कोरोनाकाल में अनाथ हुए 135 मासूमों को मिलेगा आर्थिक लाभ,
प्रयागराज : कोविड संक्रमण की वजह से माता-पिता या इनमें से किसी एक को खोने वाले 135 निराश्रित बच्चों को बृहस्पतिवार को आर्थिक मदद पहुंचाई जाएगी। इन्हें तीन महीने की पहली की किस्त के रूप में 12 12 हजार रुपये दिए जाएंगे। मुख्यमंत्री लखनऊ में इस योजना की शुरुआत करेंगे। यहां एनआईसी में सीधा प्रसारण किया जाएगा। इसी क्रम में जिले के लाभार्थियों को प्रमाण दिए जाएंगे। कोविड की वजह से माता- पिता को खोने वाले बच्चों के लिए उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना की घोषणा की गई है। इसके लिए निराश्रित बच्चों को हर महीने चार हजार रुपये दिए जाएंगे। पूर्व में पहली किस्त के रूप में ही छह महीने की राशि दिए जाने की घोषणा की गई थी। फिलहाल तीन महीने के लिए ही बजट उपलब्ध कराया गया है। इसके लिए यहां 195 बच्चों ने आवेदन किया है। इनमें से 135 के आवेदन स्वीकृत हो चुके हैं। शेष 60 के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि बृहस्पतिवार को पात्र पाए गए 135 बच्चों के खाते में 12-12 हजार रुपये ट्रांसफर किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह राशि जुलाई, अगस्त और सितं...