Posts

Showing posts with the label प्रयागराज

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वार्ड नं० 36 में हुआ पूजा, भजन व भंडारा

Image
प्रयागराज : वार्ड नं० 36 , तुलाराम बाग स्थित पार्क के प्रांगड़ में ' बाबा साहब '  मा० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्षद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार पाठक ' सोनू पाठक '  द्वारा भव्य संगीत संध्या व समारोह एवं भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन हुआ | इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी कृष्ण कुमार पाठक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब चमार व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप द्विवेदी ने किया। वहीं रामचंद्र , सुप्रभात पटेल , प्रशांत द्विवेदी , धीरज जी , विष्णु स्वरूप , संतोष कुमार , आदि सैकड़ों सर्व समाज के लोग व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों  ने कार्यक्रम में शिरकत की। तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठी सभा सभी सामाजिक व नेक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले "सोनू पाठक" ने स्वयं अपने हाथो से सप्रेम प्रसाद वितरण किया तथा सभी सर्व समाज के लोगो का सहृदय स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि "इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए तथा मै अपने सभी भाइयों के लिए खड़ा हूं और भविष्य में किसी भी आवश्यकता हेतु सदैव ...

पार्षद पद प्रत्याशी कृष्ण कुमार पाठक के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन 16 अप्रैल को

Image
प्रयागराज : जनपद में वार्ड 36 से पार्षद पद प्रत्याशी कृष्ण कुमार पाठक "सोनू पाठक" के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन दिनांक 16 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर के 2 बजे होना सुनिश्चित किया गया है। जहां वार्ड 36 के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों का इंतजार रहेगा। कृपया कार्यालय पहुंचकर आप सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें। कार्यालय का पता:   मधवापुर स्थित रामलीला पार्क के ठीक अपोजिट ओर यूनियन बैंक के ऊपर प्रथम तल पर स्थित है।

जहां चाह-वहाँ राह : दिव्यांगता होने के बाद भी सरिता ने पेश की मिसाल

Image
  प्रयागराज : हौसले अगर बुलंद हों व मन में कुछ बेहतर करने की मंशा हो तो शारीरिक दिव्यांगता आड़े नहीं आ सकती। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है सरिता द्विवेदी ने। सरिता की कहानी महिला सशक्तिकरण का एक सशक्त उदाहरण है। चार वर्ष की उम्र में दोनों हाथ व एक पैर गँवा चुकी सरिता ने जिंदगी की जंग में हार नहीं मानी। मुंह में ब्रश को दबाकर दाहिने पैर की उँगलियों के सहारे कैनवास पर रंग भरना शुरू किया तो उनके हुनर को देख लोगों ने दांतों तले उंगलियां दबा ली। दिव्यांगता को मात देने वाली सरिता को 14 वर्ष की उम्र में तत्कालीन राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने राष्ट्रीय पुरस्कार ‘बालश्री’ से नवाजा। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बीएफए की डिग्री हासिल कर चुकी सरिता शिक्षा से लेकर कला क्षेत्र में कई राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त कर चुकी हैं। वर्तमान में सरिता भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) में नौकरी करती हैं। यह दुनिया के सामने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति का लोहा मनवा चुकी हैं। प्रयागराज मण्डल के फतेहपुर जनपद की रहने वाली सरिता के पिता विजयकान्त द्विवेदी भूतपूर्व सैनिक व माता विमला द्विवेदी हैं।...

कमजोर इम्युनिटी वालों को हो रहा म्यूकोरमाइकोसिस संक्रमण

Image
  • यह एक दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो कोरोना काल में ज्यादा हो रहा है • कोविड-19 से ठीक हुए मरीजों में यह इन्फेक्शन देखने को मिल रहा है • डायबिटीज के मरीजों के लिए खतरनाक, शुगर लेवल नियंत्रित रखें प्रयागराज: कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच कई लोग म्यूकोरमाइकोसिस नाम के फंगल इन्फेक्शन की चपेट में आ रहे हैं। यह दुर्लभ फंगल इन्फेक्शन है जो किसी व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता कम होने पर होता है | कोविड-19 और डायबिटीज के मरीजों के लिए यह इन्फेक्शन और ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है। इस संक्रमण को `ब्लैक फंगस’ के नाम से भी जाना जाता है| क्या है म्यूकोरमाइकोसिस? इंडियन काउन्सिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार म्यूकोरमाइकोसिस फंगल इंफेक्शन है, जो शरीर में बहुत तेजी से फैलता है। म्यूकोरमाइकोसिस इंफेक्शन नाक, आँख, दिमाग, फेफड़े या फिर स्किन पर भी हो सकता है। इस बीमारी में कई लोगों की आंखों की रोशनी तक चली जाती है, वहीं कुछ मरीजों के जबड़े और नाक की हड्डी गल जाती है। कोरोना के मरीजों को ज्यादा खतरा म्यूकोरमाइकोसिस आम तौर पर उन लोगों को तेजी से अपना शिकार बनाता है जिन लोगो...

वेंटिलेटर पर भर्ती कोरोना मरीज़ो का जीवन बचाने में जुटी हूं : एनेस्थैटिक डॉ. नीलम सिंह

Image
प्रयागराज: कोविड-19 की रोकथाम में चिकित्सकों की अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रही है। इनमें एनेस्थीसिया विभाग के चिकित्सकों ने भी कोविड-19 में आइसीयू व एचडीयू वार्ड में भर्ती गंभीर मरीजों के उपचार में भरपूर मदद की है। संक्रमण के सबसे करीब होने पर भी फर्ज के आगे कभी इनके हौसले नहीं डगमगाएँ। कोरोना से जंग में शामिल ऐसी ही एनेस्थैटिक हैं डॉ. नीलम सिंह। 160 कोरोना पॉज़िटिव गर्भवती को एनेस्थीसिया देकर ऑप्रेशन जनपद के स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल में कार्यरत एनेस्थैटिक डॉ. नीलम सिंह (कोविड आईसीयू इंचार्ज, प्रोफेसर व विभागाध्यक्ष एनेस्थीसिया क्रिटिकल केयर) ने कोरोना काल में करीब चार हज़ार से ऊपर कोरोना पॉज़िटिव मरीजों के इलाज में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। साथ ही करीब 160 कोरोना पॉज़िटिव गर्भवती को एनेस्थीसिया देकर ऑप्रेशन से सुरक्षित एवं सफल प्रसव कराया है। इसके साथ ही पेट, पैर, आदि सैकड़ों ऑपरेशन में मरीजों को एनेस्थीसिया देकर ऑपरेशन को संभव बनाया। डॉ. नीलम बीते सितम्बर माह में स्वयं पॉजिटिव हो गई थी, पर ठीक होते ही पुनः लोगो के उपचार में लग गईं। उनकी कर्तव्य निष्ठा को देखते हुए अंतर्राष्ट्रीय महिला दि...

नर सेवा को तैयार नारायणी सेना - लवलेश शुक्ल

Image
लखनऊ - राष्ट्रीय नारायणी सेना ने बढ़ती कोरोना महामारी को देखते हुए अहम बैठक बुलाई। बैठक से पूर्व मीडिया प्रभारी लवलेश शुक्ला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित द्विवेदी से डिजिटल माध्यम के जरिए कांफ्रेंस की। इसके बाद प्रदेश की कमान संभालते हुए जिम्मेदारी उठाना शुरू कर दिया। नेतृत्व कर रहे श्री शुक्ल ने अहम फैसलों पर हाईकमान की मंजूरी लेते हुए आदेश जारी किए हैं उन्होंने बताया कोरोना महामारी का प्रकोप बढ़ रहा है एक बार फिर मजदूर वर्ग अपने घर जाने को लेकर परेशान होता दिखाई दे रहा है ऐसे में स्थिति बेकाबू होने से पूर्व उन्हें घर तक सही सलामत पहुंचाना सरकार के साथ-साथ हम सबकी भी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा राष्ट्रीय नारायणी सेना का हर सैनिक अपने आसपास मजदूर वर्ग को राशन सामग्री एवं आर्थिक सहयोग में सहायता करें। यद्यपि कोई व्यक्ति अपने घर जाने के लिए परेशान है तो उसके लिए साधनों का इंतजाम कर पूरी सुरक्षा के साथ घर पहुंचाने की कोशिश करे, साथ ही उनका हौसला टूटने ना दें। ऐसा करने से हम पिछली बार की लापरवाहियों पर नियंत्रण पा सकते हैं इस बार प्रवासियों का अपने घर लौटने का मंजर और भी भयानक हो सकता है इसके ...

कोविड-19 महामारी के ऑकड़ों कि समीक्षा रिपोर्ट सार्वजनिक

Image
  प्रयागराज : मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ० प्रभाकर राय व जिला सर्विलान्स अधिकारी डॉ० राहुल सिंह ने जनपद में कोविड-19 महामारी के ऑकड़ों कि समीक्षा कर रिपोर्ट तैयार की है। जिसमें पाया गया कि अब तक जनपद में कुल 11,35,335 लोगों का कोविड-19 टेस्ट किया गया है। इसमें 29394 लोग पॉजीटिव मिले हैं। रिपोर्ट पर नजर डालें तो कुल किये गये टेस्ट के सापेक्ष में पॉजीटिव पाये गए व्यक्तियों का प्रतिशत मात्र 2.58 रहा है। इसके साथ ही पॉजीटिव हुए व्यक्तियों में मृत्यु का प्रतिशत मात्र 1.39 दर्ज किया गया है। जो कि अनुमानित मानक 02 प्रतिशत से भी कम है। सुविधाओं से युक्त सभी प्रकार के एल 1, एल- 2, एल -3 चिकित्सालयों से 7189 व्यक्ति स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं होमआईसोलेशन में 21756 व्यक्ति स्वस्थ हुए हैं। होमआईसोलेशन में स्वस्थ हुये व्यक्तियों का ग्राफ प्रतिशत 99.90 रहा है। इसके साथ बीते 35 दिनों से जनपद में कोविड-19 संक्रमण से कोई भी मौत नहीं हुयी है। एक मार्च को कोविड-19 टेस्ट के लिए कुल 48122 सैम्पल लिये गए। इसमें 32922 ऐन्टिजन टेस्ट, 13764 आर०टी०पी०सी0आर० टेस्ट व 1436 टेस्ट किये गये। इसमें केवल 74...

मॉडल गाँव बनाएंगे – घर-घर खुशहाली लाएंगे

Image
  प्रयागराज :   गाँव :में बदलाव की बयार के साथ ही हर किसी के जीवन में खुशहाली लाने के लिए मॉडल गाँव बनाने की अनूठी पहल पर गंभीरता से विचार चल रहा है । इसके पीछे सोच यह है कि अगर देश को विकसित और खुशहाल बनाना है तो सबसे पहले अपने गाँवों का चतुर्दिक विकास करना होगा क्योंकि सही मायने में भारत गाँवों में ही बसता है । इसी सोच को साकार करने और इसे सही मायने में धरातल पर उतारने में आईसीआईसीआई फाउंडेशन के सहयोग से पूरी एक टीम दिन-रात काम कर रही है । इस नवप्रयोग के प्रेरक (मेंटर) आईएएस अधिकारी हीरा लाल ने भी एक खाका तैयार करने में जुटे हैं जो कि गाँव के लोगों को तरक्की की राह दिखा सके। उत्पादक संगठन (एफपीओ) बनाने पर पूरा जोर हीरा लाल का कहना है कि बांदा के जिलाधिकारी के कार्यकाल के दौरान वह मॉडल गाँव बनाने की पहल कर चुके हैं, जिसके सकारात्मक परिणामों से उत्साहित होकर उस नवप्रयोग को अब पूरे प्रदेश में लागू करने को कुछ संगठन और अधिकारी आगे आये हैं । इस पहल के तहत सर्वप्रथम गाँव घोषणा पत्र (विलेज मेनिफेस्टो) के माध्यम से लोगों को इस सोच के बारे में अवगत कराना है, जिसके जरिये गाँव में विका...

आज से प्रारंभ “विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान”

Image
  कौशाम्बी : जिले में सोमवार को संचारी रोग नियंत्रण माह व दस्तक अभियान का शुभारंभ करते हुये डीएम अमित कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी पी.एन चतुर्वेदी ने एक रैली को झंडी दिखाई। जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान 31 मार्च तक चलेगा।| जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह ने कहा कि स्वस्थ्य समाज के लिए साफ़ सफाई, रहन सहन, शुद्ध खान-पान का होना बहुत आवश्यक हैं अपने आस पास सफाई रखे तो कई तरह की बीमारियाँ दूर हो जाती हैं | अभियान के तहत लोगों को संचारी रोगों से बचाव के लिए जागरूक किया जायेगा उसमे जन सहयोग भी आवश्यक हैं | कार्यक्रम नोडल डॉ. अजय पटेल ने बताया कि 80% बीमारी को अपने सही रहन सहन, खान पान औए साफ़ सफाई को अपना कर भी दूर किया जा सकता हैं | अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीम घर घर जा कर लोगों को संचारी रोगों एवं उनसे बचाव की जानकारी देंगी |साथ ही यह जानकारी देंगी की घर और घर के आस पास सफाई रखने से संचारी रोगों से बचाव संभव हैं | आशा एवं आंगनबाडी कार्यकर्ता घर घर जा जाकर लोंगो को स्वच्छता के बारे में जागरूक करेंगी और साफ़ सफाई की महत्वता बतायेंगी | विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान क...

क्षय रोग से मुक्त करने में निजी चिकित्सालय भी दिखा रहे दम

Image
    प्रयागराज:  भारत को टी.बी. मुक्त करने के लिए भारत सरकर ने 2025 का लक्ष्य रखा है।इसके लिए सरकारी तथा गैरसरकारी दोनों ही स्तर पर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में जिले में सरकारी चिकित्सा संस्थानों के साथ ही प्राइवेट संसथान भी इस अभियान में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।साथ ही क्षय रोग पर जागरूकता के लिए टी.बी. चैंपियन, ट्रीटमेंट सपोर्टर के साथ सामाजिक संस्थाएं भी कार्य कर रही हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधाएँ उपलब्ध हैं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि क्षय रोग एक ऐसी बीमारी है जो बहुत तेज़ी से फ़ैलती है।जितनी जल्दी इस रोग की पहचान होती है उतनी जल्दी मरीज का उपचार शुरू हो जाता है। यदि टी.बी. का उपचार समय से शुरू किया जाये और उपचार पूरा किया जाये तो मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। टी.बी. को जड़ से ख़त्म करने के लिए हम सभी मिल कर प्रयास कर रहे हैं।टी.बी. मरीजों की जाँच व उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालयों में सुविधाएँ उपलब्ध हैं।साथ ही टी.बी. मरीजों की पहचान के लिए प्राइवेट फार्मेसी, लैब्स, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर्स और चिकित्सलयों से सहयोग किया जा रहा है। घर क...

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से

Image
  प्रयागराज :  जनपद में एक मार्च से पूरे माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। अभियान के संचालन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आई.सी.डी.एस.), शिक्षा, दिव्यांगजन संशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग की अहम् भूमिका होगी । यह सभी विभाग मिल कर अभियान में काम करेंगे । अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक से 31 मार्च तक पूरे जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा । इसमें सभी विभागों के माध्यम से समुदाय में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे। अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इसमे आशा कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोगों को मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू व मलेरिया और उनसे बचाव पर जागरूक करेंगी और बतायेंगी कि मच्छर किन परिस्थितियों में पनप सकते हैं। विभागों के कार्य एवं दायित्वों पर चर्चा जिला मलेरिया अधिकारी कौशल प्...

आज होगा 7600 फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण

Image
  प्रयागराज:  जिले में आज और कल फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण के लिए जिले को कोवैक्सीन की डोज़ मिल चुकी है। आज पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि आज जिले के 34 केन्द्रों पर टीकाकरण के 68 सत्र आयोजित किये जायेंगे। इन सत्रों में 7600 लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। हेल्थकेयर वर्कर्स के बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। दूसरे राउंड के टीकाकरण को 22 फरवरी तक पूरा करने की योजना है। इसी क्रम में 11,12 व 18 फरवरी को पुनः टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कोरोना को मात देने के लिए कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन टीका भी जिले में आ चुका है। आजकोवैक्सीन को भी टीकाकरण में शामिल किया जायेगा। लाभार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नग...

टीका लेने वाले 97% से अधिक लोगों ने टीकाकरण अभियान को सराहा

Image
  प्रयागराज: भारत में कोविड-19 टीका लगवाने वाले 97% लोग अब तक इस टीकाकरण से संतुष्ट पाए गए हैं। यह जानकारी नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार के कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. विनोद कुमार पॉल ने दी है। दुनिया के अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत ने 66 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके लगा दिए हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें इसका खतरा ज्यादा है। 'कैसे बढ़ाएं टीकाकरण पर भरोसा' वेबिनार का आयोजन हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ- इंडिया रिसर्च सेंटर और प्रोजेक्ट संचार की ओर से किया गया था। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कोविड-19 टीकाकरण पर भारतीय संदर्भ में चर्चा की। 1500 में मुश्किल से 1 को कोई हल्का साइड इफेक्ट हो रहा नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार की कोविड-19 टास्क फोर्स, के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार पॉल ने कहा कि भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले कर हिचकिचाहट अब बहुत तेजी से समाप्त हो रही है। दोनों टीके सर्वाधिक सुरक्षित टीकों में हैं। य...

प्रयागराज :फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारी पूरी

Image
  प्रयागराज, 09 फरवरी 2021- कोरोना को हराने के लिए जिले में 11 और 12 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण के लिए जिले को कोवैक्सीन की डोज़ मिल चुकी है। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि हेल्थकेयर वर्कर्स के बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। दूसरे राउंड के टीकाकरण को 22 फरवरी तक पूरा करने की योजना है। इसी क्रम में 11,12 व 18 फरवरी को पुनः टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। इसके लिए 11 और 12 फरवरी की योजना बन चुकी है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोरोना को मात देने के लिए कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन टीका भी जिले में आ चुका है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोवैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। सभी लाभार्थियों की जानकार...

टेलीमेडिसिन सेवाओं से मिल रही लोगों को राहत

Image
कौशाम्बी  – ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं के लिए जनपद के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही हैं ।  टेलीमेडिसिन सेवाओं के अंतर्गत 13 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल व डी.पी.एम ओ.पी राव ने बताया कि जिले के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही है। इनमें बाल रोग, सामान्य औषधि, त्वचा रोग, मूत्र रोग, हड्डी रोग, तंत्रिका, ह्रदय रोग, अन्तःस्राव, किडनी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फिजियोथेरेपी, गैस्ट्रो एवं कैंसर रोग  शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. पर स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधायें सीमित होती हैं। उच्च सेवाओं के लिए व्यक्ति को जिला चिकित्सालय या फिर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। जबकि टेलीमेडिसिन सेवाएं उपलब्ध होने से व्यक्ति या मरीज को वहीं उच्च स्वास्थ्य परामर्श मिल जाता है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेल बनाए गए हैं। जब किसी व्यक्ति को उच्च परामर्श की आवश्यकता होती है तो सी.एच.सी. के चिकित्सक व्यक्ति को टेलीमेडिसि...

शपथ दिलाकर किया गया राष्ट्रीय स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुवात

Image
कौशाम्बी:  कुष्ठ रोग उन्मूलन को लेकर स्वास्थ्य विभाग संजीदा है और समय-समय पर अभियान चलाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान कर उनका निशुल्क इलाज भी कराया जाता है। इसी क्रम में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन योजना के अंतर्गत जनपद में 30 जनवरी शुरू होकर 13 फरवरी 2021 तक स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा।  सभी ब्लाक में शपथ समारोह के साथ इसकी शुरु की गयी। जागरूकता अभियान चलाया जा रहा इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी एवं आशा द्वारा कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा ताकि इस रोग की चपेट में आने से लोगों को बचाया जा सके। जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ आशाराम ने बताया कि राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में कुष्ठ रोगियों के खोजने का अभियान 30 जनवरी से 13 फरवरी 2021 तक चलाया जाएगा । जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराई गई है । उन्होंने बताया कि यह कुष्ठ रोग के उस विरुद्ध आखरी युद्ध है इस रोग के सफाई को लेकर स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा हैं । निशुल्क उपचार कराया गया इस अभियान में स्वास...

प्रयागराज: कोविड-19 को हराने को 3121 का हुआ टीकाकरण

Image
प्रयागराज- जिले में शुक्रवार को दूसरा कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं जिले के 23 चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 3121 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। 16 जनवरी को हुए प्रथम टीकाकरण में 425 लाभार्थियों को कोरोना के टीके से आच्छादित किया गया था। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। टीके से आच्छादित हुए लाभार्थियों को आधे घंटे तक केन्द्र पर ही निगरानी में रखा गया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें टीका लगने के बाद कोई खास दिक्कत या परेशानी नहीं हुई। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग भी कह चुका है कि कोविड -19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। 19 फरवरी को अगली डोज़ निर्धारित डॉ. राहुल सिंह के बताया कि शुक्रवार को हुए टीकाकरण सत्र में 3121 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। इसके लिए कुल 50 सत्र आयोजित किये गए थें। 22, 28 और 29 जनवरी इन तीन दिन के ...

कोविड टीकाकरण आज, समय से पहुंचे : सी.एम.ओ.

Image
प्रयागराज, 22 जनवरी 2021-जिले में आज कोविड-19 टीकाकरण हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जिले में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएँ। 11 सी.एच.सी. और 12 शहरी क्षेत्र सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। क्योंकि टीका की एक शीशी से 10 लोगों को टीका लगता है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होने स्पष्ट किया कि कोविड -19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले में 23 केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 11 सी.एच.सी. और 12 शहरी क्षेत्र के केन्द्र हैं। डॉ. राहुल सिंह के अनुसार इन तीन दिन के दौरान 135 ...

कोरोना की उलटी गिनती शुरू, स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का पहला टीका 

Image
प्रयागराज- जिले में 425 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का पहला टीका लगने के साथ ही शनिवार को कोविड – 19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। शाम पांच बजे तक जिले के 425 लोगों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। प्रतिरक्षित लोगों को कोविड – 19 टीका की अगली डोज के लिए 15 फरवरी की तारीख दी गई है। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय मेडिकल कॉलेज जा कर कोविड – 19 टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस कि अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विश्व में तबाही मचाने वाले कोविड-19 वायरस जैसी विकराल समस्या का अब समाधान निकल चुका है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 6 अस्पतालों में भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीके को लांच किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की डोज जिले को प्राप्त हो चुकी हैं। शनिवार को लांचिंग के लिए जिला, ब्लॉक एवं सत्र स्तर पर नोडल अधिकारियों और पर्यवे...

माघ मेला- आस्था संग अहतियात की वैक्सीन से हारेगा कोरोना

Image
प्रयागराज- मकर संक्राति पर माघ मेला में लाखों श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए माघ-मेला प्रशासन ने कमर कस ली है। पूरा मेला कोविड-19 प्रोटोकाल के दायरे में होगा। मेले में कोरोना संक्रमण न फैले, इसके लिए क्राउड मैनेजमेंट टीम पूरे मेला क्षेत्र में सक्रिय है। अहतियात के साथ हर छोटे-बड़े पहलुओं पर नजर रखी जा रही है। ए.सी.एम.ओ. व सब चार्ज मेला डॉ. आर.एस. ठाकुर ने कहा कि मेला में आए सभी श्रद्धालुओं को कोविड-19 प्रोटोकाल का पूर्णतः पालन करना होगा। ऐसे में सुरक्षित व यादगार त्रिवेणी दर्शन के लिए श्रद्धालु इन बातों का ध्यान जरूर रखें - अस्वस्थ होने पर यात्रा न करें घर से निकलने से पहले अपने व साथ चलने वाले संबंधियों के स्वास्थ की जानकारी लें। कोशिश करें बच्चों व बुजुर्गों के सभी उपयोगी सामान रख लें। अस्वस्थ होने पर घर से न निकलें और न ही अस्वस्थ व्यक्ति के साथ यात्रा करें। बुखार, खांसी या सांस लेने में तकलीफ़ जैसे लक्षण महसूस हो तो अपने साथ आए संबंधियों से भौतिक दूरी बना लें। मेले में लगे स्वास्थ शिविर में मौजूद डॉक्टर से सलाह लें। आवश्यकता पड़ने पर कोविड सैंपलिंग मो...