Posts

लखनऊ विश्वविद्यालय के विधिक सहायता केंद्र विधि संकाय ने कार्यशाला का किया आयोजन

Image
  लखनऊ :   विधिक सहायता केंद्र विधि संकाय, लखनऊ विश्वविद्यालय द्वारा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ की सचिव सपना त्रिपाठी, संकाय के अधिष्ठाता प्रोफेसर सी. पी. सिंह, और विधिक सहायता केंद्र के अध्यक्ष डॉ अनुराग कुमार श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में यौन उत्पीडन (निवारण, प्रतिबंध और प्रतिशोध) अधिनियम 2013 पर टाउन हाल इंटर कॉलेज,जानकीपुरम में दिनांक 27 जनवरी 2021को एक :किया गया। इस कार्यक्रम में विधिक सहायता केंद्र के सदस्य युवराज सिंह ,संजली शुक्ला, कृतिका सिंह, नैना सिंह, सौरभ राठौर,आदर्श गौतम,सौरभ कुमार, नवदीप कांत, यशवर्धन वर्मा, टाउन हाल इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्या, शिक्षक व छात्र और छात्राएं मौजूद रहे । कार्यक्रम को प्रारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्या ऋचा श्रीवास्तव द्वारा द्वीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस कार्यशाला के सभा में उपस्थित सभी लोगों को जागरुक करते हुआ बताया गया कि समाज में महिलाओं को जगह – जगह पर प्रताड़ित किया जाता है, उनका यौन -शोषण किया जाता है। इसी यौन -उत्पीड़न से बचने के लिए सभा में उपस्थित लोगों को जागरुक करते हुए विधिक सहायता केंद्र के वक्ता सौरभ राठौर ने ...

कोविड-19 को हराने को 4898 लोगों का हुआ टीकाकरण

Image
प्रयागराज-  जिले में शुक्रवार को चौथे दिन कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आई.सी.डी.एस. विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण सत्रों में शाम 5 बजे तक 4898 लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा जैसे-जैसे टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे हैं और लोग टीकाकरण करवा रहे है वैसे-वैसे ही टीकाकरण को लेकर लोगों की आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन नोडल डॉ. राहुल सिंह के बताया कि जिले में 28 जनवरी के दिन तीसरी बार कोविड-19 टीकाकरण आयोजित हुआ। इसमें पूरे जिले में 20 ग्रामीण और 20 शहरी केन्द्रों पर कुल 60 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गए। चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 4478 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। कोविड -19 टीका सबसे सुरक्षित शहरी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, टी.बी.सप्रू, कॉल्विन, एस.आर.ए...

प्रयागराज : स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को लगा टीका

Image
  प्रयागराज – जिले में ब्रहस्पतिवार को तीसरी बार कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें स्वास्थ्य विभाग के साथ ही आई.सी.डी.एस. विभाग के कर्मचारियों का टीकाकरण किया गया। सुबह से शुरू हुए टीकाकरण सत्रों में शाम 5 बजे तक 4500 से अधिक का लाभार्थियों को कोरोना का टीका लगाया गया। स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण जैसे-जैसे टीकाकरण सत्र आयोजित हो रहे हैं और लोग टीकाकरण करवा रहे है वैसे-वैसे ही टीकाकरण को लेकर लोगों की आशंका और भ्रम भी दूर होता जा रहा है। कोविड वैक्सीनेशन नोडल डॉ. राहुल सिंह के बताया कि जिले में 28 जनवरी के दिन तीसरी बार कोविड-19 टीकाकरण आयोजित हुआ। इसमें पूरे जिले में 20 ग्रामीण और 20 शहरी केन्द्रों पर कुल 60 टीकाकरण सत्र आयोजित किये गए। चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 4478 स्वास्थ्य अधिकारियों व कर्मचारियों और आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। ग्रामीण क्षेत्रों में 20 ब्लॉक के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर टीकाकरण किया गया। टीके से आच्छादित किया गया शहरी क्षेत्रों में मेडिकल कॉलेज, टी.बी.सप्रू, कॉल...

प्रयागराज: कोविड-19 को हराने को 3121 का हुआ टीकाकरण

Image
प्रयागराज- जिले में शुक्रवार को दूसरा कोविड-19 टीकाकरण हुआ। इसमें लाभार्थियों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।  किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं जिले के 23 चिन्हित कोविड -19 टीकाकरण केन्द्रों पर शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक टीकाकरण हुआ। इसमें 3121 स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। 16 जनवरी को हुए प्रथम टीकाकरण में 425 लाभार्थियों को कोरोना के टीके से आच्छादित किया गया था। कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। टीके से आच्छादित हुए लाभार्थियों को आधे घंटे तक केन्द्र पर ही निगरानी में रखा गया। लाभार्थियों ने बताया कि उन्हें टीका लगने के बाद कोई खास दिक्कत या परेशानी नहीं हुई। इससे पहले स्वास्थ्य विभाग भी कह चुका है कि कोविड -19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। 19 फरवरी को अगली डोज़ निर्धारित डॉ. राहुल सिंह के बताया कि शुक्रवार को हुए टीकाकरण सत्र में 3121 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ। इसके लिए कुल 50 सत्र आयोजित किये गए थें। 22, 28 और 29 जनवरी इन तीन दिन के ...

कोविड टीकाकरण आज, समय से पहुंचे : सी.एम.ओ.

Image
प्रयागराज, 22 जनवरी 2021-जिले में आज कोविड-19 टीकाकरण हो रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने पंजीकृत समस्त स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों से अपील की है कि वह टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचें और जिले में टीकाकरण अभियान को शत प्रतिशत सफल बनाएँ। 11 सी.एच.सी. और 12 शहरी क्षेत्र सीएमओ डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि कोविड -19 टीकाकरण शुक्रवार को सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक किया जा रहा है। इसमें स्वास्थ्य अधिकारियों और कर्मचारियों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया जाएगा। उन्होने कहा कि कोविन पोर्टल पर पंजीकृत सभी लोग आज टीकाकरण केंद्र पर समय से पहुंचे। क्योंकि टीका की एक शीशी से 10 लोगों को टीका लगता है। शीशी खुलने के बाद एक नियत समय तक ही उसको उपयोग में ला सकते हैं। उन्होने स्पष्ट किया कि कोविड -19 का यह टीका सबसे सुरक्षित टीका है। यह शरीर पर किसी तरह का प्रतिकूल प्रभाव नहीं छोड़ता है। उन्होने बताया कि शुक्रवार को जिले में 23 केन्द्रों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें 11 सी.एच.सी. और 12 शहरी क्षेत्र के केन्द्र हैं। डॉ. राहुल सिंह के अनुसार इन तीन दिन के दौरान 135 ...

टेलीमेडिसिन सेवाओं से मिल रही लोगों को राहत

Image
प्रयागराज- ग्रामीण स्तर पर उच्च स्तरीय स्वास्थ्य परामर्श सेवाओं के लिए जनपद के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही हैं । टेलीमेडिसिन सेवाओं के अंतर्गत 13 प्रकार की स्वास्थ्य सेवाओं के लिए ऑनलाइन परामर्श दिया जा रहा है। टेलीमेडिसिन सेवा के नोडल व ए.सी.एम.ओ. डॉ. अमित श्रीवास्तव ने बताया कि जिले के 16 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेवाएं दी जा रही है। इनमें बाल रोग, सामान्य औषधि, त्वचा रोग, मूत्र रोग, हड्डी रोग, तंत्रिका, ह्रदय रोग, अन्तःस्राव, किडनी, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फिजियोथेरेपी, गैस्ट्रो एवं कैंसर रोग शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सी.एच.सी. पर स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधायें सीमित होती हैं। उच्च सेवाओं के लिए व्यक्ति को जिला चिकित्सालय या फिर मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। जबकि टेलीमेडिसिन सेवाएं उपलब्ध होने से व्यक्ति या मरीज को वहीं उच्च स्वास्थ्य परामर्श मिल जाता है। उन्होंने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर टेलीमेडिसिन सेल बनाए गए हैं। जब किसी व्यक्ति को उच्च परामर्श की आवश्यकता होती है तो सी.एच.सी. के चिकित्सक व्यक्ति को टेलीमेडिसिन...

कोरोना की उलटी गिनती शुरू, स्वास्थ्य कर्मियों को लगा कोरोना का पहला टीका 

Image
प्रयागराज- जिले में 425 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना का पहला टीका लगने के साथ ही शनिवार को कोविड – 19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हो गई है। शाम पांच बजे तक जिले के 425 लोगों को कोविड -19 टीका से प्रतिरक्षित किया गया। प्रतिरक्षित लोगों को कोविड – 19 टीका की अगली डोज के लिए 15 फरवरी की तारीख दी गई है। इसके लिए उनके मोबाइल पर मैसेज भी आएगा। जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी और मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय मेडिकल कॉलेज जा कर कोविड – 19 टीकाकरण अभियान का निरीक्षण किया।जिलाधिकारी ने बताया कि कोरोना वायरस कि अब उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। विश्व में तबाही मचाने वाले कोविड-19 वायरस जैसी विकराल समस्या का अब समाधान निकल चुका है। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के कुल 6 अस्पतालों में भी जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की निगरानी में टीके को लांच किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि जनपद में कोरोना को मात देने के लिए वैक्सीन की डोज जिले को प्राप्त हो चुकी हैं। शनिवार को लांचिंग के लिए जिला, ब्लॉक एवं सत्र स्तर पर नोडल अधिकारियों और पर्यवे...