स्तर पर जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। इसी क्रम में अनूठी पहल खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन दूसरी बार 21 दिसंबर 20 को जनपद के सभी सामुदायिक व शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला महिला चिकित्सालय में वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। इसमें जिले से लेकर गाँव स्तर तक विविध कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार पर जोर रहा। खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सोमवार को दूसरी बार खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला महिला चिकित्सालय मे मनाया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने जसरा और शंकरगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर खुशहाल परिवार दिवस का शुभारम्भ किया। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समुदाय में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ सके। साथ ही लोग स्वयं ही इसे स्वीकार करके परिवार नियोजन को अपनाएँ। इसमें हमारा विशेष ध्यान मुख्य रूप से नव विवाहित दम्पत्ति, एक जनवरी के उपरांत जटिल गर्भावस्था की प्...

प्रयागराज: कोरोना के टीकाकरण की तैयारी हुई और तेज़

Image
प्रयागराज – कोरोना वैक्सीन के जल्द आने की संभावना से सभी तरफ एक उम्मीद जागी है। माना जा रहा है कि जनवरी तक कोरोना वैक्सीन आ जाएगी। हर स्तर पर इसकी तैयारियां भी तेजी से चल रही हैं। जिला स्तर पर अगले दो दिनों में टीकाकरण के लिए सभी सामुदायिक और प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधिकारियों को कोरोना वैक्सीनेशन के लिए प्रशिक्षित कर लिया जायेगा। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना वैक्सीनेशन के लिए जिला स्तर पर सभी सी.एच.सी. और पी.एच.सी. के प्रभारी व चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण मंगलवार तक पूरा कर लिया जायेगा। इसके बाद प्रशिक्षित अधिकारी अपने स्वास्थ्य केन्द्र के अन्तर्गत सभी स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित करेंगे। पहले चरण में कोरोना वैक्सीन स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। ए.एन.एम. भी टीकाकरण करने के लिए प्रशिक्षित होती हैं। इसलिए पूरी कोशिश है कि 25 दिसम्बर से पहले ए.एन.एम. स्तर तक वैक्सीनेशन प्रशिक्षण पूरा कर लिया जाये। राज्य स्तर पर जिले के सभी अधिकारियों का प्रशिक्षण दो दिन पहले ही पूर्ण हो चुका है। वैक्सीनेशन के लिए पहले ही सभी सरक...

पुरुष नसबंदी में प्रयागराज प्रदेश में पाँचवी बार प्रथम स्थान पर

Image
  प्रयागराज – परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने ने उद्देश्य से प्रदेश के सभी जनपदों में 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी पखवाड़ा आयोजित किया गया। इसमें मंडल स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रयागराज ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।  मकसद पुरुष नसबंदी परिवार कल्याण नोडल ए.सी.एम.ओ. डॉ. सत्येन राय ने कहा कि परिवार नियोजन में पुरुष व स्त्री दोनों की बराबर भागीदारी होती है। पर ज्यादातर यह ज़िम्मेदारी महिलाओं पर ही रहती है। इसलिए परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें नसबंदी के लिए प्रोत्साहित करने के मकसद से पुरुष नसबंदी पखवाड़े का आयोजन किया जाता है। परामर्श दिया गया इस बार भी 21 नवम्बर से 04 दिसम्बर तक दो चरणों में पखवाड़े का आयोजन किया गया। प्रथम चरण में लक्षित दम्पत्तियों से संपर्क कर उन्हें परिवार नियोजन के महत्त्व और आवश्यकता पर परामर्श दिया गया। इस कार्य में आशा, ए.एन.एम., आशा संगिनी सहित पूरी परिवार कल्याण टीम ने बहुत ही सराहनीय कार्य किया। लोगो को जागरूक करते हुए बताया की किस तरह से परिवार नियोजन अपनाकर माँ और बच्चे दोनों...

प्रयागराज: जब तक दवाई नहीं तब तक हाथ धुलने में कतई ढिलाई ना करें

Image
प्रयागराज –   शरीर को निरोगी रखने के लिए हाथों की सही तरीके से सफाई में ही सभी की भलाई है । यह बात बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को समय-समय पर समझाई जा रही है क्योंकि कोरोना ने इसकी महत्ता को और बढ़ा दिया है । एक तरीके से यही सही मौका है कि हम इस आदत को इस तरीके से जीवन में ढाल लें कि फिर कभी इसको लेकर कोई चूक हो ही नहीं । चिकित्सकों का स्पष्ट कहना है कि कोरोना ही नहीं कई अन्य बीमारियों से बचने के लिए साबुन-पानी से हाथों की अच्छी तरीके से कम से कम 40 सेकेण्ड तक सफाई बहुत जरूरी है । बीमारियों को ना दें दावत अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अमित श्रीवास्तव का कहना है कि तमाम तरह के वायरस, बैक्टीरिया या मैल हमारे हाथों से होकर मुंह तक पहुँचते हैं और फिर शरीर के अन्दर या पेट तक पहुंचकर बीमारियों को जन्म देते हैं । इसलिए कोरोना ही नहीं बल्कि कई अन्य संक्रामक बीमारियों की चपेट में आने से बचना है तो समय-समय पर हाथों की स्वच्छता के सुनहरे मौके को कदापि न गँवाएं । उनका कहना है कि जब हम किसी से हाथ मिलाते हैं, वस्तुओं का हाथों के सहारे लेन-देन करते हैं या किसी वस्तु या सतह को स्पर्श करते हैं तो व...

कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों में 20 प्रतिशत की सेप्सिस के बाद मौत – डबल्यू॰एच॰ओ॰

Image
प्रयागराज स्वास्थ समाचार॥   सेप्सिस, सेप्टीसीमिया या रक्तपूतिता एक गंभीर रक्त संबन्धित रोग है। यह कमजोर प्रतिरोधक शक्ति वाले लोगों में आसानी से हो सकती है। इससे ग्रस्त होने की संभावनाएं तब और बढ़ जाती है, जब शरीर पहले से ही किसी अन्य संक्रमण जनित रोग से जूझ रहा हो। यह संक्रमण शरीर के स्वस्थ हिस्से और रक्त को भी क्षति पहुंचाता है जो रोगी के स्वस्थ होने में बाधक है।   विश्व स्वास्थ्य संगठन के 8 सितंबर 2020 के नवीनतम रिपोर्ट में यह स्पष्ट है कि कोरोना संक्रमण या दूसरे किसी संक्रमण के रोगियों में सेप्सिस होने की संभावनाएं बहुत बढ़ जाती है। प्रत्येक वर्ष विश्व में होने वाली मृत्यु के आंकड़ों में 20 प्रतिशत मृत्यु का कारण सेप्सिस है। ससमय लक्षण पहचान कर निदान करना आवश्यक है अन्यथा देर होने से शरीर के अंग (लीवर,किडनी आदि) काम करना बंद कर सकते हैं। यह परिस्थिति रोगी के लिए नुकसानदायक हो सकती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार सेप्सिस किसी को भी हो सकता है। विशेष तौर पर कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली या प्रतिरोधक शक्ति वाले व्यक्तियों, नवजात शिशुओं, बच्चों, गर्भवतियों, बुजुर्गों, किसी संक...

प्रयागराज: ड्राई राशन वितरण के लाभार्थियों की अब होगी बेहतर मॉनिटरिंग

Image
  प्रयागराज-   ड्राई राशन वितरण प्रणाली को और बेहतर करने के मकसद से आई.सी.डी.एस. विभाग ऑनलाइन पोर्टल पर सूचना अपलोड कर रहा है। इसमें पोर्टल पर लाभार्थियों की जानकारी के साथ ही राशन की मात्रा भी अपलोड की जा रही है। सारी सूचना पोर्टल पर अपलोड हो जाने के बाद पूरी वितरण प्रणाली ऑनलाइन हो जाएगी। जिले में कुल 22 परियोजना और 4499 आंगनवाड़ी केंद्र जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव ने बताया कि ड्राई राशन वितरण की प्रक्रिया के बेहतर मॉनिटरिंग और पारदर्शिता के लिए सारी सूचना पोर्टल पर अपलोड की जा रही है। इसके लिए प्रदेश स्तर पर सभी जिला कार्यक्रम अधिकारी व बाल विकास परियोजना अधिकारियों को तीन दिसम्बर को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया गया है। जिले में कुल 22 परियोजना और 4499 आंगनवाड़ी केंद्र हैं। इस सभी में अपलोडिंग का कार्य हो रहा है जिसे ससमय पूरा करने के लिए सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को आदेश दिया जा चुका है। इससे साथ ही फीडिंग की प्रगति एवं सूचना के लिए आठ बाल विकास परियोजना अधिकारियों को नामित भी किया गया है। कार्य पूरा होने के बाद राशन वितरण की बेहतर मॉनिटरिंग हो सकेगी और राशन वि...

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत सात केन्द्रों पर मिल रही नसबंदी सेवाएँ

Image
प्रयागराज: परिवार नियोजन की गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। महिलाओं में परिवार नियोजन व मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की जागरूकता के लिए सास-बहू सम्मलेन का आयोजन बहरिया ब्लॉक के विभिन्न केन्द्रों पर किया गया। इसके साथ ही 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी सेवाएं देने के लिए पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार कल्याण नोडल डॉ. सत्येन राय ने बताया कि परिवार नियोजन के फैसलों में सास की अहम भूमिका होती है। परिवार नियोजन व मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की जागरूकता के लिए सास-बहू सम्मलेन का आयोजन किया जाता है। इसी के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरिया व उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सास-बहू सम्मलेन आयोजित किया गया है। इसमें सास और बहू दोनों शामिल होते हैं और परिवार नियोजन व जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर चर्चा होती है। सवाल-जवाब के माध्यम से जागरूक भी किया जाता है और बेहतर जानकारी वाली महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए उपहार भेंट किया जाता है। पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूल...

खुशखबरी: प्रवासी कामगारों की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
 प्रयागराज : कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में किये गए लॉक डाउन के बाद बरसों-बरस की रोजी-रोजगार को छोड़कर विभिन्न राज्यों और शहरों से खाली हाथ घरों को लौटे करीब 35 लाख प्रवासी कामगारों के जीवन में नया सवेरा लाने की तैयारी तेजी से चल रही है । इन प्रवासी कामगारों की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनकी तात्कालिक परिस्थितियों को भांपते हुए फौरी तौर पर राहत पहुंचाने के साथ ही प्रदेश में ही उनके सुनहरे भविष्य का जो सपना संजोया था, उस सपने को साकार करने की दिशा में विभागीय अधिकारी दिन-रात जुटे हैं । अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि प्रवासी कामगारों को प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है । इसे देखते हुए सभी संभावित क्षेत्रों में अवसर की तलाश को लेकर पूरी शिद्दत के साथ कार्य किया जा रहा है । प्रदेश में वापस आये कामगारों में से 34.82 लाख की स्किल मैपिंग का काम पूरा हो चुका है । अब इनकी योग्यता और स्किल के मुताबिक़ प्रदेश के विकास में इनके महत्वपूर्ण योगदान को तय करने के बारे में कार्य किया जा रह...

मिशन शक्ति: प्रयागराज की महिलाएं व बच्चे आज डीएम से करेंगे ‘हक की बात

Image
प्रयागराज/स्वास्थ समाचार: मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार (25 नवम्बर) को महिलाएं और बच्चे अपने जनपद के जिलाधिकारी से सीधे तौर पर ‘हक़ की बात’ करेंगी। इसके लिए हर जिले में दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलायें और बच्चे स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज़, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर जिलाधिकारी से बात करेंगी, अपने सुझाव देंगी और जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निवारण हेतु संबधित विभागों या अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए हर जिले के प्रोबेशन अधिकारी को पहले ही अपने जिले के जिलाधिकारी से तालमेल कर समय निर्धारित करने को निर्देशित किया जा चुका है। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि जिलाधिकारी से सीधे हक़ की बात करने के लिए जिलों में वेबिनार, डेडिकेटेड फोन लाइन, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। इस आयोजन से महिलाओं को अपनी समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने का जहाँ मौका मिलेगा वहीँ अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर होगी। महिलायें तथ...

पुस्तिका का विमोचन: बच्चों के मानसिक तथा मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर आधारित

Image
   प्रयागराज:  मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘बच्चों तथा किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक परामर्श’ पर महिला कल्याण विभाग-उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष पुस्तिका तैयार की गयी है । इस पुस्तिका का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार व विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार देर शाम ऑनलाइन किया गया । पहल विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग- उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा कि किशोर न्याय, बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम आने के बाद भी किशोरों के मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर भलीभांति काम नहों हो पा रहा था । महिला कल्याण विभाग द्वारा की गयी यह पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इससे किशोर-किशोरियों को तनाव, चिंता व अवसाद को कम करने व उससे निपटने में बड़ी मदद मिलेगी । इस अवसर पर यूनिसेफ के डिप्टी चीफ-उत्तर प्रदेश अमित मेहरोत्रा ने कहा कि यह किताब बहुत ही सरल व सहज शब्दों में तैयार की गयी है । इससे अधिकारी, शिक्षक व देखभालकर्ता बच्चों और किशोरों व उनके परिवारों के सम्बंधित मुद्दों को आसानी से समझ सकेंगे और सरलता के साथ उनसे बातचीत कर सकेंगे । शक्ति संवाद इस अवसर पर ...

अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस: बच्चे करेंगे आज अधिकारियों से संवाद

Image
   प्रयागराज:    अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (20 नवम्बर) पर शुक्रवार को बच्चे और किशोर सीधे जिले के अधिकारियों से संवाद स्थापित कर सकेंगे। महिला कल्याण और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत हर जिले में ग्राम व ब्लाक स्तर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में बच्चों और किशोरों की सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक आवश्यकताओं, मुद्दों व सपोर्ट प्रणाली पर भौतिक शक्ति संवाद किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी जिलाधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से तय कर चुके हैं। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान की हर माह की अलग-अलग थीम है। नवम्बर माह की थीम – मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गयी है। इसी के तहत शक्ति संवाद का लक्ष्य बच्चों व किश...