Posts

कोरोनाकाल में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के 'बचपन डे केयर सेंटर' के अध्यापक बने मिसाल

Image
  प्रयागराज। कोरोना काल में लॉकडाउन के चलते जब सभी विद्यालय बंद हो चुके थे और पठन-पाठन लगभग ठप सा हो गया था तब भी उन्हें दिव्यांग बच्चों को शिक्षा प्रदान करने की चिंता सताती थी। इन विपरीत परिस्थितियों में भी दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की ओर से संचालित ‘बचपन डे केयर सेन्टर’ (प्री- प्राथमिक) विद्यालय के शिक्षकों ने पूर्व प्राथमिक स्तर के तीन से सात वर्ष तक के दिव्यांग बच्चों (श्रवण,दृष्टि,बौद्धिक दिव्यांग) को शिक्षा से जोड़े रखा। इससे इन बच्चों को मानसिक संबल तो मिला ही, उन्हें आधुनिक शिक्षा पायदान पर शिक्षित होने का तकनीकी अनुभव भी हुआ। शिक्षा के साथ सुरक्षा का रखा ख्याल विद्यालय के केंद्र समन्वयक चंद्रभान द्विवेदी ने बताया कि कोरोनाकाल में विद्यालय बंद हो गए थे। ऐसे में सेंटर के दिव्यांग बच्चों की शिक्षा प्रभावित होने लगी थी। तब विद्यालय के सभी शिक्षकों ने इस विषय पर विचार-विमर्श किया। सभी शिक्षकों के साथ एकराय बनी की कोरोनाकाल में बच्चे घर पर सुरक्षित रहें व शिक्षक अपने-अपने विषय के आधार पर बच्चों के पाठ्यक्रमों से संबन्धित वीडियो बनाकर उन तक पहुंचाएँ ताकि बच्चे सुरक्षित भी रहें व...

गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति किया जायेगा जागरूक

Image
प्रयागराज : हर साल मनाये जाने वाले इस सप्ताह की इस बार की थीम ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ निर्धारित की गयी है। इस बार इस सप्ताह के दौरान गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति विशेष तौर पर जागरूक करने की भी योजना है। पहली बार गर्भवती/धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए पूरे देश में चलायी जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति प्रदान के लिए प्रदेश में एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा । इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाने की योजना है, जिसके तहत सप्ताह के हर दिन अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की मिशन निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में पत्र भेजकर सप्ताह की निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ नानक सरन ने कहा कि इस सप्ताह के दौरान सभी पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ पहुँचाने पर जोर दिया जाए । जनसामान्य तक ज्यादा से ज्यादा योजना का प्रचार-प्रसार हो और स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता के प्रति संवेदनशीलता को...

अतिकुपोषित बच्चो का होगा चिन्हीकरण एवं एनआरसी में इलाज

Image
  प्रयागराज : महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की ओर से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी जनपद में सितंबर माह में राष्ट्रीय पोषण माह मनाया जायेगा । इस बार “कुपोषण छोड़,पोषण की ओर,थामे क्षेत्रीय भोजन की डोर” थीम पर आधारित होगा | पोषण माह गंभीर कुपोषित बच्चों की प्रारंभिक पहचान कर उन्हें उचित इलाज एवं कुपोषित बच्चों को चिन्हित कर उनके स्वास्थ्य सुधार के लिए पोषण माह का आयोजन जिले में किया जाएगा। जिला कार्यक्रम अधिकारी मनोज राव ने बताया कि बच्चों एवं किशोरियों तथा धात्री व गर्भवती महिलाओं को कुपोषण से बचाने के लिए सितंबर माह में पोषण माह का आयोजन होगा। पोषण माह अभियान के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को पोषण एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पोषण माह में खास बात यह होगी की रसोई और न्यूट्री गार्डेन विकसित कर पौधे लगाए जाएंगे। भूमि का अभाव होने पर गमलों का सहारा लिया जाएगा । पोषण की गति को कोरोना काल मे बनाए रखने के लिए राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम मनाया जाएगा । उन्होंने बताया की पूरे माह हर सप्ताह अलग कार्यक्रम कर पोषण के प्रति जागरूकता की जाएगी | जिसमे प...

गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति किया जायेगा जागरूक

Image
  कौशाम्बी । पहली बार गर्भवती/धात्री महिलाओं के बेहतर स्वास्थ्य देखभाल और पोषण के लिए पूरे देश में चलायी जा रही प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना को गति प्रदान के लिए प्रदेश में एक से सात सितम्बर तक मातृ वंदना सप्ताह मनाया जाएगा । इस सप्ताह को एक उत्सव के रूप में मनाने की योजना है, जिसके तहत सप्ताह के हर दिन अलग-अलग गतिविधियाँ आयोजित की जायेंगी । हर साल मनाये जाने वाले इस सप्ताह की इस बार की थीम ‘मातृ शक्ति-राष्ट्र शक्ति’ निर्धारित की गयी है । इस बार इस सप्ताह के दौरान गर्भवती को कोविड टीकाकरण के प्रति विशेष तौर पर जागरूक करने की भी योजना है । सिफ्सा की अधिशाषी निदेशक व राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन-उत्तर प्रदेश की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को इस सम्बन्ध में पत्र भेजकर सप्ताह की निर्धारित गतिविधियों के अनुरूप इसके आयोजन के निर्देश दिए हैं । मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. कमल राय चन्द ने कहा है कि सप्ताह के दौरान सभी पात्र गर्भवती व धात्री महिलाओं को लाभ पहुँचाने पर जोर दिया जाए । जनसामान्य तक ज्यादा से ज्यादा योजना का प्रचार-प्रसार हो और स्वास्थ्य, पोषण एव...

जजपा विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा को मिली एक और अहम जिम्मेदारी

Image
  हरियाणा  : जजपा विधायक एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के चेयरमैन रामनिवास सुरजाखेड़ा को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सदस्य मनोनीत किया गया। विभाग के चेयरमैन मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा के कार्यों से प्रभावित होकर, इस फैसले को लिया। रामनिवास के द्वारा नरवाना विधानसभा में एवं खादी ग्रामोद्योग बोर्ड का चेयरमैन बनाए जाने के उपरांत किए गए अद्वितीय कार्य से उनका सरकार में रूतबा बढ़ गया है जिसके चलते उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा समय समय पर अहम जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। विधायक रामनिवास सुरजाखेड़ा ने अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का सदस्य बनाए जाने के उपरांत मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर एवं उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं हर परिस्थिति में जिम्मेदारियां स्वीकार करने के लिए तैयार हूँ। मेरी हर जिम्मेदारी मेरे जनसेवा के इरादों में और ऊर्जा प्रदान करती है।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ पाने को अपडेट कराएँ बैंक केवाईसी 

Image
    प्रयागराज: पहली बार गर्भवती होने वाली महिलाओं को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ लेने के लिए अपने बैंक खाते की केवाईसी करानी होगी । केवाईसी अपडेट होने पर ही खाते में योजना की राशि भेजी जाएगी । अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सत्येन राय ने बताया कि भारत सरकार की  यह महत्वाकांक्षी योजना एक जनवरी 2017 से शुरू की गई थी । इस योजना के तहत पहली बार गर्भवती होने पर बेहतर स्वास्थ्य देखभाल व पोषण के लिए  पांच  हजार रुपये तीन किस्तों में गर्भवती के खाते में दिए जाते हैं। पहली किस्त एक  हजार की गर्भधारण के 150 दिनों के अंदर पंजीकरण कराने पर व दूसरी किस्त में दो  हजार रुपये 180 दिनों के अंदर एवं दो  हजार की तीसरी किस्त प्रसव पश्चात व शिशु के प्रथम चक्र के टीकाकरण पूरा होने पर मिलते हैं ।   जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद सिंह  ने बताया कि बीते दिनों कुछ राष्ट्रीय कृत बैंकों का विलय हुआ है। इसके चलते बैंकों के आईएफएससी कोड बदल गए हैं । योजना के बहुत से लाभार्थियों को भुगतान संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । योजना के लाभार्थियों को चाह...

लिम्फेटिक फ़ाइलेरिया हेतु किये जा रहे प्रयासों से फ़ाइलेरिया का शीघ्र उन्मूलन- स्वास्थ्य मंत्री

Image
  प्रयागराज: - विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीबीडीसीपी), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग, पाथ, प्रोजेक्ट कंसर्न इंटरनेशनल, ग्लोबल हेल्थ स्ट्रेटजीज एवं सीफार से समन्वय स्थापित करते हुए दिनांक 25 अगस्त से 27 अगस्त तक आयोजित किये जाने वाले लिम्फेटिक फ़ाइलेरिया हेतु संचरण मूल्यांकन सर्वेक्षण (टास) पर प्रशिक्षकों के तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ बुधवार को उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप  सिंह  द्वारा  किया गया | इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि राष्ट्रीय फ़ाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत प्रदेश में चलाये जा रहे मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियानों के लिए प्रदेश सरकार अत्यंत संवेदनशील है और कोविड-19 की चुनौतियों के बीच भी इन कार्यक्रमों को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन करते हुए एवं सहयोगी संस्थाओं के सहयोग  से सफलता से संचालित किया जा रहा है |   उन्होंने आंध्र प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, ओड़िसा और पश्चिम बंगाल से आये हुए अधिकारियों और विशेषज्ञों का स्वागत कि...