Posts

Showing posts with the label अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

फाइलेरिया उन्मूलन- नाइट ब्लड सर्वे का आज आखिरी दिन

Image
  प्रयागराज: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आई.डी.ए कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ विभाग की टीम ने चिन्हित साइट्स पर 4 मार्च से सर्वे अभियान शुरू किया थाI नाइट ब्लड सर्वे का आज आखिरी दिन है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने सभी साइट्स से 500 ब्लड सैंपल का लक्ष्य रखा थाI कल तक हुए नाईट ब्लड सर्वे में सभी साइट से 500 से अधिक ब्लड सैंपल लिए गएI सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एन. सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण के नोडल अपर निदेशक वाई.के. पाठक व जिला मलेरिया अधिकारी के.पी. द्विवेदी समेत संबन्धित ब्लॉक के अधीक्षकों ने गाँव-गाँव जाकर नाइट ब्लड सर्वे का औचक निरीक्षण किया। अधिकारीयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा के ग्राम गोताण व सैदाबाद के ग्राम खेरुआ में एंटीलार्वा के छिड़काव व आशा एवं एएनएम के माध्यम से दस्तक अभियान के लिए डोर-टू-डोर कार्य की जमीनी हकीकत को जाना व टीम में लगे स्वास्थ कर्मियों से उनके अनुभव एवं कार्य प्रणाली पर जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी के.पी. द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ टीम अपने प्रयास से लक...
Image
  लखनऊ : डॉक्टर राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पेप टॉक शीर्षक से विशेष व्यख्यान आयोजित किये ,जिसमे ऑनलाइन कार्यक्रम के माध्यम से विश्वविद्यालय के छात्र, शिक्षक, अधिकारी, एवं कर्मचारी जुड़े । कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे कुलपति प्रोफेसर सुबीर भटनागर ने महिला सशक्तिकरण की प्रक्रिया में भारतीय ज्ञान दर्शन के प्राकर्तिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक संस्थाओं में निहित मानवीय मूल्यों की संरचना पर चर्चा किया । उन्होंने अपने अभिभाषण में महिलाओं के सम्मान एवं सुरक्षा हेतु कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा की । इस अवसर पर उपस्थित मुख्य वक्ताओं में शिल्पा गुअल, इंडियन डिफेन्स एस्टेट्स सर्विस अधिकारी , मेजर गुंजन गुप्ता, एक्स इंडियन आर्मी अफसर एवं ऑपरेशन रक्षक, जम्मू और कश्मीर,अपने साहसी नेतृत्व के लिए राष्ट्रपति मैडल से सम्मानित , और टाइम्स ऑफ़ इंडिया, राष्ट्रीय दैनिक की लखनऊ एडिटर राशि लाल ने विचार प्रस्तुत किये। वक्ताओं ने महिला सशक्तिकरण की परिपेक्ष्य में वीमेन इन लीडरशिप रोल्स एवं वीमेन इन पब्लिक अफेयर्स पर चर्चा करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया।...

जग को जन्म देने वाली को नारी शक्ति को मेरा प्रणाम - इंदल मौर्य

Image
  दिल्ली - अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पूरा विश्व नारी शक्ति को सराह रहा है, हर जगह उनके सम्मान की बात की जा रही है। उसी क्रम में लीलावती ग्रुप के चेयरमैन इंदल मौर्य जी ने नारी शक्ति को नमन करते हुए उन्हें हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर अवसर एवं सम्मान देने की बात करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा हर नारी किसी न किसी पुरुष की सफलता की कुंजी होती है चाहे वो माँ के रूप में, बहन के रूप में, या फिर पत्नी के रूप में आकर हमें सफलता की ओर ले जाती है। मेरे भी जीवन में पहले मेरी माँ व अब मेरी पत्नी हर कदम मेरा साथ देती हैं व मुझे सही दिशा में कार्य करने हेतु प्रेरित करती हैं। आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी माताओं बहनों को मेरी ओर से ढ़ेर सारी शुभकामनाएं।

महिलाओं बच्चियों को स्वालंबी बनाना मेरा सपना : उमा साहू

Image
   कौशाम्बी :   महिला कल्याण विभाग प्रोबेशन कार्यालय में कार्यरत हैं | डिस्ट्रिक्ट कोऑर्डिनेटर के पद से महिलाओं को जागरूक करने का कार्य करती हैं | स्कूल कॉलेज ग्राम स्तर पर महिलाओं को बच्चियों को कानून व्यवस्था हेल्पलाइन नंबरो 1098, 1090, 112, 1076, 108, 181, जानकारी प्रदान करना हैं | सभी विभागीय योजनाओं के बारे में जानकारी देना जैसे महिला कल्याण विभाग से रानी लक्ष्मी बाई सम्मान कोस, विधवा पेंशन, विधवा पुन र्विवाह, समाज कल्याण विभाग से सड़क दुर्घटना क्लेम, पिछड़ा वर्ग से शादी अनुदान स्कॉलरशिप के लिए कार्य करती हैं |श्रम विभाग,अल्पसंख्यक विभाग, आईसीडीएस ऐसे कई विभाग जिनकी योजनाओं का प्रचार प्रसार इनकी टीम के द्वारा किया गया हैं | मिशन शक्ति अभियान के तहत एक तरफ सरकार समाज को नई दिशा, नई सोच देने में लगा हैं, वही मिशन शक्ति अभियान के तहत “उमा साहू ” ने अपने क्षेत्र में बालिकाओं को कंप्यूटर, सिलाई, कढ़ाई एवं शिक्षा का ज्ञान देकर आत्मनिर्भर बनाने में निरन्तर प्रयासरत् हैं | श्रमिक कार्ड बनवाना रोजगार के साथ आगे बढ़ाना हैं | लाचार महिलाओं को कानून द्वारा न्याय दिलवाना उनकी कार...

आधुनिक युग की महिलाएं सशक्त व आत्मनिर्भर : सुषमा श्रीवास्तव

Image
   प्रयागराज:  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मानवाधिकार एसोसिएशन ने रविवार को मोती लाल नेहरू मण्डलीय चिकित्सालय (काल्विन) के सभागार में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरुवात मुख्य अतिथि अर्चना त्रिपाठी (वित्त एवं लेखाधिकारी उच्चतर शिक्षा चयन आयोग प्रयागराज), कॉल्विन हॉस्पिटल की प्रमुख अधीक्षक डॉ० सुषमा श्रीवास्तव व विशिष्ट अतिथि डॉ० किरण मलिक सीएमएस तेज बहादुर सप्रू (बेली) हॉस्पिटल, प्रोफसर आभा सिंह सीएमपी डिग्री कॉलेज, डॉ० पुष्पा पाल निर्देशक एमजीएम हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर, अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार एसोसिएशन के मण्डल प्रभारी महेन्द्र नाथ सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ० ईशान्या राज नैदानिक मनोवैज्ञानिक व हसन नकवी अल्पसंख्यक विदेश प्रकोष्ट ने किया। कार्यक्रम में स्वास्थ विभाग, नगर निगम, पुलिस विभाग सहित कई अन्य विभागों से करीब 65 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सुषमा श्रीवास्तव ने कहा कि पुरूष व महिला एक-दूसरे के पूरक होते हैं। अगर दोनों एक साथ समाज कल्याण का कार्य करेंगे तो उनका सम्मान हमेशा ...