Posts

Showing posts with the label सीएमओ

:मूरतगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगा वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं स्वास्थ्य शिविर

Image
कौशाम्बी :जनपद में लगातार मानसिक विकारो की जागरूकता हेतु कार्यक्रम किये जा रहे हैं इसी क्रमबद्ध में राष्ट्रीय जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम कौशाम्बी में डॉ एस.के. झा, एसीएमओ एवं नोडल ऑफिसर, एनसीडी सेल, के नेतृत्व में वृहद मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार हेतु शिविर का आयोजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया गया | गावं के अंतिम छोर तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे तथा लक्षित व्यक्ति को लाभ मिलने के उद्देश्य से शिविर का आयोजन ब्लाक स्तर पर किया गया | डॉ मनोचिकित्सक परामर्शदाता, डॉ जयनाथ बी.पी ने एक दिवसीय शिविर में आए लोगो को सरकार की योजनाओं के अंतर्गत दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया ब्लाक के लोगों को आसानी से उपचार उपलब्ध हो और मानसिक दिव्यांग लोगों को इसका लाभ मिल सके| उन्होंने शिविर में आए रोगियों के परिवार के सदस्यों को मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया तथा विभिन्न मानसिक परेशानियों एवं उनके प्रकार के बारे में लोगों को जानकारियां प्रदान की एवं जिला अस्पताल में मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत चलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया उन्होंने बत...

संचारी रोग नियत्रंण अभियान का शुभारंभ

Image
  प्रयागराज: जनपद में सोमवार को विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान का शुभारंभ किया गया। यह अभियान 31 मार्च तक चलेगा। अभियान का शुभारंभ अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में केशरी देवी पटेल ने किया। पूरे माह चलने वाले कार्यक्रम की शुरूआत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा- मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकारी विभागों के साथ-साथ जनता में सजगता की बहुत जरूरत है। लोगों द्वारा अपने घरों से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण न कर नालियों में फेंकना संचारी रोगों को बढ़ाने में सहायक होता हैI कार्यक्रम का संचालन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. मिश्रा ने कियाI एस०एम०ओ० डब्ल्यू०एच०ओ० डॉ. आलोक ने संचारी रोग नियंत्रण अभियान कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी और बताया कि बदलते मौसम में सजगता बरत कर मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाया जा सकता है। संयुक्त निदेशक डॉ. आशू पाण्डेय ने अभियान के अन्तर्गत विभिन्न विभागों के उत्तरदायित्वों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान फ्रन्ट लाइन वर्कर्स (आशा एवं ...

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अधिकारियों की हुई बैठक

Image
प्रयागराज : जनपद में एक मार्च से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए कई विभाग मिल कर काम करेंगे। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर उनका संवेदीकरण कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के बीच बैठ की गई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों के साथ अभियान पर संवेदीकरण और रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक की। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता नगर स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम वर्मा ने की। बैठक में नगर निगम के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और सफाईकर्मियों ने प्रतिभाग किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल डॉ. ओ.पी. भास्कर ने बैठक प्रारम्भ करते हुए अभियान के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक मार्च से अभियान का शुभारम्भ होना है। इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ...

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से

Image
  प्रयागराज :  जनपद में एक मार्च से पूरे माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। अभियान के संचालन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आई.सी.डी.एस.), शिक्षा, दिव्यांगजन संशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग की अहम् भूमिका होगी । यह सभी विभाग मिल कर अभियान में काम करेंगे । अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक से 31 मार्च तक पूरे जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा । इसमें सभी विभागों के माध्यम से समुदाय में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे। अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इसमे आशा कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोगों को मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू व मलेरिया और उनसे बचाव पर जागरूक करेंगी और बतायेंगी कि मच्छर किन परिस्थितियों में पनप सकते हैं। विभागों के कार्य एवं दायित्वों पर चर्चा जिला मलेरिया अधिकारी कौशल प्...

टेलीमेडिसिन सेवाओं से मिल रही लोगों को राहत

Image
कौशाम्बी  – ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं के लिए जनपद के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही हैं ।  टेलीमेडिसिन सेवाओं के अंतर्गत 13 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल व डी.पी.एम ओ.पी राव ने बताया कि जिले के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही है। इनमें बाल रोग, सामान्य औषधि, त्वचा रोग, मूत्र रोग, हड्डी रोग, तंत्रिका, ह्रदय रोग, अन्तःस्राव, किडनी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फिजियोथेरेपी, गैस्ट्रो एवं कैंसर रोग  शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. पर स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधायें सीमित होती हैं। उच्च सेवाओं के लिए व्यक्ति को जिला चिकित्सालय या फिर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। जबकि टेलीमेडिसिन सेवाएं उपलब्ध होने से व्यक्ति या मरीज को वहीं उच्च स्वास्थ्य परामर्श मिल जाता है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेल बनाए गए हैं। जब किसी व्यक्ति को उच्च परामर्श की आवश्यकता होती है तो सी.एच.सी. के चिकित्सक व्यक्ति को टेलीमेडिसि...

कोविड-19 को हराने को 4898 लोगों का हुआ टीकाकरण

Image
प्रयागराज-  जिले में शुक्रवार को चौथे दिन कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आई.सी.डी.एस. विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण सत्रों में शाम 5 बजे तक 4898 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा जैसे-जैसे टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे हैं और लोग टीकाकरण करवा रहे है वैसे-वैसे ही टीकाकरण को लेकर लोगों की आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन नोडल डॉ. राहुल सिंह के बताया कि जिले में 28 जनवरी के दिन तीसरी बार कोविड-19 टीकाकरण आयोजित हुआ। इसमें पूरे जिले में 20 ग्रामीण और 20 शहरी केन्द्रों पर कुल 60 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गए। चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 4478 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। कोविड -19 टीका सबसे सुरक्षित शहरी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, टी.बी.सप्रू, कॉल्विन, एस.आर.ए...

प्रयागराज : स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगा टीका

Image
  प्रयागराज – जिले में ब्रहस्पतिवार को तीसरी बार कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आई.सी.डी.एस. विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण सत्रों में शाम 5 बजे तक 4500 से अधिक का लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण जैसे-जैसे टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे हैं और लोग टीकाकरण करवा रहे है वैसे-वैसे ही टीकाकरण को लेकर लोगों की आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन नोडल डॉ. राहुल सिंह के बताया कि जिले में 28 जनवरी के दिन तीसरी बार कोविड-19 टीकाकरण आयोजित हुआ। इसमें पूरे जिले में 20 ग्रामीण और 20 शहरी केन्द्रों पर कुल 60 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गए। चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 4478 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। टीके से आच्छादित किया गया शहरी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, टी.बी.सप्रू, कॉल...

प्रयागराज में विशेष टीकाकरण अभियान की हुई शुरुआत

Image
  प्रयागराज:    कोविड-19 के चलते किये गए लॉकडाउन के दौरान स्वास्थ्य विभाग के कई कार्यक्रमों पर असर पड़ा था जिसमें नियमित टीकाकरण भी शामिल था। इससे कुछ बच्चे व गर्भवती टीकाकरण से छूट गए। इन बच्चों को बीमारियों से बचाने के लिए जनपद में स्वास्थ्य विभाग विशेष टीकाकरण अभियान चला रहा है जिसकी शुरुआत सोमवार को जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) में की गई। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ.अमित श्रीवास्तव ने बताया कोरोना के चलते टीकाकरण से छूट गए सभी बच्चों के टीकाकरण के लिए विशेष टीकाकरण अभियान चलाया जा रहा है।इसके अन्तर्गत दो नवम्बर से लेकर अगले तीन माह तक प्रत्येक सोमवार टीकाकरण सत्र चलाये जायेंगे।यह सत्र वर्तमान टीकाकरण सत्रों के अलावा चलाये जायेंगे।टीकाकरण के लिए माइक्रोप्लान तैयार किया जा चुका है जिसमें सोमवार को पहला सत्र आयोजित किया गया है। प्लान के अन्तर्गत शहरी क्षेत्रों में 496 और ग्रामीण क्षेत्रों में 1926 टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया जायेगा । दस्तक अभियान के अन्तर्गत 15 अक्टूबर तक आशा कार्यकर्ताओं ने घर-घर जा कर टीकाकरण से छूटे बच्चों का चिन्हीकरण भी किया था जिनके टीकाकरण के लिए ...

हैण्ड वाशिंग कोविड-19 से बचाव के लिए सबसे ज्यादा आवश्यक और कारगर: सीएमओ

Image
  प्रयागराज,15 अक्टूबर 2020- हर साल की तरह इस साल भी ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डे आज मनाया जा रहा है I इस साल की थीम “हैण्ड हाईजीन फॉर आल”(सभी के लिए स्वच्छ हाथ) निर्धारित की गई है I 15 अक्टूबर को मनाये जाने वाले हैण्ड वाशिंग डे के माध्यम से विश्व भर में लोगों को हाथ धुलाई के लिए जागरूक किया जाता है और उसके महत्त्व को लोगों तक पहुँचाया जाता है I इस दिन की स्थापना वर्ष 2008 में ग्लोबल हैंड वाशिंग पार्टनरशिप द्वारा की गयी जिसका प्रयास साबुन से हाथ धोने के महत्व पर जागरूकता बढ़ाना है । इस साल कोविड-19 जैसी खतरनाक बीमारी की वजह से विश्व के ज्यादातर देश भयानक महामारी का सामना कर रहे हैं जिसने हाथों की स्वच्छता की आवश्यकता और उसके महत्त्व को और बढ़ा दिया है I कोविड-19 वायरस की रोकथाम के लिए हाथों की स्वच्छता, विशेष रूप से साबुन और पानी से हाथ धुलना सबसे कारगर तरीका माना जा रहा है और इसके लिए सभी सरकारी व गैरसरकारी संस्थाएं काफ़ी गंभीरता से काम कर रही हैं I   मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेजर जी.एस. बाजपेई ने ग्लोबल हैण्ड वाशिंग डे सन्दर्भ में कहा कि हैण्ड वाशिंग कोविड-19 से बचाव के लिए ...

हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन की सेवाएँ उपलब्ध हो सकें: सीएमओ

Image
प्रयागराज समाचार/स्वास्थ डेस्क  कोरोना काल में सभी कार्यक्रमों को सुचारू रूप से चलाने के लिए स्वास्थ्य विभाग हर दिन प्रयासरत है । इसी क्रम में सी.एम.ओ. दफ्तर के सभागार में परिवार नियोजन के नए साधनों के प्रयोग पर सोमवार से विशेष प्रशिक्षण शुरू किया गया है । 10 अक्टूबर तक चलने वाले इस कार्यक्रम में सी.एच.ओ., ए.एन.एम. और स्टाफ नर्स को परिवार नियोजन के नए साधनों पर प्रशिक्षित किया जा रहा है । सी.एम.ओ. मेजर जी.एस. बाजपेई ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मात्र मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है इसलिए इसे बढ़ाना आवश्यक है  इसके लिए सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर सभी स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें जिसके अन्तर्गत परिवार नियोजन की नई विधियों अन्तरा और छाया की सेवाएँ भी हों साथ ही हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर परिवार नियोजन की सेवाएँ भी उपलब्ध हो सकें । उन्होंने कहा कि अधिकाधिक लाभार्थियों को अन्तरा और छाया की सेवा से जोड़ा जाये । इस सेवा के सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेंट...