Posts

जीवन की सुरक्षा करना ही सबसे बड़ा कार्य- सी.एम.ओ.

Image
  प्रयागराज : कोरोना टीकाकरण को लेकर सभी ब्लॉकों के कर्मचारियों का प्रशिक्षण हुआ। यह प्रशिक्षण सी.एम.ओ. ऑफिस के सभागार में संपन्न हुआ। प्रशिक्षण में वैक्सीनेशन सेंटर पर कार्ययोजना को लेकर सभी बी.सी.पी.एम., बी.पी.एम. व डेटा ऑपरेटर्स को उनकी व अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर प्रशिक्षित किया गया।  मंगलवार को सी.एम.ओ. ऑफिस के सभागार में कोरोना वैक्सीनेशन पर ब्लॉक स्तरीय प्रबंधकों व डेटा ऑपरेटर्स को उनकी व अन्य कर्मचारियों की भूमिका पर एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसमें जनपद के सभी ब्लॉकों से कार्यक्रम प्रबंधक, सामुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक सहित डेटा ऑपरेटर मौजूद रहें। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने सभी प्रतिभागियों को कोरोना के टीकाकरण को लेकर विस्तार से जानकारी दी और टीकाकरण की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जीवन की सुरक्षा करना ही सबसे बड़ा कार्य है, जिसे हमें बहुत ही गंभीरता और ज़िम्मेदारी के साथ निभाना है। उन्होंने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन सत्र स्थल पर लाभार्थी के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति नहीं जायेगा। वैक्सीनेशन के सह प्रभाव और उसके प्रबंधन पर हमारा पूरा ध्यान है। इसके लिए ...

मानसिक स्वास्थ्य शिविर में दिव्यांगों को उपचार के साथ दिए गए प्रमाणपत्र

Image
 प्रयागराज 27 दिसंबर - रविवार को एक दिवसीय वृहद मानसिक स्वास्थ्य जन जागरूकता, दिव्यांगता प्रमाणीकरण एवं उपचार हेतु शिविर का आयोजन किया गयाl जिसमें जनपद के उरुवा ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले सभी मानसिक परेशानी से ग्रस्त व्यक्तियों के उपचार एवं मानसिक दिव्यांगता को प्रमाणीकरण किया गया l  जहां उन्हें तत्काल उपचार एवं प्रमाणीकरण की सुविधा दी गई। जिसमें कोरोनावायरस के गाइडलाइन के अंतर्गत सामाजिक दूरी, शारीरिक दूरी एवं अन्य पहलुओं पर भी विशेष ध्यान रखते हुए मानसिक परेशानियों से ग्रस्त मरीजों का निशुल्क उपचार, औषधि वितरण एवं मानसिक रूप से दिव्यांग मरीजों का मनोवैज्ञानिक परीक्षण करते हुए  प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शिविर में डॉ राकेश कुमार पासवान, 'मनोचिकित्सक परामर्शदाता' ने करीब 90  मरीजों का मानसिक परेशानी का निदान, उपचार कर उन्हें प्रमाणीकरण किया। नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ ईशान्या राज ने 80 लोगों का तुरंत बुद्धि परीक्षण कर मनोवैज्ञानिक परामर्श दीया। जय शंकर पटेल, सामाजिक कार्यकर्ता उरुवा ब्लॉक के स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार पाल ने इस कैंप की सराहना की और भविष्य में...

कोविड-19 उपचार और निगरानी की रणनीतियों पर विचार-विमर्श हुआ

Image
प्रयागराज :  आईसीएमआर ने नीति आयोग के सदस्य प्रो. विनोद पॉल और स्वास्थ्य अनुसंधान विभाग में सचिव और आईसीएमआर के महानिदेशक प्रो. बलराम भार्गव की सह अध्यक्षता में कोविड-19 पर बने राष्ट्रीय कार्य बल (एनटीएफ) की एक बैठक बुलाई। बैठक में एम्स के निदेशक प्रो. रणदीप गुलेरिया; भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई); निदेशक, राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी); स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर के अन्य प्रतिनिधियों के साथ-साथ स्वतंत्र विषय विशेषज्ञों ने भी भाग लिया। एनटीएफ का मुख्य उद्देश्य हाल में यूके में वायरस का नया रूप सामने आने की खबरों को देखते हुए सार्स-सीओवी-2 के लिए परीक्षण, उपचार और निगरानी की रणनीतियों में प्रमाण आधारित संशोधनों पर चर्चा करना था। वायरस के इस रूप में गैर समानार्थी (अमीनो एसिड में बदलाव) परिवर्तन, 6 समानताएं (गैर अमीनो एसिड बदलाव) और 3 विलोपन हैं। आठ परिवर्तन (म्यूटेशंस) स्पाइक (एस) जीन में मौजूद हैं, जो एसीई2 रिसेप्टर्स की बाइंडिंग साइट (रिसेप्टर बाइंडिंग डोमेन) का वहन करते हैं, जो मानव श्वसन कोशिकाओं में वायरस के प्रवेश का बिंदु है। एनटीएफ में सार्स-सीओवी-2 के साथ-...

up: मनरेगा में काम के आवंटन में पारदर्शिता लाने की शुरू हुयी अब अनूठी पहल

Image
प्रयागराज:   मनरेगा के तहत कार्यों के आवंटन में पारदर्शिता लाने के लिए सरकार ने एक अनूठी पहल शुरू की है । इसके तहत अब काम पाने के लिए न तो विभागों के चक्कर काटने पड़ेंगे और न ही किसी की जी हुजूरी करनी पड़ेगी । ग्राम्य विकास विभाग ने इसके लिए बाकायदा मोबाइल नम्बर जारी किया है, जिस पर एसएमएस या व्हाट्सएप सन्देश भेजकर कोई भी मनरेगा के तहत काम की मांग कर सकता है । इससे ग्रामीण क्षेत्र के लाभार्थियों को बड़ी राहत मिलेगी । प्रचारित-प्रसारित करें ताकि लोगों को म पाने में सहूलियत हो ग्राम्य विकास विभाग के राज्य मनरेगा सेल के अपर आयुक्त योगेश कुमार का कहना है कि ग्रामीण लाभार्थियों को काम दिलाने में मदद को विभाग हमेशा तत्पर है, इसी के तहत यह नई पहल की गयी है । मनरेगा सेल ने इसके लिए राज्य स्तर पर दो मोबाइल नम्बर- 9454464999 और 9454465555 जारी किया है । इसके साथ ही सभी खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) को भी निर्देशित किया गया है कि वह भी ब्लाक के स्तर पर दो नंबर आवंटित करें और पंचायत स्तर पर उन नम्बरों को ज्यादा से ज्यादा प्रचारित-प्रसारित करें ताकि लोगों को मनरेगा के तहत काम पाने में सहूलियत हो । किस...

कॉल्विन में कोरोना टीकाकरण के लिए हुआ प्रशिक्षण

Image
प्रयागराज, 22 दिसम्बर, 2020- जिला प्रतिरक्षण अधिकारी व ए.सी.एम.ओ. डॉ. अमित श्रीवास्तव के नेतृत्व में कोरोना टीकाकरण के लिए प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण आयोजित हुआ। यह प्रशिक्षण जनपद के मोती लाल नेहरु मंडलीय चिकित्सालय (कॉल्विन) में मंगलवार को हुआ। इसके लिए सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों के चिकित्सा अधीक्षक व स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारियों को ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण के बाद सभी प्रशिक्षित चिकित्सा अधीक्षक व स्वास्थ्य शिक्षाधिकारी आगे के स्तर पर कोरोना टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य कर्मचारियों को प्रशिक्षित करेंगे I सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि कोरोना वैक्सीनेशन में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी, यदि कोई लापरवाही करेगा तो कठोर कार्यवाही होगी। उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. राहुल सिंह और डब्लू.एच.ओ. के डॉ. अलोक ने प्रशिक्षण में सभी को कोरोना के नए अपडेट के साथ ही आगे की रणनीति के बारे में बताया गया। वैक्सीनेशन के दौरान और बाद में क्या-क्या सावधानियां रखनी है, टीका कैसे रखना है, और टीकाकरण के लिए बनाये नियमों और कर्मचारियों की भूमिका आदि पर विस्तार से ...

बाल संरक्षण सेवाएं दे रहा बालक- बालिकाओं को सुरक्षा व संरक्षण

Image
 महिलाओं व बालिकाओं का संबल बनीं योजनाएं - मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला व बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना से मिली नई पहचान - पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन योजना से लाखों महिलाओं तक पहुंचाई जा रही राहत - वन स्टाप सेंटर योजना व महिला हेल्पलाइन से हो रहा समस्याओं का समाधान - बाल संरक्षण सेवाएं दे रहा बालक- बालिकाओं को सुरक्षा व संरक्षण प्रयागराज, 23 दिसम्बर 2020 । सूबे की महिलाओं और बालिकाओं के सपनों को पंख देने का काम सरकार द्वारा चलाई जा रहीं विभिन्न योजनायें कर रहीं हैं। बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा का ध्यान रखते हुए जहाँ मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी योजनाएं चलायी जा रहीं हैं, वहीँ महिलाओं के लिए पति की मृत्यु के बाद निराश्रित महिला पेंशन और वन स्टाप सेंटर योजना चल रही हैं। इसके साथ ही किसी भी मुसीबत में घर बैठे हेल्पलाइन के जरिये तत्काल राहत पहुंचाने का भी काम चल रहा है। निदेशक महिला कल्याण व मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि मिशन शक्ति अभियान के जरिये अब इन योजनाओं का प्रचार-प्रसार भी तेजी से हो रहा है, जिससे ज्यादा से...

प्रयागराज : बांटी गई नई पहल किट, दिए गए, परिवार नियोजन के साधन

Image
प्रयागराज: परिवार नियोजन के प्रति सामुदाय स्तर पर जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के लिए स्वास्थ्य विभाग तत्पर है। इसी क्रम में अनूठी पहल खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन दूसरी बार 21 दिसंबर 20 को जनपद के सभी सामुदायिक व शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला महिला चिकित्सालय में वृहद स्तर पर आयोजन किया गया। इसमें जिले से लेकर गाँव स्तर तक विविध कार्यक्रम और प्रचार-प्रसार पर जोर रहा। खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सोमवार को दूसरी बार खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र और जिला महिला चिकित्सालय मे मनाया गया। इस कार्यक्रम के अन्तर्गत सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने जसरा और शंकरगढ़ के स्वास्थ्य केन्द्रों का भ्रमण कर खुशहाल परिवार दिवस का शुभारम्भ किया। सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने कहा कि खुशहाल परिवार दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य यह है कि समुदाय में परिवार नियोजन को लेकर जागरूकता बढ़ सके। साथ ही लोग स्वयं ही इसे स्वीकार करके परिवार नियोजन को अपनाएँ। इसमें हमारा विशेष ध्यान मुख्य रूप से नव विवाहित दम्पत्ति, एक जनवरी के उपरांत जटिल गर्भावस्था की प्...