Posts

Showing posts with the label मिशन शक्ति

दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों को नहीं मिली नियुक्ति,  लखनऊ में शुरू हुआ प्रदर्शन

Image
   शहीद व दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने किया लखनऊ में किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन। जानिए सेवाकाल में दिवंगत पुलिस कर्मचारियों के आश्रितों ने नियुक्ति को लेकर सरकार के सामने प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से साझा की अपनी राय।                                                                                                                                           प्रेस विज्ञप्ति उ०प्र० पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की सूचना/विज्ञप्ति संख्या: पीआरपीबी – एक-1-मृ० आ०( 17)/2019 दि० -अक्टूबर 11, 2019 मृतक आश्रित (नयी नियमावली से आच्छादित) 456 अभ्यर्थियों की सूची प्रकाशित कर मात्र 29 पद पर भर्ती प्रचलित कर दी गयी । और जब पुलिस ...

टीका लेने वाले 97% से अधिक लोगों ने टीकाकरण अभियान को सराहा

Image
  प्रयागराज: भारत में कोविड-19 टीका लगवाने वाले 97% लोग अब तक इस टीकाकरण से संतुष्ट पाए गए हैं। यह जानकारी नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार के कोविड-19 टास्क फोर्स के प्रमुख डॉ. विनोद कुमार पॉल ने दी है। दुनिया के अब तक के सबसे बड़े टीकाकरण कार्यक्रम के तहत भारत ने 66 लाख लोगों को कोविड-19 के टीके लगा दिए हैं। इनमें स्वास्थ्य कर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ता शामिल हैं, जिन्हें इसका खतरा ज्यादा है। 'कैसे बढ़ाएं टीकाकरण पर भरोसा' वेबिनार का आयोजन हार्वर्ड टी.एच. चैन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ- इंडिया रिसर्च सेंटर और प्रोजेक्ट संचार की ओर से किया गया था। इसमें भारतीय और अंतरराष्ट्रीय विशेषज्ञों ने कोविड-19 टीकाकरण पर भारतीय संदर्भ में चर्चा की। 1500 में मुश्किल से 1 को कोई हल्का साइड इफेक्ट हो रहा नीति आयोग के सदस्य और भारत सरकार की कोविड-19 टास्क फोर्स, के अध्यक्ष डॉ. विनोद कुमार पॉल ने कहा कि भारत का टीकाकरण का अब तक का अनुभव बहुत सकारात्मक और उत्साहवर्धक रहा है। उन्होंने कहा, "टीकों को ले कर हिचकिचाहट अब बहुत तेजी से समाप्त हो रही है। दोनों टीके सर्वाधिक सुरक्षित टीकों में हैं। य...

कोरोना काल एवं महिलाओं की स्थिति पर कॉल्विन में हुई कार्यशाला

Image
प्रयागराज : मिशन शक्ति के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉल्विन अस्पताल के सभागार में हुआ। इसमे "कोरोना काल एवं महिलाओं के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक सुरक्षा" पर बात हुई। इस कार्यशाला का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. मिश्रा एवं कॉल्विन अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. ईशान्या राज ने किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया व कार्यक्रम में मौजूद अनुभवी डॉक्टर्स, समाजसेवी एवं मनोचिकित्सक से कोरोनाकाल में महिलाओं की समस्याओं से संबंधित सवाल किए। डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने कहा कि “मुझे एक घंटे पहले कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा है”। मुझे किसी प्रकार कि स्वास्थ संबंधी समस्या नहीं महसूस हो रही है। इसलिए महिलाओं को वैक्सीन हेतु हमें प्रेरित करना होगा। महिलाओं पर आधारित ऐसी कार्यशालाओं में हर वर्ग की महिलाएं हिस्सा लें, अपने सवालों को हमारे बीच रखें। महिलाएं मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी तभी हम एक स्वस्थ परिवार कि परिकल्पना कर सकते हैं।...

नव वर्ष में लें संकल्प, अपने साथ दूसरों का भी रखें खयाल, सक्षम हैं तो करें मदद : अंजलि सिंह

Image
  प्रयागराज:    वैश्विक महामारी कोविड -19 से विश्व के अरबों-खरबों नागरिकों के जीवन में जिस तरह से उथल-पुथल मचा है वह भविष्य में कभी भी भुलाया नहीं जा सकेगा। लाखों लोगों की जानें चली गईं, लोगों का रहन सहन बदल गया। साल 2020 के स्वागत में जश्न मनाते समय किसी ने यह नहीं सोचा होगा कि यह वर्ष उनके जीवन के सबसे भयावह वर्ष के रूप में जाना जाएगा।  अचानक से आई इस महामारी ने लोगों को संभलने का मौका भी नहीं दिया। सारे काम बंद हो गए, लोग अपने घरों में कैद हो गए। गरीब और ज़रूरतमंद लोगों को खाने को लाले पड़ गए। परंतु इस भयावहता के बीच भी हमारे पास सकारात्मक होने की कई वजहें हैं। इस आपदा ने हमें प्रकृति के करीब ला दिया। हमें अपनों के पास बैठने और उनसे बेहतर संवाद स्थापित करने का मौका दिया। कुछ पल सुकून से घर में बिताने का मौका मिला। साथ ही साफ सफाई एवं स्वच्छता को अपने जीवन का एक अभिन्न हिस्सा बनाना भी सिखाया। कोरोना काल ने हमें अपने आदर्शों एवं मूल्यों से भी अवगत कराया जिन्हें हम कब का भूल चुके थे। इसने हमें सीमित संसाधनों में भी जीवनयापन करना सिखाया। कोरोना के खतरे के कारण आवगमन ब...

मिशन शक्ति: प्रयागराज की महिलाएं व बच्चे आज डीएम से करेंगे ‘हक की बात

Image
प्रयागराज/स्वास्थ समाचार: मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार (25 नवम्बर) को महिलाएं और बच्चे अपने जनपद के जिलाधिकारी से सीधे तौर पर ‘हक़ की बात’ करेंगी। इसके लिए हर जिले में दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलायें और बच्चे स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज़, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर जिलाधिकारी से बात करेंगी, अपने सुझाव देंगी और जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निवारण हेतु संबधित विभागों या अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए हर जिले के प्रोबेशन अधिकारी को पहले ही अपने जिले के जिलाधिकारी से तालमेल कर समय निर्धारित करने को निर्देशित किया जा चुका है। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि जिलाधिकारी से सीधे हक़ की बात करने के लिए जिलों में वेबिनार, डेडिकेटेड फोन लाइन, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। इस आयोजन से महिलाओं को अपनी समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने का जहाँ मौका मिलेगा वहीँ अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर होगी। महिलायें तथ...

पुस्तिका का विमोचन: बच्चों के मानसिक तथा मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर आधारित

Image
   प्रयागराज:  मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘बच्चों तथा किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक परामर्श’ पर महिला कल्याण विभाग-उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष पुस्तिका तैयार की गयी है । इस पुस्तिका का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार व विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार देर शाम ऑनलाइन किया गया । पहल विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग- उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा कि किशोर न्याय, बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम आने के बाद भी किशोरों के मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर भलीभांति काम नहों हो पा रहा था । महिला कल्याण विभाग द्वारा की गयी यह पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इससे किशोर-किशोरियों को तनाव, चिंता व अवसाद को कम करने व उससे निपटने में बड़ी मदद मिलेगी । इस अवसर पर यूनिसेफ के डिप्टी चीफ-उत्तर प्रदेश अमित मेहरोत्रा ने कहा कि यह किताब बहुत ही सरल व सहज शब्दों में तैयार की गयी है । इससे अधिकारी, शिक्षक व देखभालकर्ता बच्चों और किशोरों व उनके परिवारों के सम्बंधित मुद्दों को आसानी से समझ सकेंगे और सरलता के साथ उनसे बातचीत कर सकेंगे । शक्ति संवाद इस अवसर पर ...

प्रयागराज : मिशन शक्ति की शक्ति बढ़ाने को दस विभागों के मास्टर ट्रेनर तैयार

Image
  प्रयागराज- जनपद के एम.एन.एन.आई.टी. कॉलेज के सभागार में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित विशेष अभियान मिशन शक्ति के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, समानता एवं स्वावलम्बन पर विशेष कार्यशाला का आयोजन हुआ। जनपद के संबन्धित विभागों ने अभियान के लक्ष्य प्राप्ति के लिए अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुए संयुक्त ट्रेनिंग का आयोजन किया जिसमें मिशन शक्ति के अन्तर्गत सभी दस विभागों को शामिल किया गयाI इसका मुख्य उद्देश यह है कि सभी विभाग अलग-अलग कार्य न करे बल्कि संयुक्त रूप से समन्वय के साथ कार्य करें जिससे हर विभाग को अन्य विभाग की योजनाओ का ज्ञान हो सके और वे अपने स्तर पर किसी भी महिला या बालिका को पूरा सहयोग कर सकें और मिशन को और गति मिल सके। जो पुरुष कर सकते हैं वो महिलायें भी कर सकती हैं जिले के आई.जी. कविन्द्र प्रताप सिंह ने कार्यशाला में संबोधित करते हुए बताया कि इसका मुख्य उद्देश्य यह है कि सभी विभाग अलग-अलग कार्य न करें बल्कि संयुक्त रूप से समन्वय के साथ कार्य करें जिससे हर विभाग को अन्य विभाग की योजनाओ का ज्ञान हो सके और सभी विभाग मिल कर महिलाओं एवं बालिकाओं क...

क्षय रोग उन्मूलन को लेकर भारत सरकार प्रतिबद्ध : जय प्रताप सिंह

Image
  प्रयागराज:   देश से वर्ष 2025 तक क्षय रोग यानि टीबी उन्मूलन के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प को समय से पहले पूरा करने को लेकर उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह गंभीर है । इस संकल्प को सही मायने में धरातल पर उतारने को लेकर नए कार्यक्रम शुरू करने के साथ ही पहले से चल रहे कार्यक्रमों में और तेजी लायी जा रही है । टीबी उन्मूलन को लेकर प्रदेश सरकार द्वारा किये जा रहे प्रयासों और योजनाओं के बारे में बुधवार को प्रदेश के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने विस्तार से मीडिया को जानकारी दी । बलगम की जांच करायी जाएगी उन्होंने बताया कि कोविड-19 के दौरान टीबी मरीजों की खोज और पहचान के लिए चलाये जा रहे अभियान पर भी असर पड़ना स्वाभाविक था लेकिन आगामी एक नवम्बर से प्रदेश के 29 जिलों में एक बार फिर सघन टीबी रोगी खोज (एक्टिव केस फाइंडिंग) अभियान शुरू होने जा रहा है । मुख्यमंत्री एक नवम्बर को लखनऊ से इस अभियान का शुभारम्भ करेंगे । दस दिन तक चलने वाले इस अभियान के दौरान घर-घर जाकर टीम लोगों की स्क्रीनिंग करेगी और जिनमें लक्षण नजर आयेंगे उनके बलगम की जांच करायी जाएगी । उन्होंने टीबी के...

बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के अन्तर्गत सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर हुआ आयोजन

Image
  प्रयागराज:   महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वाभिमान, उनके हितों और उनको स्वावलंबी बनाने के अभियान “मिशन शक्ति” के अन्तर्गत सोमवार को बाल विकास परियोजना की ओर से जनपद के सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गोद-भराई कार्यक्रम किया गया । इसमें महिलाओं जुड़ी अन्य योजनाओ का प्रचार-प्रसार भी किया गया । ‘लीड विभाग’ नियुक्त किया गया आई.सी.डी.एस. विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज कुमार राव ने बताया कि यह अभियान छः माह में 7 चरणों में संम्पन्न होना है इसके अन्तर्गत पहला चरण 17 से 25 अक्टूबर तक चलेगा । इसमें 23 विभाग मिलकर कर काम कर रहे हैं, महिलाओं और बालिकाओं से जुड़ी हर विभाग की योजना का प्रचार-प्रसार किया जायेगा और महिलाओं के हितो के बारे में बताया जायेगा । इसी क्रम में महिला कल्याण तथा बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग को दिनांक 19 अक्टूबर के लिए ‘लीड विभाग’ नियुक्त किया गया है । लोगों को जागरूक किया गया सातवाँ चरण 25 अप्रैल 2021 को संपन्न होगा । बाल विकास परियोजना की ओर से सभी आंगनवाड़ी केन्द्रों पर गोदभराई कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जहाँ आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने गर्भव...

मिशन शक्ति का उद्देश्य अपराध संबंधी कानूनों का प्रचार-प्रसार कर महिला और बालिकाओं के स्वावलंबन को मजबूती देना : डीएम प्रयागराज

Image
  प्रयागराज: शनिवार को शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन एम.एन.एन.आई.टी. कॉलेज परिसर में फूलपुर सांसद केशरी देवी पटेल ने अभियान ‘मिशन शक्ति’ का शुभारंभ किया। इस अभियान का उद्देश्य जनपद की नारी गरिमा और स्वाभिमान को बनाए रखते हुए शिक्षा, सुरक्षा व सम्मान के संवैधानिक हक के प्रति जागरूक करना व पॉक्सो एक्ट एवं महिला अपराध संबंधी कानूनों का प्रचार-प्रसार कर महिला और बालिकाओं के स्वावलंबन को मजबूती देना है। सार्वजनिक स्थलों पर व सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से कैंपेन चलाया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस विशेष अभियान को प्रदेश भर में पूरे 180 दिन चलाये जाने का आदेश दिया है। मुख्य अतिथि सांसद केशरी देवी पटेल ने कहा कि सभी लोग महिलाओं का आदर करें और संकल्प ले कि हम दहेज नहीं लेंगे । बेटी और बहू में कोई अंतर नहीं होना चाहिए। कई क्षेत्रों में बेटियां बेटों से आगे है, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान भी चलाया जा रहा है जिससे लड़कियों को आगे बढ़ने में मदद मिल रही है। इस अवसर पर जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी ने कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं लड़कियों तथा अधिकारीगणों के प्रति आभार व्यक्त कर...