Posts

Showing posts with the label राष्ट्रीय महिला दिवस

इन तीन महिला चिकित्सकों के हौंसलों से हर किसी को मिलेगी प्रेरणा

Image
  प्रयागराज : देश की पहली महिला राज्यपाल व 'नाइटेंगल ऑफ इंडिया' और 'भारत कोकिला' कही जाने वाली स्वतंत्रता सेनानी व कवयित्री सरोजिनी नायडू की जयंती 13 फरवरी को राष्ट्रीय महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस दिवस पर जनपद की तीन ऐसी कोरोना योद्धाओं के जज्बे को सालाम जिन्होने फ्रंट लाइन पर रहकर कोरोना संक्रमितों की सेवा में तत्पर रहीं। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ॰ ईशान्या राज, एनेस्थैटिक डॉ॰नीलम सिंह व सेवानिवृत्त सीएमएस डॉ० सुषमा श्रीवास्तव की जिनके अनुभव व हौसले से जनपद की हर महिला को प्रेरणा मिलेगी।   शिक्षा व साहस हर महिला के उत्थान का मुख्य आधार : डॉ॰ ईशान्या राज मण्डलीय चिकित्सालय काल्विन में कार्यरत डॉ. ईशान्या राज मनोविज्ञान के क्षेत्र से विगत 10 वर्षों से जुड़ी हैं। इन्होंने मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई नए कार्यक्रम शुरू किए जो कि प्रदेश स्तर तक लागू हुए जैसे जिला अस्पताल में मोबाइल डीएडिक्शन सेंटर, स्क्रीन डिपेंडेंसी ट्रीटमेंट सेंटर, सुसाइड प्रीवेंशन सेल आदि। कोरोनाकाल में कोविड वार्ड में इन्होंने 1000 से ज्यादा पोस्ट कोविड के लक्षणों से जूझ रहे लोगों की मनो...