"बोल नारी"सेगमेंट से महिलाओं को डिजिटली मज़बूत बनाने का लिया संकल्प-सोना मिश्रा
लखनऊ : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरे विश्व में महिलाओं को सम्मानित किया गया लेकिन यह भी एक इत्तेफाक था कि महिलाओं के उत्थान एवं प्रगति के लिए महिला वर्ग की भागीदारी कम और पुरुष वर्ग की भागीदारी अधिक रही। हालांकि कुछ गिनी-चुनी महिलाओं ने भी आगे आकर महिलाओं के विकास के लिए कुछ संकल्प लिए और उन गिनी चुनी महिलाओं में से एक हैं लखनऊ इंदिरा नगर निवासिनी सोना मिश्रा। सोना मिश्रा पेशे से एक यूट्यूबर हैं। वह अपने यूट्यूब चैनल पर हेल्थ और ब्यूटी से संबंधित जानकारी देती हैं। उनका मानना है कि बदलते वक्त के साथ महिलाओं को न सिर्फ अच्छी शिक्षा की ज़रूरत है बल्कि तकनीकी और डिजिटल तौर पर भी मज़बूत होने की आवश्यकता है। सोना मिश्रा पिछले एक साल से लगातार यूट्यूब पर अपने चैनल सोना मिश्रा टिप्स के माध्यम से महिलाओं को बिना पैसा खर्च किए घरेलू चीज़ों से सुंदरता निखारने एवं शारीरिक तौर पर मज़बूत होने के टिप्स देती आ रही हैं । यही वजह है कि आज हजारों महिलाएं उनके चैनल से जुड़ चुकी हैं। हालांकि सोना मिश्रा का कहना है कि वह यहीं तक सीमित नही रहना चाहती हैं यही वजह है कि उन्होंने अं...