Posts

Showing posts with the label एनएचएम

भारत के कोविड टीका की पूरी दुनिया में मांग कार्यशाला

Image
  प्रयागराज: भारत में बनी कोरोना की वैक्सीन इतनी सुरक्षित और कारगर है कि इसकी मांग लगातार पूरी दुनिया में हो रही है। वहीं प्रदेश में कोविड टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए एक खास रणनीति पर भी कार्य हो रहा है। यह कहना है राज्य टीकाकरण अधिकारी डॉ अजय घई का। डॉ. घई बुधवार को सेंटर फॉर एडवोकेसी एंड रिसर्च (सीफार) के सहयोग से आयोजित राज्यस्तरीय मीडिया कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। सकारात्मक परिणाम दिखेंगे राज्य टीकाकरण अधिकारी ने बताया कि हमारी वैक्सीन से अभी तक किसी भी तरह के बड़े दुष्प्रभाव की बात सामने नहीं आई है। उन्होने बताया कि 18 फरवरी को फ्रंट लाइन कर्मियों को टीका लगेगा। 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भी यह टीका अगले माह से लगना शुरू हो जायेगा। डॉ घई ने बताया कि नई रणनीति के तहत अब फ्रंट लाइन कर्मियों को पात्र लाभार्थियों की सूची दी जाएगी ताकि वह पात्र लाभार्थी से संपर्क कर सकें। इसके साथ ही टीका लगवाने के लिए पात्र लोगों कोविड कमांड सेंटर्स से भी एसएमएस भेजा जाएगा। उन्होने बताया कि फिर भी यदि किसी को एसएमएस नहीं मिला है। तो वह अपने जिले के किसी भी सत्र में जाकर अपना फोन नंबर देकर ...

प्रयागराज :फ्रंट लाइन वर्कर्स के टीकाकरण की तैयारी पूरी

Image
  प्रयागराज, 09 फरवरी 2021- कोरोना को हराने के लिए जिले में 11 और 12 फरवरी को फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण किया जायेगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। दूसरे चरण के लिए जिले को कोवैक्सीन की डोज़ मिल चुकी है। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। कोविड वैक्सीनेशन के नोडल जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. ऋषि सहाय ने बताया कि हेल्थकेयर वर्कर्स के बाद फ्रंट लाइन वर्कर्स का टीकाकरण 5 फरवरी से शुरू हो चुका है। दूसरे राउंड के टीकाकरण को 22 फरवरी तक पूरा करने की योजना है। इसी क्रम में 11,12 व 18 फरवरी को पुनः टीकाकरण सत्र आयोजित किये जा रहे हैं। इसके लिए 11 और 12 फरवरी की योजना बन चुकी है और सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। कोरोना को मात देने के लिए कोविशील्ड के बाद कोवैक्सीन टीका भी जिले में आ चुका है। फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोवैक्सीन का टीका लगाया जायेगा। दूसरे राउंड में पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व राजस्व कर्मी और नगर पंचायत के कर्मचारियों को टीका लगाया जायेगा। सभी लाभार्थियों की जानकार...

जिला महिला चिकित्सालय में ‘दक्षता’ प्रशिक्षण शुरू

Image
 प्रयागराज :  जिला महिला चिकित्सालय में ब्रहस्पतिवार से प्रसव सेवा पर मण्डल स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ हुआ। ‘दक्षता’ नाम के इस प्रशिक्षण में  नर्स मेंटर को प्रसव के समय आवश्यक कौशल पर दक्षता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।       जिला महिला चिकित्सालय की सीनियर कंसलटेंट  व प्रशिक्षक डॉ. तबस्सुम बानो ने बताया मण्डल स्तरीय इस प्रशिक्षण में नर्स मेंटर को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करना है। प्रसवपूर्व प्रसव पीड़ा शुरू होने से लेकर प्रसव होने के बाद के दो घन्टे बहुत ही ज्यादा महत्वपूर्ण होते हैं। इस पूरे समय में महिला को उचित देखभाल और उपचार देकर माँ और बच्चे दोनों का  जीवन सुरक्षित किया जा सकता है। प्रशिक्षण में मुख्यतः प्रसव के समय की देखभाल और उपचार की बारीकियों पर उच्च स्तरीय कौशल व दक्षता के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है।    प्रशिक्षण में डॉ. स्मृति और डॉ. सोनाली भंडारी ने प्रतिभागियों को प्रसव अवस्था से जुड़ी बारीकियों पर जानकारी दी। प्रशिक्षण समन्वय...

 अनमोल एप्लीकेशन पर हुआ राज्य स्तरीय प्रशिक्षण 

Image
प्रयागराज समाचार/ स्वास्थ विभाग  वर्तमान में सभी क्षेत्रों में सारे कार्य ऑनलाइन होते जा रहे हैंI  इसी क्रम में भारत सरकार के सहयोग से स्वास्थ्य विभाग में सभी ए.एन.एम. के कार्यों का ब्योरा अब ऑनलाइन एप्लीकेशन पर दर्ज होगाI इसके लिए सभी ए.एन.एम.अनमोल एप्लीकेशन पर कार्य करेंगीI अनमोल एप्लीकेशन के सुचारू उपयोग के लिए बुधवार को राज्य स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित किया गयाI बुधवार को अनमोल एप्लीकेशन पर राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गयाI इसमें उत्तर प्रदेश के 74 जिलों से स्वास्थ्य विभाग के विभिन्न अधिकारियों व कर्मचारियों ने प्रतिभाग कियाI प्रशिक्षण में जनपद से डी.पी.एम. विनोद कुमार सिंह, डी.सी.पी.एम. अशफ़ाक अहमद, मातृत्व स्वास्थ्य परामर्शदाता अभिषेक, एच.एम.आई.एस. ऑपरेटर नीरज कुमार और समस्त बी.पी.एम. ने प्रतिभाग कियाI प्रशिक्षण में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने स्वयं प्रतिभाग किया और सभी प्रतिभागियों को आगे की प्रक्रिया से अवगत करायाI जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि अभी तक ए.एन.एम. के कार्य का पूरा ब्योरा आर.सी.एच. रजिस्टर प...

कोरोना काल एवं महिलाओं की स्थिति पर कॉल्विन में हुई कार्यशाला

Image
प्रयागराज : मिशन शक्ति के अन्तर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन कॉल्विन अस्पताल के सभागार में हुआ। इसमे "कोरोना काल एवं महिलाओं के शारीरिक मानसिक एवं सामाजिक सुरक्षा" पर बात हुई। इस कार्यशाला का आयोजन अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. वी.के. मिश्रा एवं कॉल्विन अस्पताल की मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुषमा श्रीवास्तव के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम का संचालन नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ. ईशान्या राज ने किया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न पेशों से जुड़ी महिलाओं ने हिस्सा लिया व कार्यक्रम में मौजूद अनुभवी डॉक्टर्स, समाजसेवी एवं मनोचिकित्सक से कोरोनाकाल में महिलाओं की समस्याओं से संबंधित सवाल किए। डॉ. सुषमा श्रीवास्तव ने कहा कि “मुझे एक घंटे पहले कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगा है”। मुझे किसी प्रकार कि स्वास्थ संबंधी समस्या नहीं महसूस हो रही है। इसलिए महिलाओं को वैक्सीन हेतु हमें प्रेरित करना होगा। महिलाओं पर आधारित ऐसी कार्यशालाओं में हर वर्ग की महिलाएं हिस्सा लें, अपने सवालों को हमारे बीच रखें। महिलाएं मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगी तभी हम एक स्वस्थ परिवार कि परिकल्पना कर सकते हैं।...

करें आवेदन: गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

Image
   गर्भवती की मददगार बनी प्रधानमंत्री मातृ वंदना  योजना   ऑनलाइन भी कर सकते हैं आवेदन   87000 से अधिक का हो चुका है रजिस्ट्रेशन     पौष्टिक आहार व स्वास्थ्य देखभाल के लिए तीन किश्तों में मिलते हैं 5000 रुपये  प्रयागराज, 04 जनवरी 2021- कोरोना काल में आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग पर अधिक असर पड़ा है। ऐसी स्थिति में कमज़ोर वर्ग में पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं के लिए प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बहुत ही सहायक साबित हो रही है। इस योजना का लाभ पाने के लिए अब घर बैठे भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व आर.सी.एच. के नोडल अधिकारी डॉ. सत्येन राय ने बताया कि पहली बार गर्भवती होने वाली महिला को बेहतर स्वास्थ्य देखभाल के लिए केन्द्र सरकार ने जनवरी 2017 में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना की शुरुआत की थी। इस योजना का उद्देश्य गर्भवती की स्वास्थ्य स्थिति को पोषण के माध्यम से बेहतर बनाना है। इसमें पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को 5000 रुपये की धनराशि तीन किश्तों में सीधे उनके खाते में दी जाती है। गर्भवती का पंजीकरण कराने पर 1000 ...

बाल संरक्षण सेवाएं दे रहा बालक- बालिकाओं को सुरक्षा व संरक्षण

Image
 महिलाओं व बालिकाओं का संबल बनीं योजनाएं - मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से मिली नई पहचान - पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाखों महिलाओं तक पहुंचाई जा रही राहत - वन स्टाप सेंटर योजना व महिला हेल्पलाइन से हो रहा समस्याओं का समाधान - बाल संरक्षण सेवाएं दे रहा बालक- बालिकाओं को सुरक्षा व संरक्षण प्रयागराज, 23 दिसम्बर 2020 । सूबे की महिलाओं और बालिकाओं के सपनों को पंख देने का काम सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनायें कर रहीं हैं। बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जहाँ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलायी जा रहीं हैं, वहीँ महिलाओं के लिए पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन और वन स्टाप सेंटर योजना चल रही हैं। इसके साथ ही किसी भी मुसीबत में घर बैठे हेल्पलाइन के जरिये तत्काल राहत पहुंचाने का भी काम चल रहा है। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के जरिये अब इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है, जिससे ज्यादा से...

काल्विन समेत सी.एच.सी. प्रतापपुर को मिला न्क्वास अवार्ड

Image
प्रयागराज-  राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत नेशनल क्वालिटी एश्योरेंस स्टैंडर्ड (एन्क्वास) कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 के लिए मोतीलाल नेहरु मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) को प्रदेश भर में चौथा स्थान व सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्रतापपुर को सी.एच.सी. स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य केन्द्रों की ओर से किए गए प्रयासों से एन्क्वास कार्यक्रम के तहत सरकार द्वारा निर्धारित मानकों को पूरा कर अवार्ड हासिल हुआ है। राष्ट्रीय स्तर के मानकों को स्थापित किया ए.सी.एम.ओ. व क्वालिटी एश्योरेंस नोडल डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि एन्क्वास कार्यक्रम के तहत वर्ष 2019-20 के लिए जिले के मोतीलाल नेहरु मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन) को प्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। इसके लिए इन चिकित्सालयों ने राष्ट्रीय स्तर के मानकों को अपने केन्द्रों पर स्थापित किया है। एन्क्वास के अवार्ड के लिए विभिन्न स्वास्थ्य चिकित्सालयों के लिए तीन स्तरों पर मानक निर्धारित हैं। जब कोई स्वास्थ्य केंद्र पहले स्तर ...

प्रयागराज : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की ए.एन.एम. का हुआ प्रशिक्षण

Image
प्रयागराज- जिले के ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर शंकर घाट, तेलियरगंज में एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजन किया गया। ‘काउन्सलिंग ट्रेनिंग फॉर सर्विस प्रोवाइडर्स’ विषय पर आयोजित यह सत्र परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत हुआ। इसमें ए.एन.एम. को परिवार नियोजन के बेहतर परामर्श कौशल पर प्रशिक्षित किया गया। सी.एम.ओ. डॉ. (मेजर) जी.एस. बाजपेई ने बताया कि जिले के जन आरोग्य केन्द्रों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर नियुक्त सभी ए.एन.एम. को परिवार नियोजन के बेहतर परामर्श कौशल हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षित प्रदान किया जा रहा है। इससे उनका परामर्श कौशल संवर्धन होगा और वे बेहतर परामर्श और सेवाएं देने में और सक्षम होंगी जिसका लाभ लाभार्थियों को भी मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षण में पहुँच कर वहाँ उपस्थित सभी ए.एन.एम. को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कार्य को और बेहतर करने के गुण भी सिखाये। साथ ही केन्द्रों पर आने वाले परिवार नियोजन से जुड़े सभी लाभार्थियों को किसी न किसी साधन से जोड़ने को कहा। परिवार कल्याण नोडल ए.सी.एम.ओ. डॉ. सत्येन राय ने कहा कि स्वास्थ्य की सभी सेवाओं में परामर्श की बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी भूमिका है...

प्रयागराज: हर माह मनाया जाएगा खुशहाल परिवार दिवस

Image
प्रयागराज:  परिवार नियोजन के प्रति समुदाय स्तर पर जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने पर सरकार का पूरा जोर है। इसके व्यापक प्रचार-प्रसार को लेकर एक अनूठी पहल के तहत अब हर माह की 21 तारीख को खुशहाल परिवार दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। इस दिवस पर राज्य से लेकर गाँव स्तर की सभी स्वास्थ्य इकाइयों पर परिवार नियोजन को बढ़ावा देने को लेकर विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाएंगी। 21 तारीख को यदि राजकीय अवकाश होता है तो अगले दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित होंगें। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने इस सम्बन्ध में सूबे के सभी जिलाधिकारी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को पत्र भेजकर खुशहाल परिवार दिवस के आयोजन के बारे में विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किया है। उनका कहना है कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में परिवार नियोजन सेवाओं की समुदाय स्तर पर निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के लिए परिवार नियोजन साधनों की ग्राह्यता को बढ़ाना बहुत जरूरी है। इस पहल के तहत लक्षित समूह के परिवार नियोजन के ...

प्रयागराज :गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सेवाएं पुनः प्रारम्भ

गैर संचारी रोगों की रोकथाम के लिए सेवाएं पुनः प्रारम्भ  डायबिटीज़, हाईपर टेंशन व कैंसर की रोकथाम पर है ज़ोर  आशा कार्यकर्ताओं को भी मिलेगा लाभ प्रयागराज - गैर संचारी रोग खासकर डायबिटीज़, हाईपर टेंशन और कैंसर की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से काफी प्रयास किया जा रहा है I इसके अन्तर्गत इन बीमारियों का आंकलन कर रोगों के गंभीर होने से पहले ही उपचार देने हेतु हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर संभावित रोगियों की पहचान की जा रही है I इस कार्य में आशा कार्यकर्ताओं की भी महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है I मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. (मेजर) जी.एस. बाजपेई ने बताया कि कोविड-19 के चलते हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों (जन आरोग्य केन्द्र) पर कई स्वास्थ्य सेवाएं रुक दी जा रही हैं I इनमे गैर संचारी रोगों खासकर डायबिटीज़, हाईपर टेंशन व कैंसर की स्क्रीनिंग की सुविधा भी दी जा रही है I यदि किसी व्यक्ति में स्क्रीनिंग के दौरान बीमारी के लक्षण दिखते हैं तो उसे बीमारी के आधार पर उचित परामर्श व उपचार दिया जाता है I कोई भी व्यक्ति अपने क्षेत्र के हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर जा कर अपनी गैर संचारी रोगों की जाँच करवा सकता है I उन्ह...

अपने शहर को संगठित होकर बचाएंगे कोरोना से: सिटीजन जर्नलिस्ट

Image
प्रयागराज: वैश्विक महामारी कोविड-19 का संक्रमण अभी भी थमा नहीं है। संक्रमण के मामले कुछ हद तक कम जरूर हुए हैं। जिसके चलते सरकार ने लॉकडाउन में जनता को बहुत सी रियायतें अब दे दी हैं। लॉकडाउन खत्म होने के बाद हमारे सामने जो दुनिया होगी बहुत कुछ बदली हुई होगी। ऐसे में जनता के मन-मस्तिष्क में कैसे सवाल सुझाव व विचार आ रहे हैं यह जानना बेहद जरूरी है। वायरस का फैलाव वैश्विक हो जाना भयावह प्रयागराज के अल्लापुर क्षेत्र निवासी अल्का पाल (41) जो एक गृहणी हैं और साथ ही प्राथमिक विद्यालय रामगढ़, होलागढ़ प्रयागराज में सहायक अध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं। कोरोना काल में हुए सामाजिक परिवर्तन व भविष्य की संभावनाओं पर अपना अनुभाव साझा करते हुए अल्का कहती हैं की कोरोना संक्रमण के बीच हमने जो दौर देखा उसने हमारी जीवनशैली के मायने पूरी तरह बदल दिए हैं। जीवन का हर पहलू इससे प्रभावित हुआ है। आज संक्रमण की जो गति है, उसे देखकर भविष्य की कल्पना करें तो डर लगता है। दुनियाभर में 2002-03 में सार्स की वजह से 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी। दुनिया में हजारों लोग इससे संक्रमित हुए थे। पर कोरोना वायरस का फैलाव वै...

आयुष्मान: 1 नवम्बर से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर बनाए जा रहे गोल्डन कार्ड

Image
  प्रयागराज- प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी योजना आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत जनपद के सभी ब्लाकों में लक्षित परिवारों को इस योजना का लाभ पहुँचाने के लिए एक नवम्बर से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगाकर गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं, इस सम्बन्ध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेजर जी.एस. बाजपेई ने सख्त निर्देश दिए हैं। सी.एम.ओ. डॉ. मेजर जी.एस.बाजपेई ने बताया कि प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना बहुत ही लाभकारी योजना है। इसके अन्तर्गत आने वाले परिवार/व्यक्ति को पांच लाख रूपये तक निःशुल्क उपचार का प्रावधान है। इससे मध्यम वर्ग और आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्ग को किसी गंभीर बीमारी या दुर्घटना होने पर उपचार हेतु मदद मिल रही है। जिन क्षेत्रों में गोल्डन कार्ड नहीं बने थे वहाँ एक नवम्बर से ब्लॉक स्तर पर शिविर लगा कर लक्षित परिवार के सदस्यों के गोल्डन कार्ड बनाये जा रहे हैं। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. आर.सी.पाण्डेय ने बताया कि जन आरोग्य योजना आर्थिक रूप से कमज़ोर परिवारों के लिए अत्यंत लाभदायक योजना है जिसका लाभ बहुत से परिवारों को मिल रहा है। जिले में 13 लाख 98 हजार 385 गोल्डन कार्...

Enabling Environment and Strengthening Programmes for better SRH outcomes

Image
स्वास्थ समाचार/उत्तर प्रदेश  प्रयागराज- Creating an enabling social environment and strengthening programmatic actions related to information and services can go a long way in improving sexual and reproductive health outcomes, a new study has said. The UDAYA (Understanding the lives of adolescents and young adults) study – conducted on a cohort of more than 10,000 adolescents aged 10–19 years in Uttar Pradesh in 2015–16 and again in 2018-19—has recommended delaying age at marriage , improving retention of girls in higher education along with providing adolescents with information in schools and facilities about contraceptive methods and formalizing and monitoring the outreach of frontline health workers to unmarried and married adolescents and building their competency to effectively communicate with young people were some of the measures that can be taken to improve the sexual and reproductive health of adolescents. It is equally important, the study says to widen the sources th...