टेलीमेडिसिन सेवाओं से मिल रही लोगों को राहत
कौशाम्बी – ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं के लिए जनपद के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही हैं । टेलीमेडिसिन सेवाओं के अंतर्गत 13 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल व डी.पी.एम ओ.पी राव ने बताया कि जिले के 5 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही है। इनमें बाल रोग, सामान्य औषधि, त्वचा रोग, मूत्र रोग, हड्डी रोग, तंत्रिका, ह्रदय रोग, अन्तःस्राव, किडनी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फिजियोथेरेपी, गैस्ट्रो एवं कैंसर रोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. पर स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधायें सीमित होती हैं। उच्च सेवाओं के लिए व्यक्ति को जिला चिकित्सालय या फिर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। जबकि टेलीमेडिसिन सेवाएं उपलब्ध होने से व्यक्ति या मरीज को वहीं उच्च स्वास्थ्य परामर्श मिल जाता है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेल बनाए गए हैं। जब किसी व्यक्ति को उच्च परामर्श की आवश्यकता होती है तो सी.एच.सी. के चिकित्सक व्यक्ति को टेलीमेडिसि...