मण्डलायुक्त ने कहा निजी अस्पतालों में मरीजों का बिना लापरवाही हो इलाज, नहीं तो होगा एक्शन
प्रयागराज: मण्डलायुक्त आर0 रमेश कुमार की अध्यक्षता एवं एडीजी जोन प्रेम प्रकाश की उपस्थिति में गांधी सभागार में कोविड-19 की अद्यतन स्थिति की समीक्षा बैठक हुई। मण्डलायुक्त ने सर्विलांस टीम की संख्या बढ़ाकर पूरे क्षेत्र में टेस्टिंग कराने और टेस्टिंग सेंटरों पर फार्म भरने तथा गुणवत्ता में सुधार करने के साथ ही उसकी डेटा फीडिंग कराने को कहा। स्वास्थ्य विभाग की टीम को निर्देशित करते हुए मण्डलायुक्त ने कहा कि अस्पताल में आये मरीजों को बिना लापरवाही तत्काल भर्ती कर चिकित्सकीय सुविधाएं उपलब्ध करायी जाये। Mandalayukta said that patients in private hospitals are treated without negligence, otherwise action will be taken मरीज की काउंसलिंग बेहतर ढंग से की जाये कोविड-19 से हुई मौतों पर चिंता जताते हुए उन्होंने चिकित्सा विभाग को स्ट्रेटिजी तैयार करने और आईसीयू में भर्ती मरीजों की जांच कराकर उनका विवरण तैयार कराने के निर्देश दिये। मण्डलायुक्त ने सर्विलांस टीम को अपने कर्तव्यों को सुचारू रूप से निर्वहन करते हुए कांटेक्ट ट्रेसिंग और सर्विलांस टीम को जमीनी स्तर पर जाकर मॉनिटरिंग के कार्य को स...