फाइलेरिया उन्मूलन अभियान की मियाद बढ़ी
प्रयागराज : जनपद में ‘‘फाइलेरिया उन्मूलन अभियान‘‘ के तहत आई०डी०ए०- अभियान 12 जुलाई से 26 जुलाई 2021 तक संचालित किया गया हैं लेकिन अभियान में शत-प्रतिशत सफलता के लिए इसकी मियाद बढ़ा दी गयी जिसे 26 जुलाई से आगे बढ़ाकर 5 अगस्त 2021 कर दी गयी हैं ताकि क्षेत्र में छूटे हुए व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जा सके। अभियान में 02 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं अति गम्भीर रोग से ग्रसित मरीजों को छोड़कर सभी व्यक्तियों को दवा का सेवन कराया जा रहा है। दवा का सेवन टीमों के माध्यम से ड्रग एडमिनिस्टेटर्स द्वारा कराया जा रहा है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि खाली पेट दवा का सेवन नहीं करना है। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि आई०डी०ए० कार्यक्रम में लाभार्थियों को तीनों दवाओं (अल्बेन्डाजोल, डी.ई.सी, आइवरमैक्टिन) का सेवन उम्र व लम्बाई के अनुसार ट्रिपल ड्रग थेरैपी के रूप में कराया जा रहा है। वर्तमान में जनपद की कुल जनसंख्या 66,33,631 है 26 जुलाई तक जनपद के 48,56,776 (73.21%) लाभाथियों को दवा का सेवन टीमों के माध्यम से क्षेत्र में अपने समक्ष कराया गया। जिसमें 02 वर्ष से अधिक ...