Posts

Showing posts with the label निमोनिया

विश्व निमोनिया दिवस: बच्चों में निमोनिया के लक्षण पहचानें रहें सतर्क

Image
  प्रयागराज–  कोविड-19 का संक्रमण धीरे-धीरे कम हो रहा है पर वैक्सीन आने तक खतरा भी बरकरार है। इसके साथ ही सर्दी ने भी दस्तक दे दी है। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही सर्दी, जुखाम, बुखार के साथ निमोनिया का खतरा भी बढ़ जाता है। यदि ध्यान न दिया जाये तो निमोनिया जानलेवा भी हो सकता है। निमोनिया की रोकथाम व बचाव के लिए विश्व स्तर पर निमोनिया जागरूकता हेतु हर वर्ष 12 नवंबर के दिन विश्व निमोनिया दिवस मनाया जाता है। कोविड-19 महामारी के साथ ही निमोनिया होने पर खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है इसको देखते हुए आवश्यकता है कि समय रहते निमोनिया को पहचान कर उसका उपचार कराया जाएI समय रहते लक्षणों की पहचान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ए.सी.एम.ओ. डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि निमोनिया का सबसे ज्यादा खतरा नवजात, छोटे बच्चों और वृद्ध लोगों को होता है। नवजात और छोटे बच्चे अपनी परेशानी के बारे में खुलकर नहीं बता सकते इसलिए छोटे बच्चों में निमोनिया के लक्षणों को पहचानना बहुत ही जरूरी है। यदि समय रहते निमोनिया के लक्षणों को पहचान लिया जाए तो अनेक बच्चों की जान बचाई जा सकती है। बिना देरी चिकित्सक को दिखाना च...