Posts

Showing posts with the label karvaachauth

साफ सुथरे शहरी इलाकों में रहने वालों को डेंगू का ज्यादा खतरा

Image
  प्रयागराज  :  जनपद में डेंगू के बुखार से रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 28 अक्टूबर तक डेंगू के 642 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मरीजों का सैम्पल लेकर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे जा रहे हैं। इसमें से 605 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस वाले मरीजों का उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग का जिला मलेरिया कार्यालय अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लार्वानाशक छिड़काव, फॉगिंग व सोर्स रिडक्शन डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कर रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जल जमाव से डेंगू के मच्छर तेजी से पनप रहे हैं।  डेंगू मच्छर की पहचान- चीते जैसी धारियां  डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से काफी अलग होता है। यह बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता इसे एडीज मच्छर के नाम से जानते हैं। यह दिखने में सामान्य मच्छरों से थोड़ा होता है। इसके शरीर पर चीते जैसी धारियां बनी होती है। यह दिन में खासकर सुबह के वक्त काटते हैं। इसके काटने के करीब 3-5 दिनों के भीतर मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं।   जिला मलेरिया अ...

करवाचौथ: भूखे रहने से कम हो जाती है प्रतिरोधक क्षमता बना रहेगा कोरोना का डर

Image
प्रयागराज :  वैश्विक महामारी कोरोना के बीच अपने सुहाग की सलामती के लिए 4 नवंबर (बुधवार) को महिलाएं पूरा दिन निर्जला उपवास रहेंगी। पूरे समय निर्जला होने के कारण महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता का स्तर गिर जाने से वह कोरोना संक्रमण की चपेट में आ सकती हैं। इसलिए कोरोना को हराने के लिए जरूरी है कि अपना इम्यून सिस्टम (प्रतिरोधक क्षमता) मजबूत रखा जाये। इस वर्ष करवाचौथ में बेहद अहतियात बरतने की जरुरुत है। भूखे रहने से कम हो जाती है प्रतिरोधक क्षमता कॉल्विन हॉस्पिटल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने बताया कि करवाचौथ का निर्जला उपवास बेहद कठिन प्रक्रिया है। लम्बे समय तक भूखे रहने से शरीर की प्रतिरोधक क्षमता कम हो जाती है। पर आस्था से जुड़े होने के नाते हर सुहागन के लिए यह दिन बेहद खास होता है। लेकिन ध्यान रहे ऐसी महिलाएं जो गर्भवती हों या स्तनपान करती हों, रक्तचाप व मधुमेह या हृदय संबंधी किसी संक्रमण व बीमारी से ग्रसित हों तो उन्हें चिकित्सीय परामर्शनुसार नियमित दवा का सेवन जरूरी है। ऐसी स्थिति में पूरे दिन निर्जला उपवास रहना उनके स्वास्थ पर विपरीत असर डाल सकता है। कोशिश कर...