प्रयागराज में अनुपूरक पोषाहार योजना के अंतर्गत राशन वितरण की नई व्यवस्था लागू
प्रयागराज समाचार स्वास्थ: ड्राई टेक होम राशन स्कीम के अन्तर्गत बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग (आई.सी.डी.एस.) लाभार्थियों को पूर्व में दिए जाने वाले फोर्टीफाईड अनुपूरक पोषाहार के स्थान पर आंगनवाड़ी केन्द्रों पर सुखा राशन वितरण करेगा I इसके लिए विभाग ने तैयारिया पूरी कर ली हैं I वितरण के नए नियमों के आधार पर अब लाभार्थियों को गेंहू, चावल, दाल, घी व स्किम्ड दूध पाउडर का वितरण किया जायेगा I इसके लिए सभी सी.डी.पी.ओ. को निर्देशित किया गया है I : धात्री का बेहतर स्वास्थ्य जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव ने बताया कि अनुपूरक पोषण कार्यक्रम की नई व्यवस्था के अन्तर्गत शिशु, किशोरी, गर्भवती व धात्री के बेहतर स्वास्थ्य व पोषण के लिए नवीन वितरण प्रणाली के अनुसार अब सुखा राशन दिया जायेगा जिसमे गेंहू, चावल, दाल के साथ ही देशी घी व स्किम्ड दूध पाउडर भी वितरित किया जायेगा I इस कार्य में ग्रामीण क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और स्वयं सहायता समूह मिल कर कार्य करेंगे, शहरी क्षेत्रों में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के माध्यम से राशन वितरण किया जायेगाI 4499 आंगनवाड़ी केन्द्र मनोज कुमार राव ने बताया ...