Posts

बिना मास्क लगाये लोगों से रहें सावधान, हो सकते हैं कोरोना संक्रमित

Image
प्रयागराज: कोविड-19 महामारी के घटते आंकड़े और वैक्सीन आने की सम्भावना से जनता दिनो-दिन लापरवाह होती जा रही है। कोरोना के प्रति जागरूकता व अहतियात की अनदेखी आपकी व आपके अपनों की जान को जोखिम में डालने के लिए काफी है। बिना मास्क के बाज़ारों में भटकते लोग संक्रमण को हल्के में लेकर खुद के साथ पूरे समाज को खतरे में डाल रहे हैं। इसके भयावह परिणाम के संकेत समय रहते समझना जरूरी है। नासमझी से बढ़ रही लापरवाही जनपद की जनता को संकट में डालने के लिए पर्याप्त है। सार्वजनिक स्थानों पर न थूकें जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ए.सी.एम.ओ. डॉ. अमित श्रीवास्तव ने कहा कि कोविड-19 महामारी को हल्के में बिल्कुल ना लें जब तक कि इस महामारी का कोई सफल टीका आप तक नहीं पहुँच जाता। वर्तमान समय में मास्क से बेहतर कोई उपयोगी वैक्सीन नहीं है। घर से किसी भी कार्य हेतु बाहर निकलें तो मास्क पहनें व सामाजिक दूरी के नियम का सख्ती से पालन करें। घर के बच्चों व बुजुर्गों को बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर जाने दें। ध्यान रहे किसी भी परिस्थिति में बिना मास्क सार्वजनिक स्थल पर ना जाएँ व बिना मास्क के किसी भी व्यक्ति को घर में प्रवेश ना करने ...

पुरुष नसबंदी पखवाड़ा के अन्तर्गत सात केन्द्रों पर मिल रही नसबंदी सेवाएँ

Image
प्रयागराज: परिवार नियोजन की गुणवत्तापूर्ण सेवाएँ प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। महिलाओं में परिवार नियोजन व मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की जागरूकता के लिए सास-बहू सम्मलेन का आयोजन बहरिया ब्लॉक के विभिन्न केन्द्रों पर किया गया। इसके साथ ही 21 नवम्बर से 4 दिसम्बर तक पुरुष नसबंदी सेवाएं देने के लिए पखवाड़े का आयोजन किया जा रहा है। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी व परिवार कल्याण नोडल डॉ. सत्येन राय ने बताया कि परिवार नियोजन के फैसलों में सास की अहम भूमिका होती है। परिवार नियोजन व मातृत्व स्वास्थ्य सेवाओं की जागरूकता के लिए सास-बहू सम्मलेन का आयोजन किया जाता है। इसी के अन्तर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बहरिया व उप स्वास्थ्य केन्द्रों पर सास-बहू सम्मलेन आयोजित किया गया है। इसमें सास और बहू दोनों शामिल होते हैं और परिवार नियोजन व जच्चा-बच्चा के स्वास्थ्य पर चर्चा होती है। सवाल-जवाब के माध्यम से जागरूक भी किया जाता है और बेहतर जानकारी वाली महिलाओं को प्रोत्साहन के लिए उपहार भेंट किया जाता है। पुरुष नसबंदी पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूल...

युवाओं की आकांक्षाएं हों पूरी ताकि शिक्षा न रहे अधूरी

Image
प्रयागराज:   भारत 25.3 करोड़ आबादी के साथ दुनिया का सबसे अधिक किशोर आबादी (10 – 19 वर्ष की आयु ) वाला देश है । वर्तमान में प्रजनन दर में गिरावट के कारण जहाँ एक ओर कुल जनसँख्या में कामकाजी उम्र के युवाओं का प्रतिशत बढ़ रहा है वहीँ बच्चों का प्रतिशत कम हो रहा है । हालाँकि यह ‘जनसांख्यिकीय लाभांश’ इस युवा जनसँख्या को अपनी शिक्षा और कैरियर से जुड़ी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए सही अवसरों में तत्काल निवेश पर निर्भर है । युवा वयस्कों के जीवन को समझना उदया ( किशोरों और युवा वयस्कों के जीवन को समझना ) अध्ययन के अनुसार शिक्षा से रोज़गार की ओर बढ़ते हुए युवाओं की आकांक्षाओं को पूरा करने के प्रयास से भारत को अपने सतत विकास लक्ष्यों (एसडीजी) को पाने और सतत आर्थिक विकास करने में मदद मिल सकती है । यह अध्ययन पापुलेशन काउंसिल द्वारा उत्तर प्रदेश और बिहार में 10-19 वर्ष की आयु के लगभग 20,000 किशोर/ किशोरियों पर किया गया था । चयनित उत्तरदाताओं के साथ वर्ष 2015-16 और 2018-19 में दो बार सर्वे किया गया और किशोरावस्था से वयस्क होने के दौरान उनकी प्रगति को ट्रैक किया गया । रिसर्च जानिए क्या कहता है भारत की ...

खुशखबरी: प्रवासी कामगारों की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Image
 प्रयागराज : कोविड-19 के संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में किये गए लॉक डाउन के बाद बरसों-बरस की रोजी-रोजगार को छोड़कर विभिन्न राज्यों और शहरों से खाली हाथ घरों को लौटे करीब 35 लाख प्रवासी कामगारों के जीवन में नया सवेरा लाने की तैयारी तेजी से चल रही है । इन प्रवासी कामगारों की सबसे बड़ी ताकत बनकर सामने आये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इनकी तात्कालिक परिस्थितियों को भांपते हुए फौरी तौर पर राहत पहुंचाने के साथ ही प्रदेश में ही उनके सुनहरे भविष्य का जो सपना संजोया था, उस सपने को साकार करने की दिशा में विभागीय अधिकारी दिन-रात जुटे हैं । अपर मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह का कहना है कि प्रवासी कामगारों को प्रदेश में ही रोजगार मुहैया कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है । इसे देखते हुए सभी संभावित क्षेत्रों में अवसर की तलाश को लेकर पूरी शिद्दत के साथ कार्य किया जा रहा है । प्रदेश में वापस आये कामगारों में से 34.82 लाख की स्किल मैपिंग का काम पूरा हो चुका है । अब इनकी योग्यता और स्किल के मुताबिक़ प्रदेश के विकास में इनके महत्वपूर्ण योगदान को तय करने के बारे में कार्य किया जा रह...

मिशन शक्ति: प्रयागराज की महिलाएं व बच्चे आज डीएम से करेंगे ‘हक की बात

Image
प्रयागराज/स्वास्थ समाचार: मिशन शक्ति अभियान के तहत बुधवार (25 नवम्बर) को महिलाएं और बच्चे अपने जनपद के जिलाधिकारी से सीधे तौर पर ‘हक़ की बात’ करेंगी। इसके लिए हर जिले में दो घंटे के पारस्परिक संवाद का आयोजन किया जाएगा, जिसमें महिलायें और बच्चे स्थानीय समस्याओं के साथ ही यौन शोषण, घरेलू हिंसा, दहेज़, आर्थिक समस्याओं, शिक्षा तक पहुंच की उपलब्धता की समस्या आदि पर जिलाधिकारी से बात करेंगी, अपने सुझाव देंगी और जिलाधिकारी द्वारा मौके पर ही निवारण हेतु संबधित विभागों या अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए जाएंगे। इसके लिए हर जिले के प्रोबेशन अधिकारी को पहले ही अपने जिले के जिलाधिकारी से तालमेल कर समय निर्धारित करने को निर्देशित किया जा चुका है। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि जिलाधिकारी से सीधे हक़ की बात करने के लिए जिलों में वेबिनार, डेडिकेटेड फोन लाइन, वीडियो कांफ्रेंसिंग आदि माध्यमों का प्रयोग किया जाएगा। इस आयोजन से महिलाओं को अपनी समस्याओं को उचित फोरम पर उठाने का जहाँ मौका मिलेगा वहीँ अपनी बात को उठाने में आड़े आने वाली हिचक भी दूर होगी। महिलायें तथ...

पुस्तिका का विमोचन: बच्चों के मानसिक तथा मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर आधारित

Image
   प्रयागराज:  मिशन शक्ति अभियान के तहत ‘बच्चों तथा किशोरों में मानसिक स्वास्थ्य और मनोसामाजिक परामर्श’ पर महिला कल्याण विभाग-उत्तर प्रदेश द्वारा विशेष पुस्तिका तैयार की गयी है । इस पुस्तिका का विमोचन अंतरराष्ट्रीय बाल अधिकार व विश्व बाल दिवस पर शुक्रवार देर शाम ऑनलाइन किया गया । पहल विमोचन कार्यक्रम के विशेष अतिथि राज्य बाल संरक्षण आयोग- उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष विशेष गुप्ता ने कहा कि किशोर न्याय, बालकों की देखरेख व संरक्षण अधिनियम आने के बाद भी किशोरों के मानसिक व मनोसामाजिक स्वास्थ्य पर भलीभांति काम नहों हो पा रहा था । महिला कल्याण विभाग द्वारा की गयी यह पहल बहुत ही सराहनीय है क्योंकि इससे किशोर-किशोरियों को तनाव, चिंता व अवसाद को कम करने व उससे निपटने में बड़ी मदद मिलेगी । इस अवसर पर यूनिसेफ के डिप्टी चीफ-उत्तर प्रदेश अमित मेहरोत्रा ने कहा कि यह किताब बहुत ही सरल व सहज शब्दों में तैयार की गयी है । इससे अधिकारी, शिक्षक व देखभालकर्ता बच्चों और किशोरों व उनके परिवारों के सम्बंधित मुद्दों को आसानी से समझ सकेंगे और सरलता के साथ उनसे बातचीत कर सकेंगे । शक्ति संवाद इस अवसर पर ...

प्रयागराज : हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की ए.एन.एम. का हुआ प्रशिक्षण

Image
प्रयागराज- जिले के ए.एन.एम. ट्रेनिंग सेंटर शंकर घाट, तेलियरगंज में एक दिवसीय प्रशिक्षण सत्र आयोजन किया गया। ‘काउन्सलिंग ट्रेनिंग फॉर सर्विस प्रोवाइडर्स’ विषय पर आयोजित यह सत्र परिवार कल्याण कार्यक्रम के अन्तर्गत हुआ। इसमें ए.एन.एम. को परिवार नियोजन के बेहतर परामर्श कौशल पर प्रशिक्षित किया गया। सी.एम.ओ. डॉ. (मेजर) जी.एस. बाजपेई ने बताया कि जिले के जन आरोग्य केन्द्रों (हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर) पर नियुक्त सभी ए.एन.एम. को परिवार नियोजन के बेहतर परामर्श कौशल हेतु एक दिवसीय प्रशिक्षित प्रदान किया जा रहा है। इससे उनका परामर्श कौशल संवर्धन होगा और वे बेहतर परामर्श और सेवाएं देने में और सक्षम होंगी जिसका लाभ लाभार्थियों को भी मिलेगा। उन्होंने प्रशिक्षण में पहुँच कर वहाँ उपस्थित सभी ए.एन.एम. को संबोधित करते हुए उन्हें अपने कार्य को और बेहतर करने के गुण भी सिखाये। साथ ही केन्द्रों पर आने वाले परिवार नियोजन से जुड़े सभी लाभार्थियों को किसी न किसी साधन से जोड़ने को कहा। परिवार कल्याण नोडल ए.सी.एम.ओ. डॉ. सत्येन राय ने कहा कि स्वास्थ्य की सभी सेवाओं में परामर्श की बहुत ही महत्वपूर्ण और उपयोगी भूमिका है...