Posts

Showing posts with the label CFAR

हम सबकी जिम्मेदारी, कोविड टीकाकरण पूर्ण हो हमारी

Image
 हम सबकी जिम्मेदारी, कोविड टीकाकरण पूर्ण हो हमारी  टीकाकरण जरुर कराएँ जनपद के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं : सीएमओ   कौशंबी 24 नवंबर 2021:  भारत ने 100 करोड़ डोज़ टीका लगाकर दुनिया के सामने कोविड-19 के प्रति अपनी सक्रियता को साबित किया है। विभाग ने 18 वर्ष से ऊपर के 1145985 लोगों के टीकाकरण का लक्ष्य रखा था। इसमें जनपद में 23 नवंबर तक प्रथम 893648 डोज़ यानि 78 प्रतिशत व सेकेंड डोज़ 302706 यानि 34 प्रतिशत टीकाकरण के पूरे किए जा चुके हैं। इसके चलते कोविड टीकाकरण में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए यू.पी में जनपद कौशांबी छटवे स्थान है। छूटे हुए लोगों को टीकाकरण करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए जागरूकता कैंप किए जा रहे हैं। साथ ही दस्तक अभियान के माध्यम से इन्हें चिन्हित कर प्रधान व आशा के जरिए टीकाकरण की उपयोगिता समझायी जा रही है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. के सी राय ने बताया कि ऐसा देखा गया है कि गर्भवती या धात्री महिलायें व बुजुर्ग टीकाकरण के लिए परिवार के सदस्यों पर निर्भर रहते हैं। उनके परिवार के मुखिया से यह निवेदन है कि जच्चा-बच्चा की सुरक्षा के लिए बिना देरी क...

नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. इशान्य राज ने बताया डिजिटल क्रांति से बच्चो की मानसिक स्वास्थ्य पर कैसे हो रहा हानिकारक असर

Image
  प्रयागराज : कोरोना काल ने जिस तरीके से डिजिटल क्रांति की एक लहर लाई है, उसमें ज्यादा से ज्यादा मानवीय कार्य टेक्नोलॉजी द्वारा संपादित किए जा रहे हैं और भविष्य में भी मानव टेक्नोलॉजी के ऊपर निर्भरता रहकर सारे आयाम ढूंढ रहा हैं | डिजिटल क्रांति ने हमारे बच्चों को भी टेक्नोक्रेट्स बना दिया है| उनकी पढ़ाई, उनका मनोरंजन, उनका सामाजिकरण, ज्ञान वर्धन आदि टेक्नोलॉजी द्वारा हो रहा है| जिसकी वजह से उनका शारीरिक विकास एवं मानसिक स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल रहा हैं | क्या ऐसे में माता-पिता टेक्नोलॉजी की खूबियों के साथ क्या इसके दुरुपयोग पर भी विचार करते है ? बच्चे क्या देख रहे हैं सुन रहे हैं सीख रहे हैं और व्यवहार में शामिल कर रहे हैं इनका अंदाजा माता-पिता को है? ऐसे कई सारे प्रश्नों और दुविधा के साथ लोग मिल रहे हैं |  नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. इशान्य राज ने बताया कि काल्विन अस्पताल में जिला मानसिक स्वास्थ्य टीम प्रतिदिन इन जैसे कई समस्याओं के निकारण के लिए परामर्श एवं सही ट्रीटमेंट कर रही हैं |ओ.पी.डी के दौरान रोज कई मरीज आ रहे जो डिजिटल जिंदगी के प्रभाव में गलत दिशा में फस रहे...

हर घर दस्तक अभियान चला कर शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण का लक्ष्य

Image
प्रयागराज  : कोविड टीकाकरण की संख्या बढ़ाने को लेकर प्रारंभ किये गये अभियान में हर घर दस्तक नामक एक नये अभियान को शामिल किया गया है. कोविड टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए 3 नवम्बर से हर घर दस्तक अभियान की शुरुआत कि गयी है जो 30 नवम्बर तक चलेगी. यह अभियान काफ़ी महत्वपूर्ण साबित हो रही है. इस अभियान की मदद से स्वास्थ्यकर्मी सुदूरवर्ती तथा दुर्गम क्षेत्रों में घर—घर जाकर आमजन, महिला, वृद्ध, दिव्यांग आदि का कोविड टीकाकरण कर रहे हैं. कोविड टीकाकरण के लिए तैयार सेशन साइट तक नहीं पहुंच पाने वाले लोगों के लिए भी हर घर दस्तक अभियान मददगार बन रही है. इसको लेकर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने राज्यों को पत्र लिखकर विशेष दिशा-निर्देश जारी किया है. हर घर दस्तक अभियान चला कर घर -घर हो वैक्सीनेशन: जारी पत्र में कहा गया है कि हर घर दस्तक अभियान के तहत कोविड टीकाकरण के पहले तथा दूसरे डोज देने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा घर -घर जाकर कोविड टीकाकरण किया जा रहा है. राज्यों को निर्देश दिया गया है कि टीकाकरण को गति प्रदान करने के लिए 50 से 100 की संख्या में वैक्सीनेशन टीम य...

साफ सुथरे शहरी इलाकों में रहने वालों को डेंगू का ज्यादा खतरा

Image
  प्रयागराज  :  जनपद में डेंगू के बुखार से रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 28 अक्टूबर तक डेंगू के 642 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मरीजों का सैम्पल लेकर मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे जा रहे हैं। इसमें से 605 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस वाले मरीजों का उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग का जिला मलेरिया कार्यालय अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लार्वानाशक छिड़काव, फॉगिंग व सोर्स रिडक्शन डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कर रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जल जमाव से डेंगू के मच्छर तेजी से पनप रहे हैं।  डेंगू मच्छर की पहचान- चीते जैसी धारियां  डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से काफी अलग होता है। यह बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता इसे एडीज मच्छर के नाम से जानते हैं। यह दिखने में सामान्य मच्छरों से थोड़ा होता है। इसके शरीर पर चीते जैसी धारियां बनी होती है। यह दिन में खासकर सुबह के वक्त काटते हैं। इसके काटने के करीब 3-5 दिनों के भीतर मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं।   जिला मलेरिया अ...

संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा का लिया जायजा

Image
  प्रयागराज : जिले में 19 अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़ा चल रहा है। कार्यक्रम की गति को जानने के लिए राज्य मुख्यालय से आए संयुक्त निदेशक डॉ आशु पांडे ने जनपद में संचालित संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का सर्वेक्षण किया। उन्होंने सर्वप्रथम नगर के झूसी क्षेत्र में नगर निगम तथा स्वास्थ्य विभाग की संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं डेंगू नियंत्रण कार्यक्रम संबंधी संयुक्त जन जागरूकता रैली में हिस्सा लिया। रैली में भाग लेने के बाद डॉ. आशु पांडे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा बनी पहुंचे तथा उन्होंने संचारी एवम दस्तक अभियान से संबंधित गतिविधियों की जानकारी कोटवा अधीक्षक से ली। उसके बाद उन्होंने ग्राम गोतवा का भ्रमण किया जहां कार्य कर रही संबंधित आशा, आशा संगिनी एवं आंगनवाडी कर्मचारी मौजूद मिले जिनसे उन्होंने संचारी एवं दस्तक अभियान से संबंधित कार्य एवम उनके क्षेत्र में डेंगू की स्थिति की जानकारी ली |उन्होंने नजदीक के ही एक घर का भ्रमण किया जहां परिवार के मुखिया ने फ्रंटलाइन वर्करों के आने की जानकारी दी एवं बताया कि वर्करों ने संचारी रोगों एवम दस्तक अभियान के बारे में हम लोगों ...

टीबी सप्रू चिकित्सालय को कायाकल्प की उम्मीद, असेसमेंट पूरा

Image
  प्रयागराज : राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत वर्ष 2021-22 के लिए कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत शुक्रवार को तेज बहादुर सप्रू चिकित्सालय का असेसमेंट किया गया। भारत सरकार की ओर से भेजे गए जाँचकर्ता के तौर पर डॉ॰ एएस त्रिपाठी, डॉ॰ आशुतोष व डॉ॰ धर्मेंद्र पाठक रहे। इन्होने चिकित्सालय में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और मानकों की जांच की व चिकित्सालय की विशेष व्यवस्था व उपलब्धि की प्रसंशा भी की। ए.सी.एम.ओ. डॉ॰ सत्येन राय ने बताया कि कायाकल्प अवार्ड योजना के तहत टीबी सप्रू चिकित्सालय का असेसमेंट आज पूरा हो चुका है। जहां शासन की ओर से आए विशेषज्ञों ने चिकित्सालय क्षेत्र में भ्रमण किया व व्यवस्था के मानकों पर निरीक्षण किया। अब 30 अक्टूबर को असेसमेंट हेतु जिला महिला चिकित्सालय (डफरिन) जाएगी शासन की टीम। जनपद के दोनों चिकित्सालयों का कायाकल्प अवार्ड योजना के लिए चयन होना तय माना जा रहा है। एंक्वास हासिल करने हेतु चिकित्सालयों को राष्ट्रीय स्तर के मानकों को अपने केन्द्र पर स्थापित करना पड़ता है। एन्क्वास अवार्ड के लिए विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सालयों के लिए तीन स्तरों पर मानक निर्धारित हैं। को...

 डेंगू के अन्डे 10 माह तक निष्क्रिय अवस्था में भी रहते हैं जिंदा

Image
  कौशाम्बी : जनपद में डेंगू के बुखार से रोगियों की संख्या प्रतिदिन बढ़ रही है। 28 अक्टूबर तक डेंगू के 27 मामले दर्ज किए गए हैं। इन मरीजों का सैम्पल लेकर मोतीलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज के माइक्रोबायोलॉजी लैब में भेजे जा रहे हैं। इसमें से 14 मरीज़ स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। एक्टिव केस वाले मरीजों का उपचार जारी है। स्वास्थ्य विभाग का जिला मलेरिया कार्यालय अभियान चलाकर लोगों को जागरूक करने के साथ-साथ लार्वानाशक छिड़काव, फॉगिंग व सोर्स रिडक्शन डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में कर रहा है। वहीं जानकारों की मानें तो बारिश व बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में जल जमाव से डेंगू के मच्छर तेजी से पनप रहे हैं। डेंगू मच्छर की पहचान- चीते जैसी धारियां डेंगू का मच्छर आम मच्छरों से काफी अलग होता है। यह बहुत ऊंचाई तक नहीं उड़ पाता इसे एडीज मच्छर के नाम से जानते हैं। यह दिखने में सामान्य मच्छरों से थोड़ा होता है। इसके शरीर पर चीते जैसी धारियां बनी होती है। यह दिन में खासकर सुबह के वक्त काटते हैं। इसके काटने के करीब 3-5 दिनों के भीतर मरीज में डेंगू बुखार के लक्षण दिखाई देते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. कमल चंद्र रा...

अब रात्रि 10 बजे तक होगा कोविड टीकाकरण

Image
  प्रयागराज : जनपद वासियों के लिए खुशखबरी अब रात दस बजे तक किया जायेगा कोविड रोधी टीकाकरण | जनपद के तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में अब कोरोना रोधी टीकाकरण के समय में और विस्तार किया जा रहा है। एक नंवबर से अब इस टीकाकरण केंद्र के समय में बदलाव कर दिया जाएगा । यहां सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक कोविड रोधी टीका लगवाया जा सकता है। समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य है कि जो लोग दिन भर व्यवस्ता ( नौकरी, कामगार मजदूर) अपने रोजमर्रा के काम के चलते अभी तक टीका नहीं लगवा सके हैं वह अब सुबह और शाम टीकाकरण केंद्रों पर जाकर आसानी से कोविड रोधी टीका लगवा सकते हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नानक सरन ने बताया कि तेज बहादुर सप्रू बेली के अधीक्षक को इस संबंध पत्र भेज दिया गया है। अभी तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण सत्र संचालित होता था। लेकिन एक नवम्बर से सुबह 8 बजे से रात्रि 10 तक किया जायेगा | दो शिफ्टों में चलेगा टीकाकरण सत्र जिला प्रतिरक्षण डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि बेली के टीकाकरण केंद्र पर दो शिफ्टों में टीम द्वारा कार्यक्रम संचालित किया जायेगा । एक शिफ्ट सुबह आठ बजे शाम तीन बजे तक दू...
Image
प्रयागराज : भारत सरकार की ओर से देश के प्रत्येक राज्य के जनपदों में जिला स्तरीय चिकित्सालयों में कायाकल्प अवार्ड योजना के अन्तर्गत असेसमेंट किया जा रहा है। बीते दिन शुक्रवार को जनपद के टीबी सप्रू अस्पताल का असेसमेंट किया गया है। आज शनिवार को संबन्धित योजना के तहत जिला महिला चिकित्सालय डफरिन का असेसमेंट किया गया है। भारत सरकार की ओर से भेजे गए जाँचकर्ता डॉ॰ एएस त्रिपाठी, डॉ॰ आशुतोष व डॉ॰ धर्मेंद्र कुमार पाठक के निरीक्षण से यह असेसमेंट पूरा हुआ। कायाकल्प की रेस में बढ़ी उपलब्धि की संभावना योजना के मानक को परखने के लिए जांचकर्ताओं ने डफरिन अस्पताल परिसर में संबन्धित विभागों का निरीक्षण किया। परिणाम की बात करें तो डफरिन योजना के मानकों पर फिट बैठता दिख रहा है। क्योंकि जांचकर्ताओं ने चिकित्सालय की विशेष व्यवस्था व उपलब्धियों की प्रसंशा की। इसलिए यह माना जा रहा है कि कायाकल्प अवार्ड योजना के असेसमेंट के बाद जनपद का चिकित्सालय डफरिन कायाकल्प व टीबी सप्रू एंक्वास अपने नाम कर सकते हैं। ए.सी.एम.ओ. डॉ॰ सत्येन राय ने बताया कि आज डफरिन का असेसमेंट पूरा हो गया है। शासन की ओर से आए जांचकर्ताओं ने यह...

जीका वायरस के सोर्स की पहचान के लिए सर्वे टीम लगीं

Image
  कानपुर ।   मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए जिले में सभी स्तरों पर कार्य किया जा रहा है । डेंगू, मलेरिया व अन्य संचारी रोगों पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग क्षेत्रों में बुखार के रोगियों की पहचान और उपचार के लिए स्वास्थ्य कैंप, लार्वानाशक छिड़काव, फॉगिंग और सोर्स रिडक्शन कार्यवाही के साथ ही समुदाय को जागरूक भी कर रही है । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैपाल सिंह ने बताया कि जिले में संचारी रोगों के नियंत्रण के लिए आवश्यक सभी कार्य किये जा रहे हैं । जिले में 26 अक्टूबर तक डेंगू के 452 मामले सामने आये हैं, इसमें से 406 मरीज़ ठीक भी हो चुके हैं और एक्टिव केस वाले मरीजों का उपचार चल रहा है । डेंगू व अन्य मच्छर जनित रोगों की पहचान के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्रतिदिन स्वास्थ्य कैंप लगाकर सैम्पल लेकर उर्सला तथा मेडिकल कॉलेज भेजे जा रहे हैं । उन्होंने बताया कि ज़ीका वायरस के स्रोत का पता लगाने के लिए सर्वे कराया जा रहा है जिसके लिए 70 टीमें और सोर्स रिडक्शन के लिए 20 टीमें भी लगाई गई हैं । जिला मलेरिया अधिकारी ए.के.सिंह ने बताया कि जिले में विभिन्न क्षेत्रों, खासकर जिनमें डेंगू ...

त्योहारों के मौसम में कोरोना प्रोटोकाल का खाश रखे ख्याल

Image
  प्रयागराज : त्योहारों का मौसम शुरू हो गया हैं और दूसरी ओर वैश्विक महामारी कोरोना ने मानवीय जीवनशैली पर गहरा प्रभाव डाला है। बीते वर्ष कोरोना महामारी के अनुभव से हमें सीख लेने की जरूरत है। अहतियात रखे और लापरवाही न करें। सभी अपने सुहाग की सलामती के लिए 24 अक्टूबर रविवार) के दिन महिलाएं करवाचौथ का निर्जला उपवास रहेंगी। निर्जला उपवास के कारण महिलाओं की प्रतिरोधक क्षमता का कम होना तय है। ऐसे कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्ति पर कोरोना का असर तेज होता है। इस दिन महिलाएं आत्म संयम बरतें व घर से बाहर न निकलें। कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी एसीएमओ डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि करवाचौथ का निर्जला उपवास बेहद कठिन प्रक्रिया है। आस्था से जुड़े होने के नाते हर सुहागन के लिए यह दिन बेहद खास होता है। इस करवाचौथ पर अहतियात की साझेदारी व कोरोना प्रोटोकॉल की समझदारी व जागरूकता पूरे परिवार को संक्रमण से बचा सकती है। इसलिए त्योहार के एक दिन पहले पूजा व घर के सभी आवश्यक सामान की खरीददारी कर लें। बाजार जाते वक्त मास्क से मुंह व नाक अच्छी तरह ढककर रखें। दुकान में प्रवेश करते व निकल...

राष्ट्रीय पोर्टल पर ट्रांसजेंडर अपने पहचानपत्र के लिए करें आवेदन

Image
  प्रयागराज : देश का कोई भी ट्रांसजेंडर व्यक्ति अब घर बैठे अपने पहचान पत्र व प्रमाण पत्र के लिए डिजिटल माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकता है। ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों के संरक्षण व उनकी पहचान को सशक्त करने के लिए ‘सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय’ भारत सरकार व उत्तर प्रदेश शासन समाज कल्याण अनुभाग-2, के निर्देशानुसार ‘ट्रांसजेंडर लोगों के लिए राष्ट्रीय पोर्टल’ कि शुरुवात हुयी है। समाज कल्याअण अधिकारी प्रवीण कुमार सिंह ने कहा कि यह राष्ट्रीय पोर्टल कई मायने में ट्रांसजेंडरों के जीवन को सरल व सशक्त बनाएगा। 10 जनवरी 2020 को ट्रांसजेंडर व्यक्ति (अधिकारों का संरक्षण) अधिनियम, 2019 पूर्ण रूप से प्रभावी हुआ जो ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के कल्याण व उत्थान कि दिशा को सुनिश्चित करने का एक ठोस कदम था। यह पोर्टल ट्रांसजेंडर लोगों की पारदर्शिता को ध्यान में रखते हुए उनके अधिकार व सुरक्षा के लिए बेहद कल्याणकारी माना जा रहा है। खुलेंगे संभावनाओं के द्वार उन्होंने बताया कि ट्रांसजेंडर की पहचान को सशक्त करेगा राष्ट्रीय पोर्टल जिससे उनके लिए संभावनाओं के असीम द्वार खुलेंगे। पहचानपत्र व प्रमाण ...

होलागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता एवं दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन

Image
  प्रयागराज : जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम प्रयागराज द्वारा होलागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जागरूकता एवं दिव्यांगता प्रमाणीकरण शिविर का आयोजन किया गया | शिविर में आए लोगो के बीच दिव्यांगता प्रमाणीकरण का वितरण किया एवं इस प्रमाण पत्र द्वारा सरकार की योजनाओं के अंतर्गत दिए जा रहे सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया | उन्होंने कहा कि जो योजना चल रही हैं उसे उस लाभार्थी को मिलना जरुरी हैं और लाभार्थी परिवार को योजना की जानकारी होना भी उतना ही आवश्यक हैं | मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम से डॉ राकेश कुमार पासवान ने शिविर में आए करीब 80 मानसिक परेशानियों से ग्रस्त लोगों की उपचार किया| उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य को स्वस्थ रखने के बारे में लोगों को बताया सुधार के कारकों को बताया | उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान देने की जरुरत हैं | जिसके लिए कभी कभी दवा भी खानी पड़ती हैं | नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ ईशान्या राज ने मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण हेतु आय 50 मानसिक रोगियों की बुद्धि और मनोवैज्ञानिक परीक्षण किया और उन्हें सरकारी सुविधा मिले इसके लिए प्रमाणपत्र भी दिया ...

विशेष संचारी रोग अभियान शुरू, सीएमओ ने दिखाई हरी झंडी

Image
  कौशाम्बी : जनपद में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान की शुरुआत हुई । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ के.सी राय ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। 17 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनपद में संचारी रोगों के संक्रमण पर नियंत्रण एवं लोगों को जागरूक करना है। स्वास्थ विभाग एवं कर्मचारियों ने संचारी रोग जागरूकता हेतु पी.एच.सी मंझनपुर से मंझनपुर चौराहे से वापस पी.एच.सी मंझनपुर तक पैदल मार्च कर रैली निकाली गयी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ के.सी राय ने बताया मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकारी विभागों के साथ-साथ जनता में भी जागरूकता होना बहुत जरूरत है। घरों से निकलने वाले कूड़े निस्तारण न करना, जलभराव (जल संचय) संचारी रोगों को बढ़ाता है। उन्होंने आशाओं को संबोधित करते हु उनके कठिन परिश्रम की सराहना की एवं स्वास्थ्य विभाग के समस्त कार्यक्रमों की जानकारी दी तथा आश्वस्त किया कि आशाओं का समस्त मानदेय का समय पर भुगतान किया जायेगा।  जिला मलेरिया अधिकारी अनुपमा मिश्रा ने कहा कि ‘शासन से मिले हुए दिशानिर्देशों पर हम सजगता से काम करेंगे। स्वास्थ्य विभाग क...

मधुमेह पीड़ित के लिए क्षय रोग ज्यादा घातक- डीटीओ

Image
  प्रयागराजए  : एचआईवी संक्रमित होने के अलावा कुपोषितए मधुमेह पीड़ितए धूम्रपान व शराब का सेवन करने वालों को क्षय रोग ;टीबीद्ध होने की आशंका अधिक रहती है। इसलिए शुरुआती लक्षण में सतर्क हो जाएं और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से परामर्श लें। यह कहना है जिला क्षय रोग अधिकारी डा0 अरूण कुमार तिवारी का। डीटीओ बुधवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च ;सीफारद्ध के सहयोग से स्थानीय होटल में आयोजित जिलास्तरीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। जनपद में चार नये ट्रीटमेंट सेंटर खोले जा रहे है। ये कमला नगर, नारीबारी, असरावलकला और करेली में होंगे। डा0 तिवारी ने बताया कि वर्ष 2020 में क्षय रोग से संक्रमित कुल 13652 लोगों को चिन्हित किया गया। इसमें 7169 पब्लिक और 4483 प्राइवेट हैं। इसी तरह वर्ष 2021 में कुल 11117 लोगों को चिन्हित किया गया। इसमें 6641 पब्लिक और 4476 प्राइवेट हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2020 में एमडीआर यमल्टी ड्रग रजिस्टेंटद्ध के 419 मामले और वर्ष 2021 में एमडीआर के 270 मामले पंजीकृत किए गए। डीटीओ ने कहा कि शुरुआती लक्षण नजरअंदाज करने पर ही क्षय रोग विकराल रूप लेता है। हालांकि क...

हमारा पहला प्रयास जनता को जागरूक करना : जिला मलेरिया अधिकारी

Image
  प्रयागराज  जनपद में मंगलवार को विशेष संचारी रोग नियत्रंण अभियान की शुरुवात हुई । अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क में महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने हरी झंडी दिखाकर इस अभियान का शुभारंभ किया। 17 नवंबर तक चलने वाले इस अभियान का उद्देश्य जनपद में संचारी रोगों के संक्रमण पर नियंत्रण एवं लोगों को जागरूक करना है। कार्यक्रम का संचालन जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्य अतिथियों का पुष्प-गुच्छ देकर स्वागत किया गया। इसके बाद स्वास्थ विभाग एवं नगर निगम के संयुक्त प्रयास से कर्मचारियों ने संचारी रोग जागरूकता हेतु अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद पार्क के गेट न॰ तीन से हिन्दू छात्रावास तक पैदल मार्च कर रैली निकाली। विभागों को शासन की ओर से हर संभव मदद मेयर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने कहा कि मच्छर जनित बीमारियों पर नियंत्रण पाने के लिए सरकारी विभागों के साथ-साथ जनता में भी सजगता की बहुत जरूरत है। कुछ लोगों द्वारा अपने घरों से निकलने वाले कूड़े का उचित निस्तारण न करना संचारी रोगों को बढ़ाने में सहायक होता है। अभियान को सफल बनाने हेतु स्वास्थ विभाग समेत अन्य सभी विभागों क...

जिले में 18 अक्टूबर से शुरू होगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान : सीडीओ

Image
  कौशांबी : कौशांबी, 14 अक्टूबर 2021: जनपद के सम्राट उद्यान सभागार कलेक्ट्रेट में मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) शशिकांत त्रिपाठी की अध्यक्षता में अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक हुई । बैठक में उन्होने कहा कि जिले में संचारी रोग नियंत्रण अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलाया जाएगा। संचारी रोगों तथा दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण एवं कार्यवाही के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। होगी निःशुल्क रोगी वाहन की व्यवस्था सीडीओ ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को रोगियों के लिए निःशुल्क रोगी वाहन की व्यवस्था, ग्रामीण क्षेत्रों में वाहन के घनत्व का आंकलन, वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए आवश्यकतानुसार फागिंग , प्रचार-प्रसार एवं व्यवहार परिवर्तन गतिविधियों की मॉनिटरिंग, पर्यवेक्षक रिपोर्टिंग, अभिलेखीकरण तथा विश्लेषण आदि करने के निर्देश दिए हैं। नगर विकास विभाग को नगरीय क्षेत्र में मोहल्ला निगरानी समितियों के माध्यम से संचारी रोग के विषय में निरंतर जागरूकता बढ़ाने तथा कोविड संक्रमण के लक्षणयुक्त व्यक्तियों को दवा उपलब्ध कराने में सहयोग करने को कहा है । व्यक्तिगत स्वच्छता के उपा...

विशेष संचारी रोग नियंत्रण व दस्तक अभियान 18 अक्टूबर से

Image
  प्रयागराज: संचारी रोगों पर काबू पाने के लिए जनपद में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। यह अभियान 18 अक्टूबर से 17 नवंबर तक चलेगा। अभियान को सफल बनाने में आशा एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मुख्य भूमिका रहेगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा॰ नानक सरन ने बताया कि 18 अक्टूबर से एक नवंबर तक दस्तक अभियान भी चलाया जाएगा, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार, खांसी, आई0एल0आई ( इन्फ्लूएंजा लाइक इलनेस), टीबी, कोरोना आदि बीमारियों के संभावित मरीजों का पता लगाएँगी। इसके साथ ही वह कुपोषित बच्चों का सर्वे करेंगी और इसकी सूचना स्वास्थ विभाग को देंगी। वहीं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की ज़िम्मेदारी होगी कि वह बीमार लोगों को इलाज मुहैया कराएं व नियमित रूप से अभियान की समीक्षा करें। निम्न विभाग करेंगे अभियान में मदद जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग को अभियान का नोडल बनाया गया है। जिसे सफल बनाने के लिए अभियान में ग्रामीण क्षेत्रो में 4196, एवं शहरी क्षेत्रो में 256 टीम गठित की गयी हैं जो कि अभियान के तहत कार्य कर...

आयुष्मान अन्त्योदय के द्वार” कार्यक्रम में अन्त्योदय कार्ड धारकों को मिले आयुष्मान कार्ड

 कानपुर। प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान भारत) के अन्तर्गत अंत्योदय कार्ड धारकों को भी शामिल किया गया है । इसके अन्तर्गत सोमवार को जिले में अन्त्योदय कार्ड धारकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए । मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान के अन्तर्गत सोमवार को अन्त्योदय कार्ड धारक परिवारों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए । कार्यक्रम स्थलों पर प्रोजेक्टर के माध्यम से राज्य स्तर पर अयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का प्रसारण भी किया गया । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नैपाल सिंह के निर्देशानुसार जिले में सोमवार को अन्त्योदय कार्ड धारक लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये गए । राज्य स्तर से जिले में एक जगह कार्यक्रम आयोजित करने के निर्देश दिए गए थे पर जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में विधानसभा वार आयुष्मान कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया । विधानसभा किदवई नगर का कार्यक्रम नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर आयोजित हुआ, यहाँ विधायक महेश द्विवेदी ने अन्त्योदय कार्ड लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किये । इस अवसर पर चिकित्सा विभाग के नोडल डॉ. आर.एन. सिंह...

विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता शिविर आयोजित

Image
  प्रयागराज | विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर सोरांव प्रखंड में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक सोरांव डॉ जमुना सरोज और अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी एवं गैर संचारी रोग प्रकोष्ठ के नोडल अधिकारी डॉ वी के मिश्रा ने इस अवसर पर मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता, मूल्यांकन व प्रमाणन शिविर का उद्घाटन किया |. इस अवसर पर डॉ जमुना सरोज ने कहा कि अग्रिम मानसिक स्वास्थ्य के समर्थन की आवश्यकता पर जोर दिया जाये जहां लोग अन्धविश्वास और गरीबी का सामना कर रहे हैं | ऐसे में मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण बनाना कुछ समय के लिए एक दूर का लक्ष्य प्रतीत होता है लेकिन हमे इस लक्ष्य को प्राप्त करना ही हैं ताकि एक स्वस्थ समाज स्थापित हो सके | इसके लिए जरूरी है कि हम हर दिन को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के रूप में मनाएं | डॉ विवेक कुमार मिश्रा ने कहा कि प्रयागराज का जिला स्वास्थ्य विभाग विश्व स्वास्थ्य संगठन और सरकार की इच्छा के अनुसार सभी को मानसिक स्वास्थ्य प्रदान करने के लिए अथक प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम हर दिन को विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस क...