Posts

Showing posts with the label #प्रयागराज #कोरोना #डीएम #स्वास्थ खबर

आज राष्ट्रीय मीडिया में छाया है प्रयागराज के मो॰ हसन जैदी का नाम

Image
  प्रयागराज । पुलिस अनुसंधान एवं विकास ब्यूरो गृह मंत्रालय के 51वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर जनपद प्रयागराज में करेली के रहने वाले मोहम्मद हसन जैदी को उनके द्वारा लिखित भारत की पहली पुस्तक 'सोशल मीडिया से साइबर अपराध' के लिए गृह मंत्री अमित शाह द्वारा किया गया संम्मानित। मोहम्मद हसन जैदी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. की डिग्री पूरी करने के बाद एल.एल. एम. की डिग्री प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण किया। वर्तमान समय में आपने किशोर न्याय व्यवस्था से सम्बन्धित महत्वपूर्ण विषय जैसे- किशोर न्याय विधि, मानव तस्करी बालकों के विरुद्ध लैंगिक अपराध, बालश्रम तथा बाल वैश्यावृत्ति जैसे विषयों पर शोध कर लेखन कार्य किया है। श्री दी उच्चतम तथा उच्च न्यायालय सम्बन्धित कई विधि पत्रिकाओं जैसे सेलेक्टेड सिविल डिसीजन, याण्डिक निर्णय रिपोर्टर तथा राजस् टाइम्स के मैनेजिंग सम्पादक भी है। विधि के क्षेत्र में जैदी ने सदैव उन विषयों पर अपनी शोध किया है, जिसपर इसके पूर्व कोई प्रयास नहीं किया गया था। अपराध न्याय सिद्धान्त की पूर्ति में इन्होंने विभिन्न आई०पी०एस० अधिकारियों के साथ संयुक्त रूप से निम्न...

Contact दस्तक अभियान के अन्तर्गत घर-घर पहुँची आशा, बुखार, खांसी और सांस की परेशानी वाले रोगियों को किया चिन्हित

Image
  प्रयागराज :  संचारी रोगों पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जनपद में इस पूरे अक्टूबर माह स्वास्थ्य विभाग की तरफ से विशेष अभियान चलाया जा रहा है I इसके अन्तर्गत संचारी रोगों व दिमागी बुखार पर नियंत्रण के लिए जन-जागरूकता कार्यक्रम पर बल दिया जा रहा है I जन-जागरूकता के लिए एक से 15 अक्टूबर तक चलाये गए दस्तक अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग की टीम व आशा कार्यकर्ता ने घर-घर जा कर 530124 लोगों को संचारी रोगों व संक्रामक बीमारियों के बचाव के बारे में जानकारी दी और बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने हेतु प्रेरित किया I जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कौशल प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि संचारी रोग नियंत्रण अभियान में कई विभाग मिल कर कार्य कर रहे हैं I इसमें दस्तक अभियान के अन्तर्गत 1 से 15 अक्टूबर तक कोविड-19 प्रोटोकाल का पालन करते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम व आशा कार्यकर्ताओं ने 530124 घरों का भ्रमण किया I लोगों को संचारी रोगों से बचाव और रोकथाम पर जानकारी देते हुए घर के आसपास साफ-सफाई रखने, जलभराव को रोकने और मच्छर पनपने की अनुकूल स्थितियों के बारे में बताते हुए बीमारी की रोकथाम के साथ ही कोविड-19 से बचाव औ...

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन की सेवाएँ उपलब्ध हो सकें: सीएमओ

Image
प्रयागराज समाचार/स्वास्थ डेस्क  कोरोना काल में सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर दिन प्रयासरत है । इसी क्रम में सी.एम.ओ. दफ्तर के सभागार में परिवार नियोजन के नए साधनों के प्रयोग पर सोमवार से विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया है । 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सी.एच.ओ., ए.एन.एम. और स्टाफ नर्स को परिवार नियोजन के नए साधनों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है । सी.एम.ओ. मेजर जी.एस. बाजपेई ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए इसे बढ़ाना आवश्यक है  इसके लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिसके अन्तर्गत परिवार नियोजन की नई विधियों अन्तरा और छाया की सेवाएँ भी हों साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन की सेवाएँ भी उपलब्ध हो सकें । उन्होंने कहा कि अधिकाधिक लाभार्थियों को अन्तरा और छाया की सेवा से जोड़ा जाये । इस सेवा के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंट...

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कोरोना वॉरियर्स सम्मानित

Image
  प्रयागराज:   कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप को कम करने के लिए सभी विभाग दिन-रात मेहनत करते रहें I इसकी वजह से कोरोना से संक्रमित बहुत से मरीज़ ठीक हो कर घर जा सकें I कोरोना योद्धाओं के इस अथक प्रयास की सराहना करते हुए सी.एम.ओ. प्रयागराज ने कोरोना वॉरियर्स को प्रशश्ति पत्र दे कर सम्मानित किया I शनिवार देर रात जिलाधिकारी सभागार में विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर कई स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना काल में उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेजर जी.एस. बाजपेई ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया l मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि कोरोना काल में चिकित्सक, प्रशासनिक अधिकारीगण, पत्रकार बंधु, सफाई कर्मी आदि सभी अपना-अपना उत्कृष्ट योगदान दे रहे हैं I यही वजह है कि कोरोना से संक्रमित हुए मरीजों में स्वस्थ हो कर घर लौटने वालों की संख्या अधिक रह रही है I इसमें जिलाधिकारी की कुशल नीति एवं योजना काबिले तारीफ है I कोरोना काल में उत्कृष्ट कार्य के लिए ए.सी.एम.ओ. एवं नोडल कोरोना, डॉ. ऋषि सहाय, ए.सी.एम.ओ. डॉ. सत्येंद्र राय, ए.सी.एम.ओ. डॉ. अनिल, ए.सी.एम.ओ. डॉ. राहुल सिंह, ए.सी...

मंडलायुक्त ने यूनाइटेड हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती कोविड मरीजों की ली जानकारी एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Image
प्रयागराज: कोविड-19 के रूप में चयनित किए गए यूनाइटेड हॉस्पिटल पहुंच कर मण्डलायुक्त आर. रमेश कुमार ने वहां भर्ती मरीजों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने अस्पताल में आईसीयू बेड की संख्या और बढ़ाये जाने के साथ ही साथ प्रत्येक बेड के लिए निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये । यूनाइटेड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में आईसीयू में कोविड के कुल 37 मरीज भर्ती है। अस्पताल में कुल 200 बेड की व्यवस्था है, जिसमें से वर्तमान समय में 48 बेड आईसीयू के है। Mandalayukt reached United Hospital and inspected the information and arrangements made for admitted Kovid patients.  मण्डलायुक्त ने अस्पताल में प्रतिदिन कितने मरीज वेंटीलेटर पर रहते है, कितने मरीज ऑक्सीजन पर रहते है और प्रति दिन कुल कितने कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती रहते है, इसकी सूचना प्रतिदिन प्रेषित करने के लिए कहा है। आर. रमेश  ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल के लिए कोविड मरीजों हेतु जो रेट निर्धारित...

न्यूट्रीशनिस्ट विजयलक्ष्मी: बच्चों और महिलाओं के भोजन में प्रोटीन बेहद आवश्यक

Image
  प्रयागराज:   सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जाता है I इस पूरे माह में बच्चों के पोषण को को लेकर कई कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं I किचन गार्डन के लिए भी आमजन को प्रोत्साहित किया जा रहा है इसी सन्दर्भ में कॉल्विन हॉस्पिटल की न्यूट्रीशनिस्ट विजयलक्ष्मी सिंह ने बच्चों और महिलाओं के लिए ज्यादा पौष्टिक आहार के बारे में बतायाI Nutritionist Vijayalakshmi: Protein is very important in the food of children and women न्यूट्रीशनिस्ट विजयलक्ष्मी ने बताया कि बच्चों और महिलाओं के भोजन में प्रोटीन (विभिन्न प्रकार की दाल, सोयाबीन, साबुत अनाज, फलियाँ) की उचित मात्रा होनी चाहिएI विटामिन सी युक्त मौसमी सब्जियां व फल जैसे नीबू, आंवला, संतरा, मौसमी, अंगूर, पपीता अदि खाने चाहिए I हरी सब्जियों में पालक, बथुआ, चौलाई, सोया, मेथी, सहजन व उसकी पत्ती के अलावा अदरक, तुलसी, लहसुन,प्याज लौकी, तरोई आदि प्रतिरोधक क्षमता को भी बढ़ाते हैं और खून की कमी को दूर करते हैं I पके हुए कद्दू और पीले फल व सब्जियों में विटामिन ए भरपूर मात्र में होता है जो पाचनतंत्र और आँखों की रौशनी के लिए बहुत ही लाभदायक हैं I अ...

घर के कचरे को बेकार ना करें उससे बनाएँ घर में खाद, किचन को दें पौष्टिक आहार

Image
  प्रयागराज:   सूखे और गीले कचरे को अलग अलग एकत्र करें I बायोडिग्रेडेबल कचरे जैसे सब्जी और फल के छिलके, बचा हुआ भोजन एक कंटेनर में जमा कर लें और सूखे कार्बनिक पदार्थ जैसे सुखी पत्तियां, लकड़ी का बुरादा, भूसा आदि एक छोटे कंटेनर में जमा कर ले I एक बड़ा मिट्टी का गमला या बाल्टी लें और इसमें चारों तरफ अलग-अलग स्तर पर हवा आने के लिए 4-5 छिद्र कर दें I Do not waste household waste, make it compost at home, give nutritious food to the kitchen गमले के अन्दर मिट्टी की एक परत बिछायें I अब बारी-बारी परतो में खाद्य कचरे को डालना शुरू करें I सूखे कचरे के साथ गीले कचरे को जैसे कि सब्जी और फल के छिलके बारी-बारी से डालें I कंटेनर को एक प्लास्टिक की सीट या एक लकड़ी के पटरी से ढक दें जिससे इसमे नमी और गर्मी मिलती रहे I ढेर को हवा लगाने के लिए कुछ दिन बाद एक डंडे का उपयोग कर ढक्कन को पलट दें अगर आपको लगता है ढेर बहुत सूखा है तो इस पर हल्का पानी का छिड़काव करें ताकि नमी बरकरार रहे I इस तरह खाद 1 महीने में तैयार हो जाती है I याद रखें जिस कंटेनर में खाद बनाई जा रही है उसे रसोई घर खाना बनाने वाली जग...

जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने शुक्रवार को मेडिकल कालेज सभागार में की कोविड-19 की समीक्षा बैठक

Image
  प्रयागराज :   जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी शुक्रवार को मेडिकल कालेज सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने चिकित्सकों से भर्ती मरीजों का अलग-अलग फोल्डर तथा उनका डाटा के रूप में साफ्ट कापी भी संरक्षित रखने के लिए कहा है। उन्होंने भर्ती मरीजों के ट्रीटमेंट तथा उनकी देखभाल बेहतर ढंग से किए जाने के लिए कहा है। District Magistrate Bhanu Chandra Goswami on Friday held a review meeting of Kovid-19 in the Medical College Auditorium जिलाधिकारी ने हेल्प डेस्क पर सीसीटीवी कैमरे की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने एवं वहां से मरीजों की मानीटरिंग भी किए जाने के लिए कहा है। उन्होंने प्रत्येक मरीजों की बेहतर ढंग से काउंसलिंग किए जाने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने कहा कि जो भी मरीज आ रहे है, उनका तत्काल सीटी स्कैन और एक्सरे अवश्य करा लिया जाये। उन्होंने आवश्यकतानुसार नई एक्सरे मशीन खरीदने के लिए कहा है। जिलाधिकारी ने डाॅक्टरों की जवाबदेही तय करते हुए कहा है कि जिस भी मरीज का इलाज जिस डाॅक्टर द्वारा किया जा रहा है उसकी जिम्मेदारी है कि मरीज के उपचार में किसी भी प्रकार की...

प्रयागराज: बेली अस्पताल का डीएम ने किया निरीक्षण

Image
Prayagraj: DM inspected Bailey Hospital जिलाधिकारी प्रयागराज भानु चन्द्र गोस्वामी ने आईसीयू में भर्ती मरीजों की स्थिति के आधार पर समीक्षा करने और आइसीयू में भर्ती मरीजों की मॉनिटरिंग का रिकार्ड रखने के साथ ही रिकार्ड की समीक्षा दो चिकित्सकों से कराये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने अस्पताल में भर्ती हेतु आने वाले मरीजों का तुरंत एक्सरे व डायगोनोसिस करावा कर डायगोनोसिस रिपोर्ट के आधार पर उनको एल-1,एल-2 तथा एल-3 अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि समय रहते मरीज की वास्तविक स्थिति का पता चलने पर मरीज का बेहतर इलाज उपलब्ध कराना सुविधाजनक हो जायेगा। जिलाधिकारी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों की सूची बनाने के निर्देश दिए साथ ही कहा कि यह भी बताये कि कितने मरीज ऑक्सीजन पर है तथा कितने बिना आक्सीजन के है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक भर्ती मरीजों की सीसीटीवी कैमरे के से मॉनिटरिंग करने के लिए कहा है। उन्होंने ये भी कहा कि समय-समय पर मै स्वयं भी इसका निरीक्षण एवं अनुश्रवण करूंगा I प्रतिदिन चार्ट के आधार पर मरीजों की मॉनिटरिंग होती रहे तथा अन्य अस्पतालों की भी जानकारी लेते रहे कि...