Posts

Showing posts with the label prayagraaj

अभियान शुरू, सम्बंधित विभागों को आपस में समन्वय बनाकर अभियान चलाने के निर्देश दियें

Image
  प्रयागराज :  मण्डलायुक्त आर. रमेश कुमार की अध्यक्षता में गुरूवार को गांधी सभागार में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान तथा संचारी रोगों एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं विभागों की और से की जाने वाली कार्यवाही के संदर्भ में बैठक आयोजित की गयी ।  मण्डलायुक्त ने बैठक में निर्देशित किया कि सभी जनपदों में आज से पूरे अक्टूबर माह तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। उन्होंने सम्बंधित अधिकारियों को इससे सम्बंधित तैयारियां पूरी रखने और कोविड-19 की गाइड-लाइन का अनुपालन करते हुए पूरे अभियान को संचालित करने के लिए निर्देश भी दिए । फागिंग करायी जायेगी इस कार्य में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार, शिक्षा, दिव्यांगजन सशक्तीकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग मिलकर काम करेंगे। सभी विभागों के माध्यम से जनसमुदाय में जनजागरूकता कार्यक्रम के साथ ही 1 से 15 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा, जिसमें आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाकर व्यापक स्तर प्रचार-प्रसार कराया जायेगा । आशा कार्यकर्ता घर-घर जाकर आम...

ऐसा माहौल बनायें ताकि वृद्धाश्रम की आवश्यकता ही न पड़े

Image
    प्रयागराज ; प्रत्येक साल 01 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस के रूप में मनाया जाता है । विश्व में वृद्धों एवं प्रौढ़ों के साथ होने वाले अन्याय, उपेक्षा और दुर्व्यवहार पर लगाम लगाने के उद्देश्य से इस दिन को मनाया जाता है । इस साल वृद्ध व्यक्तियों के लिए अंतर्राष्ट्रीय दिवस 2020 थीम संयुक्त राष्ट्र के महामारी के बीच "स्वस्थ युग के दशक में बहु-आयामी दृष्टिकोण” है । इसी क्रम में दिनांक 1 अक्टूबर 2020 को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के उपलक्ष में, मुख्य चिकित्सा अधिकारी प्रयागराज मेजर डॉ. जी.एस. बाजपेई एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक कॉल्विन अस्पताल डॉ. सुषमा श्रीवास्तव के नेतृत्व में, जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रयागराज की टीम ने आधारशिला वृद्ध आश्रम नैनी में एक दिवसीय मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण, जागरूकता एवं उपचार हेतु शिविर का आयोजन किया। Mental health testing, awareness and treatment camp organized on International Day of Older Persons सम्मान दें और उनसे बात करें डॉ राकेश कुमार पासवान, मनोचिकित्सक परामर्शदाता ने वहां मौजूद सभी बुजुर्गों के मानसिक स्वास्थ्य की जांच कर उपचार ...

दस्तक अभियान के अन्तर्गत घर घर जायेंगी आशा, बुखार के साथ खांसी और साँस लेने में परेशानी वाले रोगियों की लेंगी जानकारी

Image
  प्रयागराज :   जनपद में आज से पूरे अक्टूबर माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेजर जी.एस. बाजपेई ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पूरे अभियान को संचालित किया जायेगा। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार(आई.सी.डी.एस.),शिक्षा, दिव्यांगजन संशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग मिल कर काम करेंगे।  बुखार से ग्रस्त रोगियों की सूचना ब्लॉक मुख्यालय को देंगी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कौशल प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक पूरे जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा ।इसमें सभी विभागों के माध्यम से समुदाय में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे और 1 से 15 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा जिसमे आशा कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार की पर्याप्त सामग्री भी दी जाएगी जिसकी मदद से वे घर-घर जा कर लोगों को मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू व मलेरिया और उनसे बचाव पर जागरूक करेंगी और बतायेंगी कि मच्...

प्रतिदिन कराई जाए कम से कम 6000 जांच : नोडल अधिकारी

Image
  प्रयागराज:   नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग ने शनिवार को देर शाम संगम सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने डोर-टू-डोर सर्वे की जानकारी लेते हुए इसे और बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कैंटोनमेंट जोन/नान कैंटोनमेंट जोन के विभाजन की जानकारी लेते हुए कहा कि कैन्टोनमेंट जोन में शत-प्रतिशत टेस्ट कराये जाये। उन्होंने कांटेक्ट टेस्टिंग को और बढ़ाये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की डाटा फीडिंग और उसको सुरक्षित रखने के निर्देश दिये है। At least 6000 tests should be done daily: GS Vajpayee होम आइशोलेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि मरीजों से कम से कम दो बार बातचीत अवश्य की जाये। इसके साथ ही होम आइशोलेशन में रह रहे मरीजों के परिजनों के पास चिकित्सक का मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से होना चाहिए ताकि कोई परेशानी होने पर तत्काल सम्पर्क कर सके। नोडल अधिकारी ने प्रतिदिन सैम्पलिंग के लक्ष्य की जानकारी लेते हुए उन्होंने यथासम्भव 6000 लोगो की प्रतिदिन जांच कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने इस कार्य में कि...

प्रयागराज: टी बी मरीजों को कोरोना काल में मिल रहा निक्षय पोषण योजना का साथ 3379 उपचाराधीनो को हो चुका भुगतान

Image
प्रयागराज : कोरोना महामारी से बचाव के लिए चिकित्सकों ने लोगों की बेहतर प्रतिरोधक क्षमता को सबसे ज्यादा कारगर माना और लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कहा। पर कोरोना के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर हुई है और इसकी वजह से कमजोर वर्ग के खान-पान पर सीधा असर पड़ा है । हर व्यक्ति को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उचित आहार की आवश्यकता है वहीं टी बी रोग से ग्रस्त व्यक्ति के लिए ये और भी ज़रूरी हो जाता है। 803 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ अरुण तिवारी ने बताया कि टी बी एक गंभीर बीमारी है जिसे जड़ से ख़त्म करने के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चला रही है। टी बी के रोगी के लिए दवा के साथ ही अच्छे पोषण की भी बहुत आवश्यकता होती है तभी रोगी को पूरा लाभ मिलता है। कोविड-19 की वजह से लोगों को आर्थिक रूप से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पर इस स्थिति में उपचाराधीनो को निक्षय योजना का लाभ मिल रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक उपचाराधीन को उचित पोषण के लिए 500 रूपय प्रतिमाह दिया जाता है। यह राशि मरीज़ को तब तक दी जाती है जब तक वह पूरी तरह से ठीक नही...