Posts

क्षय रोग से मुक्त करने में निजी चिकित्सालय भी दिखा रहे दम

Image
    प्रयागराज:  भारत को टी.बी. मुक्त करने के लिए भारत सरकर ने 2025 का लक्ष्य रखा है।इसके लिए सरकारी तथा गैरसरकारी दोनों ही स्तर पर कार्य किया जा रहा है।इसी क्रम में जिले में सरकारी चिकित्सा संस्थानों के साथ ही प्राइवेट संसथान भी इस अभियान में अपनी भूमिका निभा रहे हैं।साथ ही क्षय रोग पर जागरूकता के लिए टी.बी. चैंपियन, ट्रीटमेंट सपोर्टर के साथ सामाजिक संस्थाएं भी कार्य कर रही हैं। सरकारी चिकित्सालयों में सुविधाएँ उपलब्ध हैं मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि क्षय रोग एक ऐसी बीमारी है जो बहुत तेज़ी से फ़ैलती है।जितनी जल्दी इस रोग की पहचान होती है उतनी जल्दी मरीज का उपचार शुरू हो जाता है। यदि टी.बी. का उपचार समय से शुरू किया जाये और उपचार पूरा किया जाये तो मरीज पूरी तरह ठीक हो सकता है। टी.बी. को जड़ से ख़त्म करने के लिए हम सभी मिल कर प्रयास कर रहे हैं।टी.बी. मरीजों की जाँच व उपचार के लिए सरकारी चिकित्सालयों में सुविधाएँ उपलब्ध हैं।साथ ही टी.बी. मरीजों की पहचान के लिए प्राइवेट फार्मेसी, लैब्स, क्लिनिक, डायग्नोस्टिक सेंटर्स और चिकित्सलयों से सहयोग किया जा रहा है। घर क...

अभिभावकों की जागरूकता बनेगी मासूमों का सुरक्षा कवच

Image
प्रयागराज: कोविड-19 संक्रमण के आंकड़ों में लगातार कमी दर्ज होना राहत की बात है। इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार ने कोरोना गाइडलाइन जारी कर स्कूलों को पूर्ण रूप से खोलने की अनुमति दे दी है। महीनों से घर में बैठे बच्चे स्कूल खुल जाने से बेहद खुश व उत्साहित हैं। लेकिन कोरोना पूरी तरह से ख़त्म नहीं हुआ है ऐसे में अभिववकों कि चिंता स्वाभाविक है।  कोरोना पॉजिटिव बच्चों में ज़्यादातर लक्षण एसिम्टोमेटिक  बच्चों के स्वास्थ के लिए अभिववकों को भी सतर्क रहने की जरूरत  परिवार का कोई सदस्य कभी पॉज़िटिव रहा है तो बच्चे को स्कूल ना भेजें  यात्रा से लौटे अभिवावक अपनी आरटीपीसीआर जांच निगेटिव आने पर ही बच्चे को स्कूल भेजें कोरोना संक्रमण के मामले कम हुए हैं पर कोरोना अभी भी खत्म नहीं हुआ है। बच्चों में कोरोना संक्रमण का खतरा ज्यादा है। इसका सबसे बड़ा कारण बच्चों की कमजोर प्रतिरोधक क्षमता है। ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज की रिपोर्ट के मुताबिक 12 साल से कम उम्र के सभी कोरोना पॉजिटिव बच्चों में कोरोना के ज़्यादातर लक्षण एसिम्टोमैटिक देखने को मिले हैं। यह लक्षण बिल्कुल सामान्य होते हैं। संक्रमित व्यक...

फाइलेरिया की जाँच के लिए होगा नाईट ब्लड सर्वे

Image
  प्रयागराज: जनपद में फाइलेरिया की जाँच के लिए दो सप्ताह तक नाइट ब्लड सर्वे कराया जायेगा। यह सर्वे प्रस्तावित आई.डी.ए. कार्यक्रम 2020-21 के आयोजन से पूर्व किया जायेगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धनूपुर, प्रतापपुर, माण्डा, बहरिया, चाका एवं कोटवा नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र खरकोनी एवं तेलियरगंज के अन्तर्गत आने वाले क्षेत्रों में यह सर्वे होगा। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि जनपद में फाइलेरिया की रोकथाम के लिए 4 मार्च से लेकर 17 मार्च तक नाईट ब्लड सर्वे किया जायेगा। इसमें फाइलेरिया की जाँच के लिए 4 सेन्टीनल एवं 4 रैन्डम साइट्स चिन्हित की गई हैं। इसके अन्तर्गत स्वास्थ्य विभाग की टीम रात्रि 9 बजे से 12 बजे के मध्य हर साइट पर जा-जा कर कम से कम 500 लोगों के रक्त का नमूना लेकर रक्त पट्टिका तैयार करेंगी। प्रत्येक साइट में नाईट ब्लड सर्वे के प्रचार-प्रसार के लिए टीम लगायी गयी हैं जो समुदाय को फाइलेरिया और उसके उन्मूलन कार्यक्रम पर जागरूक भी कर रही हैं। सर्वे के बाद एम.एफ. धनात्मक रोगियों को तीन माह के अंतराल पर वर्ष में 4 बार 12 दिवसीय उपचार उपलब्ध कराया जायेगा। सर्व...

स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम अधिकारियों की हुई बैठक

Image
प्रयागराज : जनपद में एक मार्च से शुरू होने वाले संचारी रोग नियंत्रण अभियान को सफल बनाने के लिए कई विभाग मिल कर काम करेंगे। अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग अन्य विभागों से समन्वय स्थापित कर उनका संवेदीकरण कर रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के अधिकारियों के बीच बैठ की गई। विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में कार्य कर रहा है। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने नगर निगम अधिकारियों के साथ अभियान पर संवेदीकरण और रणनीति पर चर्चा के लिए बैठक की। मंगलवार को नगर निगम कार्यालय में हुई इस बैठक की अध्यक्षता नगर स्वास्थ्य अधिकारी उत्तम वर्मा ने की। बैठक में नगर निगम के मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक और सफाईकर्मियों ने प्रतिभाग किया। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी व वेक्टर बॉर्न डिजीज के नोडल डॉ. ओ.पी. भास्कर ने बैठक प्रारम्भ करते हुए अभियान के दिशा निर्देशों से सभी को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि एक मार्च से अभियान का शुभारम्भ होना है। इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। ...

विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित

Image
प्रयागराज : विश्व जनसंख्या दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले और सेवा प्रदान करने वाले सेवा प्रदाताओं एवं क्षेत्र कार्यकर्ताओं को मण्डल स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा सम्मानित किया गया। इसके लिए मंगलवार को एक स्थानीय होटल में सम्मान समरोह आयोजित हुआ। विश्व जनसंख्या दिवस के वित्तीय वर्ष 2018 -19 व 2019 -20 में उत्कृष्ट योगदान देने वाले सेवा प्रदाताओं एवं क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने के लिए मण्डल स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रयागराज सहित कौशाम्बी और प्रतापगढ़ से भी चयनित व्यक्ति शामिल हुए। इस अवसर पर चयनित चिकित्सक, स्टाफ नर्स, ए.एन.एम., संगिनी, आशा के साथ ही बी.सी.पी.एम., बी.पी.एम., एच.ई.ओ. व परिवार नियोजन काउंसलर को सम्मानित किया गया। अपर निदेशक चिकित्सा एवं परिवार कल्याण, प्रयागराज डॉ. मोहन जी श्रीवास्तव व सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय ने चयनित चिकित्सक व कार्यकर्ताओं को उनके श्रेष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया। प्रयागराज में विश्व जनसंख्या दिवस पर बेहतर कार्य करने के लिए चिकित्सकों में डॉ. राजेश अग्रवाल (सोराओं), डॉ. अरविन्द (कोटवा), डॉ. के.एन. गुप्ता (फूलपुर), डॉ. अनिल कुम...

विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एक मार्च से

Image
  प्रयागराज :  जनपद में एक मार्च से पूरे माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। अभियान के संचालन में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आई.सी.डी.एस.), शिक्षा, दिव्यांगजन संशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग की अहम् भूमिका होगी । यह सभी विभाग मिल कर अभियान में काम करेंगे । अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एक से 31 मार्च तक पूरे जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा । इसमें सभी विभागों के माध्यम से समुदाय में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे। अन्य विभागों से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 10 से 24 मार्च तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा। इसमे आशा कार्यकर्ता घर-घर जा कर लोगों को मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू व मलेरिया और उनसे बचाव पर जागरूक करेंगी और बतायेंगी कि मच्छर किन परिस्थितियों में पनप सकते हैं। विभागों के कार्य एवं दायित्वों पर चर्चा जिला मलेरिया अधिकारी कौशल प्...

महिलाओं की सफलता की कहानी देगी प्रेरणा, प्रेरक महिलाओं का होगा प्रचार-प्रसार

Image
  कौशांबी  :  सूबे की महिलाओं और किशोरियों की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन के लिए चलाये जा रहे विशेष मिशन शक्ति अभियान के तहत मार्च माह की थीम “महिलाओं तथा बच्चों में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार” तय की गयी है । इसके तहत महिलाओं और बच्चों को अपने हक़ की लड़ाई में प्रभावी संचार की भूमिका के बारे में जागरूक किया जाएगा । इसके साथ ही समाज में समाज में सामाजिक व्यवहार परिवर्तन संचार के माध्यम से रुढ़िवादी मान्यताओं को दूर करने के लिए सकारात्मक माहौल बनाया जाएगा । इसके अलावा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने वाली महिलाओं की पहचान कर उनकी सफलता की कहानियों का ज्यादा से ज्यादा प्रचार-प्रसार किया जाएगा ताकि अन्य महिलाओं के लिए वह प्रेरक की भूमिका अदा कर सकें। महिला कल्याण विभाग द्वारा मिशन शक्ति के तहत अब तक करीब 7.06 करोड़ लोगों को जागरूक किया गया है, जिसमें 4,27,45,135 महिलाएं और 2,78,68,302 पुरुष शामिल हैं । महिला कल्याण विभाग के निदेशक और मिशन शक्ति के नोडल अधिकारी मनोज कुमार राय का कहना है कि बहुत से क्षेत्रों में आज भी महिलाओं और बच्चों को भेदभाव व लैंगिक असमानता का शिकार होना पड़त...