अल्ट्रासाउंड रजिस्ट्रेशन प्रति न दिखाने पर सेंटर हुआ सील
प्रयागराज : जिले में पी.सी.पी.एन.डी.टी. अधिनियम 1994 के अंतर्गत केन्द्रों का अभियान चला कर निरीक्षण किया जा रहा है। अभियान के अन्तर्गत मंगलवार को एक निजी हास्पिटल के अल्ट्रासाउंड सेंटर को नियम का पालन न करने पर सील कर दिया गया। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए .के. तिवारी के अनुसार जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी के निर्देश के अनुपालन में पी.सी.पी.एन.डी.टी. (पूर्व गर्भाधान और प्रसव पूर्व निदान तकनीक) अधिनियम 1994 के अन्तर्गत जनपद प्रयागराज में संचालित अनुवांशिक परामर्श केन्द्र / जेनेटिक प्रयोगशाला / अल्ट्रासाउण्ड क्लीनिक / जेनेटिक क्लीनिक / इमेजिंग केन्द्रों का अभियान चलाकर निरीक्षण किया जा रहा है । यह अभियान 25 फरवरी से 07 मार्च तक चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दो मार्च को अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय संत कुमार एवं अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. ए.के. तिवारी ने संयुक्त रूप से धूमनगंज एवं सिविल लाइंस में संचालित अल्ट्रासाउण्ट सेण्टर का निरीक्षण किया। जिन केन्द्रों का निरिक्षण किया गया उनमें मुण्डेरा क्षेत्र के बृजरानी मेमोरियल हॉस्पिटल, दीक्षित अल्ट्रासाउण्ड सेण्टर, जी.एस. चन्दौल हास...