Posts

Showing posts with the label रक्तदान

प्रयागराज जिले को 3 और ब्लड स्टोरेज यूनिट की सौगात

Image
प्रयागराज:   जिले के तीन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों हंडिया, फूलपुर और करछना को रक्त भण्डारण केन्द्र स्थापित करने के लिए चिन्हित किया गया है। जिला स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कुछ आवश्यक प्रक्रिया के बाद जल्द ही इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर भी रक्त भण्डारण किया जा सकेगा। स्वास्थ्य केन्द्रों पर इसकी सुविधा नहीं जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि खून की आवश्यकता अक्सर प्रसव के दौरान पड़ती है। स्वास्थ्य केन्द्रों पर खून की उपलब्धता नहीं होने पर केस रेफर करना पड़ता है। वर्तमान में जनपद में 9 स्वास्थ्य केन्द्र एफ.आर.यू. (प्रथम रेफरल यूनिट) हैं। इनमें 3 जिला चिकित्सालय और 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैं। जिला महिला अस्पताल, स्वरुप रानी नेहरु चिकित्सालय और कमला नेहरु मेमोरियल चिकित्सालय पर ब्लड बैंक हैं। लेकिन अन्य 6 सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर इसकी सुविधा नहीं है। टेक्नीशियन को प्रशिक्षित भी किया यदि इन स्वास्थ्य केन्द्रों पर किसी महिला को ऑपरेशन के दौरान खून चढ़ाने की आवश्यकता पड़ती है तो उसे जिला चिकित्सालय पर रेफर किया जाता है। इस दौरान गर्भवती और होने वाले बच्चे को जा...

प्रयागराज में विशेष टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत

Image
  प्रयागराज:    कोविड-19 के चलते किये गए लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई कार्यक्रमों पर असर पड़ा था जिसमें नियमित टीकाकरण भी शामिल था। इससे कुछ बच्चे व गर्भवती टीकाकरण से छूट गए। इन बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए जनपद में स्वास्थ्य विभाग विशेष टीकाकरण अभियान चला रहा है जिसकी शुरुआत सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) में की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अमित श्रीवास्तव ने बताया कोरोना के चलते टीकाकरण से छूट गए सभी बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।इसके अन्तर्गत दो नवम्बर से लेकर अगले तीन माह तक प्रत्येक सोमवार टीकाकरण सत्र चलाये जायेंगे।यह सत्र वर्तमान टीकाकरण सत्रों के अलावा चलाये जायेंगे।टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा चुका है जिसमें सोमवार को पहला सत्र आयोजित किया गया है। प्लान के अन्तर्गत शहरी क्षेत्रों में 496 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1926 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा । दस्तक अभियान के अन्तर्गत 15 अक्टूबर तक आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर टीकाकरण से छूटे बच्चों का चिन्हीकरण भी किया था जिनके टीकाकरण के लिए ...

रक्तदान से नहीं फैलता कोर एक का रक्तदान बचाए चार की जान

Image
प्रयागराज:   वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौरान रक्तदान करने वालों की कमी देखी जा रही है। लोगों के भीतर भ्रम की स्थिति हैं कि वे रक्तदान करें या नहीं, अस्पताल जाने पर संक्रमण न हो जाये या रक्तदान से रोग प्रतिरोधक क्षमता न घट जाये जैसे कई सवालों के चलते लोग रक्तदान से कतरा रहे हैं। ऐसी स्थिति में लोगों को रक्तदान हेतु जागरूक करने और उनके भ्रम दूर करने के लिए स्वास्थ्य विभाग काफी प्रयास कर रहा है जिसमें कई निजी संगठनों का साथ भी मिल रहा है। दिशानिर्देश जारी मोतीलाल नेहरु मंडलीय चिकित्सालय, कॉल्विन अस्पताल में ब्लड बैंक के परामर्शदाता सुशील तिवारी ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान लोगों को डर था कि यदि वे रक्तदान करने चिकित्सालय या ब्लड बैंक गए तो वह संक्रमण की चपेट में आ सकते हैं, ऐसा भ्रम भी था कि रक्त देने से कोरोना होने की संभावना है। इस कारण कोरोना की शुरुआत में रक्तदान बिलकुल ही बंद था पर अब काफी सुधार हुआ है। एन.बी.टी.सी. (नेशनल ब्लड ट्रांसफ्यूज़न काउंसिल) और एस.बी.टी.सी. (स्टेट ब्लड ट्रांसफ्यूज़न काउंसिल) ने रक्त को सुरक्षित रखने और संक्रमण को रोकने के लिए पहले ही दिशानिर्देश जारी क...