Posts

Showing posts with the label टीकाकरण

फाइलेरिया उन्मूलन के लिए दी गई तकनीकी जानकारी

Image
  प्रयागरा ज : जनपद में फाइलेरिया की जाँच के लिए दो सप्ताह तक नाइट ब्लड सर्वे कराया जान है। इसके लिए सभी सम्बंधित स्वास्थ्य केन्द्रों के कर्मचारियों को फाइलेरिया पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय के निर्देशा पर जिले में फाइलेरिया की रोक थाम के लिए 4 मार्च से लेकर 17 मार्च तक नाईट ब्लड सर्वे होना है। सर्वे के बेहतर परिणाम के लिए सम्बंधित केन्द्रों के कर्मचारियों को फाइलेरिया क्लीनिक, नगरीय मलेरिया इकाई, प्रयागराज में मंगलवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रविधिज्ञों को अलग से प्रशिक्षित किया जा रहा जिला मलेरिया अधिकारी के.पी. द्विवेदी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनूपुर, प्रतापपुर, माण्डा, बहरिया, चाका एवं कोटवा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरकोनी एवं तेलियरगंज के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में नाईट ब्लड सर्वे होना है। इसमें फाइलेरिया की जाँच के लिए 4 सेन्टीनल एवं 4 रैन्डम साइट्स चिन्हित की गई हैं। सर्वे टीम में लैब टेक्नीशियन, आशा, ए.एन.एम., एच.ई.ओ. के साथ ही बी.पी.एम. एवं बीसी.पी.एम. भी रहेंगी। प्रस्तावित आई.डी.ए. कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित सभी सी.ए...

संचारी रोग नियत्रंण अभियान का शुभारंभ

Image
  प्रयागराज: जनपद में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में केशरी देवी पटेल ने किया। पूरे माह चलने वाले कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा- मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकारी विभागों के साथ-साथ जनता में सजगता की बहुत जरूरत है। लोगों द्वारा अपने घरों से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण न कर नालियों में फेंकना संचारी रोगों को बढ़ाने में सहायक होता हैI कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. मिश्रा ने कियाI एस०एम०ओ० डब्ल्यू०एच०ओ० डॉ. आलोक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि बदलते मौसम में सजगता बरत कर मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। संयुक्त निदेशक डॉ. आशू पाण्डेय ने अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फ्रन्ट लाइन वर्कर्स (आशा एवं ...

अभिभावकों की जागरूकता बनेगी मासूमों का सुरक्षा कवच

Image
प्रयागराज: कोविड-19 संक्रमण के आंकड़ों में लगातार कमी दर्ज होना राहत की बात है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोरोना गाइडलाइन जारी कर स्कूलों को पूर्ण रूप से खोलने की अनुमति दे दी है। महीनों से घर में बैठे बच्चे स्कूल खुल जाने से बेहद खुश व उत्साहित हैं। लेकिन कोरोना पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है ऐसे में अभिववकों कि चिंता स्वाभाविक है।  कोरोना पॉजिटिव बच्चों में ज़्यादातर लक्षण एसिम्टोमेटिक  बच्चों के स्वास्थ के लिए अभिववकों को भी सतर्क रहने की जरूरत  परिवार का कोई सदस्य कभी पॉज़िटिव रहा है तो बच्चे को स्कूल ना भेजें  यात्रा से लौटे अभिवावक अपनी आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आने पर ही बच्चे को स्कूल भेजें कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं पर कोरोना अभी भी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा कारण बच्चों की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की रिपोर्ट के मुताबिक 12 साल से कम उम्र के सभी कोरोना पॉजिटिव बच्चों में कोरोना के ज़्यादातर लक्षण एसिम्टोमैटिक देखने को मिले हैं। यह लक्षण बिल्कुल सामान्य होते हैं। संक्रमित व्यक...

टीकाकरण: कोवीशील्ड और कोवैक्सीन आज दोनों का होगा इस्तेमाल

Image
  प्रयागराज:  दूसरे चरण में आज फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का आखिरी दिन है। आज जिले में अलग - अलग टीकाकरण केन्द्रों पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही लगाई जायेंगी। जिले के 48 केन्द्रों पर कुल 75 टीकाकरण सत्र आयोजित किये जायेंगे। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि आज जिले के 48 केन्द्रों पर टीकाकरण के 75 सत्र आयोजित किये जायेंगे। इन सत्रों में 8111 लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। हेल्थकेयर वर्कर्स के बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण 5 फरवरी से शुरू हुआ है। दूसरे राउंड के टीकाकरण को 22 फरवरी तक पूरा करना है। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि प्रथम चरण में टीकाकरण से छूट गए स्वास्थ्य कर्मियों को 15 फरवरी को आयोजित मॉप अप राउंड में टीका लगाया गया है। इसमें 44 केन्द्रों पर 66 सत्र आयोजित किये गए थे और 3329 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया था। आज अयोजित होने वाले टीकाकरण में अलग - अलग टीकाकरण केन्द्रों पर कोविशील्ड और कोवैक्सीन दोनों ही टीके लगाये जायेंगे। आज फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण का आखिरी दिन है। इसके बाद 22 फरवरी को दूसरे चरण का म...

5849 फ्रंटलाइन वर्कर्स का हुआ टीकाकरण

Image
प्रयागराज, 12 फरवरी 2021: जिले में आज फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। दूसरे चरण मे आज 64 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण हुआ। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि 12 फरवरी को 5849 लोगों को टीका लगाया गया। लक्ष्य के सापेक्ष लगभग 64 प्रतिशत फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया गया। कल टीकाकरण के लिए नहीं पहुंच सके लाभार्थियों के लिए आज पांच की जगह साढ़े छह बजे तक टीकाकरण चलाया गया। प्रथम चरण के छूटे हुए लाभार्थियों के लिए 15 फरवरी को चलेगा मॉप अप राउंड प्रथम राउंड के टीकाकरण में छूट गए सभी स्वास्थ्य कर्मियों का टीकाकरण 15 फरवरी को मॉप अप राउंड में किया जायेगा। इसके साथ ही उसी दिन 16 जनवरी को टीके की पहली डोज़ लेने वाले सभी लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज़ लगाई जाएगी।

आज होगा 7600 फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण

Image
  प्रयागराज:  जिले में आज और कल फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण के लिए जिले को कोवैक्सीन की डोज़ मिल चुकी है। आज पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि आज जिले के 34 केन्द्रों पर टीकाकरण के 68 सत्र आयोजित किये जायेंगे। इन सत्रों में 7600 लोगों का टीकाकरण किया जायेगा। हेल्थकेयर वर्कर्स के बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। दूसरे राउंड के टीकाकरण को 22 फरवरी तक पूरा करने की योजना है। इसी क्रम में 11,12 व 18 फरवरी को पुनः टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि कोरोना को मात देने के लिए कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन टीका भी जिले में आ चुका है। आजकोवैक्सीन को भी टीकाकरण में शामिल किया जायेगा। लाभार्थियों की जानकारी पोर्टल पर अपलोड की जा चुकी है। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नग...

प्रयागराज :फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारी पूरी

Image
  प्रयागराज, 09 फरवरी 2021- कोरोना को हराने के लिए जिले में 11 और 12 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण के लिए जिले को कोवैक्सीन की डोज़ मिल चुकी है। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि हेल्थकेयर वर्कर्स के बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। दूसरे राउंड के टीकाकरण को 22 फरवरी तक पूरा करने की योजना है। इसी क्रम में 11,12 व 18 फरवरी को पुनः टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। इसके लिए 11 और 12 फरवरी की योजना बन चुकी है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोरोना को मात देने के लिए कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन टीका भी जिले में आ चुका है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोवैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। सभी लाभार्थियों की जानकार...

कोविड-19 को हराने को 4898 लोगों का हुआ टीकाकरण

Image
प्रयागराज-  जिले में शुक्रवार को चौथे दिन कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आई.सी.डी.एस. विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण सत्रों में शाम 5 बजे तक 4898 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा जैसे-जैसे टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे हैं और लोग टीकाकरण करवा रहे है वैसे-वैसे ही टीकाकरण को लेकर लोगों की आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन नोडल डॉ. राहुल सिंह के बताया कि जिले में 28 जनवरी के दिन तीसरी बार कोविड-19 टीकाकरण आयोजित हुआ। इसमें पूरे जिले में 20 ग्रामीण और 20 शहरी केन्द्रों पर कुल 60 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गए। चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 4478 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। कोविड -19 टीका सबसे सुरक्षित शहरी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, टी.बी.सप्रू, कॉल्विन, एस.आर.ए...

प्रयागराज: कोविड-19 को हराने को 3121 का हुआ टीकाकरण

Image
प्रयागराज- जिले में शुक्रवार को दूसरा कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं जिले के 23 चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 3121 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। 16 जनवरी को हुए प्रथम टीकाकरण में 425 लाभार्थियों को कोरोना के टीके से आच्छादित किया गया था। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। टीके से आच्छादित हुए लाभार्थियों को आधे घंटे तक केन्द्र पर ही निगरानी में रखा गया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें टीका लगने के बाद कोई खास दिक्कत या परेशानी नहीं हुई। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग भी कह चुका है कि कोविड -19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। 19 फरवरी को अगली डोज़ निर्धारित डॉ. राहुल सिंह के बताया कि शुक्रवार को हुए टीकाकरण सत्र में 3121 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। इसके लिए कुल 50 सत्र आयोजित किये गए थें। 22, 28 और 29 जनवरी इन तीन दिन के ...

कोविड टीकाकरण आज, समय से पहुंचे : सी.एम.ओ.

Image
प्रयागराज, 22 जनवरी 2021-जिले में आज कोविड-19 टीकाकरण हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जिले में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएँ। 11 सी.एच.सी. और 12 शहरी क्षेत्र सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। क्योंकि टीका की एक शीशी से 10 लोगों को टीका लगता है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होने स्पष्ट किया कि कोविड -19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले में 23 केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 11 सी.एच.सी. और 12 शहरी क्षेत्र के केन्द्र हैं। डॉ. राहुल सिंह के अनुसार इन तीन दिन के दौरान 135 ...

कोरोना की उलटी गिनती शुरू, स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का पहला टीका 

Image
प्रयागराज- जिले में 425 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का पहला टीका लगने के साथ ही शनिवार को कोविड – 19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। शाम पांच बजे तक जिले के 425 लोगों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। प्रतिरक्षित लोगों को कोविड – 19 टीका की अगली डोज के लिए 15 फरवरी की तारीख दी गई है। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय मेडिकल कॉलेज जा कर कोविड – 19 टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस कि अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विश्व में तबाही मचाने वाले कोविड-19 वायरस जैसी विकराल समस्या का अब समाधान निकल चुका है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 6 अस्पतालों में भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीके को लांच किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की डोज जिले को प्राप्त हो चुकी हैं। शनिवार को लांचिंग के लिए जिला, ब्लॉक एवं सत्र स्तर पर नोडल अधिकारियों और पर्यवे...

कोरोना महामारी से मुक्ती का एकमात्र उपाय टीकाकरण : सिटीजन जर्नलिस्ट

Image
  कोविड-19 महामारी आज भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व को निगलने के लिए ताड़का की तरह खड़ी है। “संघे शक्ति कलियुगे” अर्थात कलियुग की सबसे बड़ी शक्ति संगठन में है। इसलिए कोरोना से जंग अफवाहों के जाल में असंगठित होकर जीतना सहज नहीं है। विश्व भर में चिकित्सा जगत के महारथी इस पर विजय पाने के लिए दिन-रात अथक परिश्रम कर रहे हैं।  भारत ने भी कोविड-19 से निपटने की पूरी तैयारी कर ली है। कोरोना के दो टीके ‘कोविशील्ड’ और ‘कोवैक्सिन’ भारत में तैयार हो चुकी हैं। इनका ड्राई रन भी देश में हो चुका है। टीकाकरण को सुचारू रूप से चलाने के लिए देशव्यापी तैयारियां और समीक्षा का कार्य युद्ध-स्तर पर चल रहा है। टीकाकरण के ड्राइ रन के बाद 16 जनवरी से आरंभ होने जा रहे टीकाकरण अभियान को सुचारु एवं सफलतापूर्वक पूरा किया जा सकेगा। कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए सरकार के प्रयास अत्यंत प्रशंसनीय हैं। चिकित्सा जगत के डॉक्टर व वैज्ञानिकों ने वैक्सीन तैयार करने में अथक परिश्रम किया। इसलिए वे विशेष आदर, सम्मान के पात्र हैं। वहीं पर्दे के पीछे देश विरोधी ताकतें टीकाकरण को लेकर बड़े स्तर पर अफवाहें फैलाने का प्रयास...

प्रयागराज: आर.टी.पी.सी.आर. जांच रिपोर्ट साथ लायें कल्पवासी

Image
  प्रयागराज, 07 जनवरी 2021 –   माघ मेला में कल्पवास के लिए लोग आने लगे हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने भी मेले में अपनी सेवाएं शुरू कर दी हैं। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मेले में विशेष तैयारियां की गई हैं। ताकि सभी प्रोटोकॉल का पालन हो सके ए.सी.एम.ओ. व सब चार्ज मेला डॉ. आर.एस.ठाकुर ने बताया कि कोविड-19 को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग पूरी सतर्कता से काम कर रहा है। कल्पवास के लिए आने वाले सभी कल्पवासियों से अपील है कि वह आने से पहले अपनी आर.टी.पी.सी.आर. जांच करवायें और रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद ही माघ मेले के लिए आयें। यह ध्यान दें कि मेले में अपनी आर.टी.पी.सी.आर. जाँच रिपोर्ट साथ लायें, मेले में आने वाले दिन तक रिपोर्ट पांच दिन से ज्यादा पुरानी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेले में सभी को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करना होगा। संस्थायें भी अपनी एंट्री गेट पर कोरोना हेल्प डेस्क बनाएं और सेनेटाईजेशन, इन्फ्रारेड थर्मामीटर, मास्क अदि की व्यवस्था करें ताकि सभी प्रोटोकॉल का पालन हो सके। छः कोविड-19 जाँच केन्द्र बनाये गए डॉ. ठाकुर ने बताया कि माघ मेले के लिए सोलह इंट्री प...

कोरोना वैक्सीन स्वैच्छिक, 28 दिनों के अंदर लेने होंगे दो डोज़ : स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय

Image
  • वैक्सीन के लिए पंजीकरण अनिवार्य, दिखाने होंगे आईडी कार्ड • कोरोना वैक्सीन स्वैच्छिक, 28 दिनों के अंदर लेने होंगे दो डोज़ • स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने पुस्तिका जारी कर दी जरूरी जानकारी प्रयागराज:  राज्य सरकार की कोरोना संक्रमण से निपटने के लिए वैक्सीन देने की तैयारी जोरों पर है। इसके लिए जिलों में स्वास्थ्य विभाग द्वारा ड्राई रन यानी पूर्वाभ्यास भी किया गया है। हालांकि वैक्सीनेशन को लेकर आमजन अब थोड़ी राहत महसूस कर रहे हैं, लेकिन अब भी अधिकतर के मन में टीकाकरण के प्रति कई सवाल भी हैं। इस दिशा में परिवार कल्याण मंत्रालय ने टीकाकरण से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देते हुए एक पुस्तिका जारी कर टीकाकरण से संबंधित आशंकाओं व भ्रांतियों को भी दूर किया है। नियामक निकायों द्वारा वैक्सीन लगायी जायेगी स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने जानकारी दी है कि उच्च जोखिम वाले समूहों को प्राथमिकता के आधार पर वैक्सीनेशन के लिए चिन्हित किया गया है। इन्हें तीन समूहों में बांटा गया है- पहले समूह में हेल्थकेयर और फ्रंटलाइन वर्कर शामिल हैं, दूसरे समूह में 50 वर्ष से अधिक उम्र के ...

MNNIT Prayagraj: भागार में हुआ जिला स्तरीय कोरोना वैक्सीन के लिए प्रशिक्षण

Image
  प्रयागराज - ड्राई रन से पहले जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार सोमवार को एम.एन.एन.आई.टी. के सभागार में कोरोना टीकाकरण के सम्बन्ध में जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसमें सभी सी.एच.सी. व शहरी पी.एच.सी. के चिकित्सा अधीक्षक, प्रभारी चिकित्सा अधिकारियों के साथ ही बी.पी.एम. और कोरोना टीकाकरण में लगाई गई दोनों ए.एन.एम., व स्टाफ नर्स को प्रशिक्षण दिया गया। डॉ. संजय बरनवाल ने प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए प्रशिक्षण के महत्त्व पर बात की। डब्ल्यू.एच.ओ. से एस.एम.ओ. डॉ. अलोक ने कोविड-19 वायरस और टीकाकरण पर जानकारी दी। डॉ. रवि, डॉ. विजय पाठक, डॉ. फ़िरोज़ आलम और डॉ. मौर्य ने कोविड-19 गाइड लाइन पर चर्चा की। यूनिसेफ से रीजनल कोर्डिनेटर अरविन्द शर्मा, यू.एन.डी.पी. से विनोद शुक्ला ने कोल्ड चेन और संचार पर जानकारी दी। डॉ. राहुल ने पूरे कार्यक्रम में टीकाकरण के दौरान की जाने वाली सभी गतिविधियों पर बात की और रणनीति पर चर्चा की। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने सभी को टीकाकरण में ध्यान देने वाली विशेष बिन्दुओं से अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी एम.पी. सिंह, वित्त एवं राजस्व, प्रयागराज व ए.सी...

जीवन की सुरक्षा करना ही सबसे बड़ा कार्य- सी.एम.ओ.

Image
  प्रयागराज : कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ। यह प्रशिक्षण सी.एम.ओ. ऑफिस के सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में वैक्सीनेशन सेंटर पर कार्ययोजना को लेकर सभी बी.सी.पी.एम., बी.पी.एम. व डेटा ऑपरेटर्स को उनकी व अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर प्रशिक्षित किया गया।  मंगलवार को सी.एम.ओ. ऑफिस के सभागार में कोरोना वैक्सीनेशन पर ब्लॉक स्तरीय प्रबंधकों व डेटा ऑपरेटर्स को उनकी व अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जनपद के सभी ब्लॉकों से कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक सहित डेटा ऑपरेटर मौजूद रहें। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने सभी प्रतिभागियों को कोरोना के टीकाकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी और टीकाकरण की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा करना ही सबसे बड़ा कार्य है, जिसे हमें बहुत ही गंभीरता और ज़िम्मेदारी के साथ निभाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन सत्र स्थल पर लाभार्थी के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं जायेगा। वैक्सीनेशन के सह प्रभाव और उसके प्रबंधन पर हमारा पूरा ध्यान है। इसके लिए ...

प्रयागराज : बांटी गई नई पहल किट, दिए गए, परिवार नियोजन के साधन

Image
प्रयागराज: परिवार नियोजन के प्रति सामुदाय स्तर पर जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। इसी क्रम में अनूठी पहल खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन दूसरी बार 21 दिसंबर 20 को जनपद के सभी सामुदायिक व शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला महिला चिकित्सालय में वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। इसमें जिले से लेकर गाँव स्तर तक विविध कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार पर जोर रहा। खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सोमवार को दूसरी बार खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला महिला चिकित्सालय मे मनाया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने जसरा और शंकरगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर खुशहाल परिवार दिवस का शुभारम्भ किया। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समुदाय में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ सके। साथ ही लोग स्वयं ही इसे स्वीकार करके परिवार नियोजन को अपनाएँ। इसमें हमारा विशेष ध्यान मुख्य रूप से नव विवाहित दम्पत्ति, एक जनवरी के उपरांत जटिल गर्भावस्था की प्...

प्रयागराज: हर माह मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

Image
प्रयागराज:  परिवार नियोजन के प्रति समुदाय स्तर पर जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने पर सरकार का पूरा जोर है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर एक अनूठी पहल के तहत अब हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिवस पर राज्य से लेकर गाँव स्तर की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। 21 तारीख को यदि राजकीय अवकाश होता है तो अगले दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित होंगें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने इस सम्बन्ध में सूबे के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में परिवार नियोजन सेवाओं की समुदाय स्तर पर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिवार नियोजन साधनों की ग्राह्यता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। इस पहल के तहत लक्षित समूह के परिवार नियोजन के ...

अंतर्राष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस: बच्चे करेंगे आज अधिकारियों से संवाद

Image
   प्रयागराज:    अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार दिवस (20 नवम्बर) पर शुक्रवार को बच्चे और किशोर सीधे जिले के अधिकारियों से संवाद स्थापित कर सकेंगे। महिला कल्याण और बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तत्वावधान में चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत हर जिले में ग्राम व ब्लाक स्तर जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में बच्चों और किशोरों की सुरक्षा व मानसिक स्वास्थ्य एवं मनोसामाजिक आवश्यकताओं, मुद्दों व सपोर्ट प्रणाली पर भौतिक शक्ति संवाद किया जाएगा। इसके लिए जिला प्रोबेशन अधिकारी जिलाधिकारी के साथ मिलकर कार्यक्रम की रूपरेखा पहले से तय कर चुके हैं। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति अभियान के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि प्रदेश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान की हर माह की अलग-अलग थीम है। नवम्बर माह की थीम – मानसिक स्वास्थ्य तथा मनोसामाजिक मुद्दों से सुरक्षा और सपोर्ट तय की गयी है। इसी के तहत शक्ति संवाद का लक्ष्य बच्चों व किश...

नवजात शिशु देखभाल सप्ताह: पहले घंटे जरूर कराओ स्तनपान सुरक्षित होगी बच्चे की जान

Image
  प्रयागराज - नवजात की समुचित देखभाल उसके बचपन को खुशहाल बनाने के लिए बहुत ही जरूरी होती है । इसके अलावा शिशु मृत्यु दर को भी कम करने में इसकी बड़ी भूमिका है । इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में 15 से 21 नवम्बर तक नवजात शिशु देखभाल सप्ताह मनाया जाएगा, जिसके तहत उन सभी बिन्दुओं पर हर वर्ग को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा जिसके जरिये शिशुओं को ‘आयुष्मान’ बनाया जा सके । शिशु मृत्यु दर में कमी लायी जा सके राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने सूबे के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भेजकर नवजात शिशु देखभाल सप्ताह की प्रमुख गतिविधियों और जागरूकता कार्यक्रमों के बारे में जरूरी दिशा-निर्देश जारी किया है । सप्ताह के दौरान जनसामान्य को नवजात शिशु स्वास्थ्य के साथ बेहतर देखभाल के बारे में जागरूक किया जाएगा । कंगारू मदर केयर और स्तनपान को बढ़ावा देने के साथ ही बीमार नवजात शिशुओं की पहचान के बारे में भी जागरूक किया जाएगा । इसके अलावा सरकार द्वारा चलाये जा रहे बाल स्वास्थ्य कार्यक्रमों के बारे में भी सभी को अवगत कराया जाएगा और इस दिशा में स्वैच्छिक संस्...