करें आवेदन: गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना
गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन 87000 से अधिक का हो चुका है रजिस्ट्रेशन पौष्टिक आहार व स्वास्थ्य देखभाल के लिए तीन किश्तों में मिलते हैं 5000 रुपये प्रयागराज, 04 जनवरी 2021- कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग पर अधिक असर पड़ा है। ऐसी स्थिति में कमज़ोर वर्ग में पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बहुत ही सहायक साबित हो रही है। इस योजना का लाभ पाने के लिए अब घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व आर.सी.एच. के नोडल अधिकारी डॉ. सत्येन राय ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए केन्द्र सरकार ने जनवरी 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती की स्वास्थ्य स्थिति को पोषण के माध्यम से बेहतर बनाना है। इसमें पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को 5000 रुपये की धनराशि तीन किश्तों में सीधे उनके खाते में दी जाती है। गर्भवती का पंजीकरण कराने पर 1000 ...