मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन
लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार के “मिशन शक्ति कार्यक्रम” के सम्यक दिशा-निर्देश के अंतर्गत महाराजा बिजली पासी राजकीय महाविद्यालय,आशियाना,लखनऊ में दिनांक- 8 अक्टूबर 2021 को महाविद्यालय “मिशन शक्ति कार्ययोजना” के अंतर्गत “प्रेरक संवाद आयोजन समिति” द्वारा स्त्रियों की उपलब्धियों और समाज में उनकी भूमिका को स्पष्ट करने के लिए एक प्रेरक संवाद कार्यक्रम “स्त्री के बढ़ते कदम: चुनौतियां और समाधान” विषय पर प्राचार्या प्रो0 सुमन गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गयाI इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि और वक्ता डॉ0 अलका सिंह, असिस्टेंट प्रोफेसर,अंग्रेजी, डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, लखनऊ द्वारा स्त्रियों की उपलब्धियों पर चर्चा करते हुए कहा कि प्रेणातमक संवाद है क्या? शक्ति के क्या उपादान हैं? शक्ति न केवल व्यक्ति विशेष, परिवार, के सामंजस्य से आती है, अपितु स्वयं से संवाद की आवश्कता है, संवेदनाओं के सम्यक संस्प्रेषण से प्रेरित है। शक्ति साहित्य के स्थान में है, बदलते स्रोतों और भावों से उत्पन्न होती है। डॉ सिंह ने अपने व्याख्यान में कहा कि मिशन शक्ति के बिंदुवार विषय बालिकाओं , छात्...