Posts

Showing posts with the label कलकत्ता

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में मनाया गया हिंदी सप्ताहोत्सव

Image
  कलकत्ता : ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में 14 से 21 सितंबर 2021 के बीच सरकारी नीति के तहत राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने और कंपनी के कर्मचारियों के बीच हिंदी के उपयोग में रुचि पैदा करने के उद्देश्य से ‘हिंदी सप्ताहोत्सव-2021’ मनाया गया। हिंदी सप्ताह समारोह का समापन सत्र कार्पोरेट कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मृत्युंजय कुमार सिंह (आईपीएस), प्रो. आशुतोष एवं प्रो. प्रियंकर पालीवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यतीश कुमार भी उपस्थिति रहे। आमंत्रित वक्ताओं ने राजभाषा हिंदी से संबंधित अपने संबोधन में हिंदी की दशा और दिशा को रेखांकित किया।  कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद चीफ वर्क्स मैनेजर अनिल कुमार शाही ने स्वागत भाषण दिया।  इस अवसर पर प्रियंकर पालीवाल ने ‘हिंदी का पर्यावरण’ विषय पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, ’ज्ञान का एकमात्र माध्यम भाषा है। इसलिए  दुनिया की 42% से अधिक भाषाओं का समाप्ति के कगार पर पहुंचना मानवता के लिए अभिशाप है। भाषाएं हमार...