Posts

समय रहते हो गैर-संचारी रोगों की पहचाना: डॉ.वीके मिश्रा

Image
  प्रयागराज : जनपद के मोती लाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय (काल्विन) के सभागार में विश्व हृदय दिवस के मौके पर गोष्ठी एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्घाटन अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल एनसीडी सेल डॉ.वीके मिश्रा ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से स्वस्थ एवं जागरूक जीवन शैली अपनाने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करना रहा। आधुनिक जीवनशैली में लोग हृदयघात व अन्य बीमारियों से अपनी सुरक्षा कर सकें। तंबाकू हमारे जीवन को अप्रत्यक्ष रूप से गैर संचारी रोगों की गिरफ्त में करता हैं जोकि कई कारणों में से एक है। इस वर्ष विश्व हृदय दिवस की थीम ‘यूज़ हार्ट टू कनैक्ट‘ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। अपर मुख्य चिकित्साधिकारी नोडल एनसीडी सेल डॉ.वीके मिश्रा ने बताया कि गैर-संचारी रोगों (एनसीडी) से होने वाली आपातकालीन मृत्यु की संख्या में एक बड़ा हिस्सा हृदय संबंधी रोगों का है। भारत सरकार ने इसे 2025 तक 30 प्रतिशत कम करने का लक्ष्य रखा है। इसके लिए जनपद में विश्व स्वास्थ संगठन एवं आईसीएमआर कि सहायता से ‘भारत उच्च रक्तचाप नियंत्रण पहल’ (इंडिया हाइपरटेनसिव कं...

ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में मनाया गया हिंदी सप्ताहोत्सव

Image
  कलकत्ता : ब्रेथवेट एंड कंपनी लिमिटेड में 14 से 21 सितंबर 2021 के बीच सरकारी नीति के तहत राजभाषा हिंदी को बढ़ावा देने और कंपनी के कर्मचारियों के बीच हिंदी के उपयोग में रुचि पैदा करने के उद्देश्य से ‘हिंदी सप्ताहोत्सव-2021’ मनाया गया। हिंदी सप्ताह समारोह का समापन सत्र कार्पोरेट कार्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बतौर विशिष्ट अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार मृत्युंजय कुमार सिंह (आईपीएस), प्रो. आशुतोष एवं प्रो. प्रियंकर पालीवाल उपस्थित थे। इस अवसर पर संस्थान की ओर से अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक यतीश कुमार भी उपस्थिति रहे। आमंत्रित वक्ताओं ने राजभाषा हिंदी से संबंधित अपने संबोधन में हिंदी की दशा और दिशा को रेखांकित किया।  कार्यक्रम का आरम्भ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके बाद चीफ वर्क्स मैनेजर अनिल कुमार शाही ने स्वागत भाषण दिया।  इस अवसर पर प्रियंकर पालीवाल ने ‘हिंदी का पर्यावरण’ विषय पर अपना वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा, ’ज्ञान का एकमात्र माध्यम भाषा है। इसलिए  दुनिया की 42% से अधिक भाषाओं का समाप्ति के कगार पर पहुंचना मानवता के लिए अभिशाप है। भाषाएं हमार...

बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले चिकित्सालयों को प्रशश्ति पत्र देकर किया सम्मानित

Image
कानपुर । आ युष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यू.एच.एम. पुरुष अस्पताल (उर्सला) में योजना की वर्षगांठ मनायी गई । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी ने योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये । यू.एच.एम. पुरुष अस्पताल (उर्सला) के सभागार में वृहस्पतिवार को आयुष्मान भारत दिवस का आयोजन किया गया । यह कार्यक्रम आयुष्मान भारत योजना के तीन वर्ष पूरे होने पर आयोजित किया गया । आयुष्मान योजना का प्रारम्भ 23 सितम्बर 2018 को हुआ था । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद सत्यदेव पचौरी ने योजना के नवीन लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये । इसके साथ ही आयुष्मान योजना के अन्तर्गत शामिल चिकित्सालयों को योजना में बेहतरीन कार्य करने के लिए प्रशश्ति पत्र देकर सम्मानित किया । सत्यदेव पचौरी ने आयुष्मान भारत योजना में कार्य करने वाले सभी चिकित्सकों और आयुष्मान मित्रों को उनके अच्छे कार्य के लिए बधाई दी । उन्होंने कहा कि गरीब व्यक्ति मेहनत करके रोटी खाता है पर बीमारी के खर्च से टूट जाता है, चिकित्सा क्षेत्र सेवा का क्षेत्र है जो जीवन में सबसे महत...

परिवार नियोजन के साधनों के प्रति लोगों को किया गया जागरूक

Image
  प्रयागराज  : जिले में परिवार नियोजन के प्रति जागरूकता और स्वीकार्यता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वास्थ्य केंद्रों पर खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन किया। इस दौरान लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों के लिए उन्हें प्रेरित भी किया गया। परिवार कल्याण नोडल ए.सी.एम.ओ. डॉ. सत्येन राय ने बताया कि परिवार नियोजन के साधनों को लोगों तक पहुंचाने के लिए 21 सितम्बर को जनपद के स्वास्थ्य इकाइयों पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से खुशहाल परिवार दिवस का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य इकाइयों पर आने वाले लाभार्थियों को परिवार नियोजन के विभिन्न अस्थाई साधनों के बारे में जानकारी दी गई और परिवार नियोजन के साधनों को अपनाने हेतु प्रेरित किया गया। परिवार नियोजन लाजिस्टिक मैनेजर सचिन चौरसिया ने बताया कि मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में भी परिवार नियोजन सेवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। हाई रिस्क प्रेगनेंसी व एक वर्ष के दौरान शादी करने वाले दंपति और तीन या उससे अधिक बच्चों वाले दंपतियों को परिवार नियोजन के बारे में जागरूक किया गया। बास्केट ऑफ़ चॉइस के माध्यम से उन्हें विभिन्न प्रकार के साधनों की जानक...

यू.एच.एम. हॉस्पिटल में सांसद सत्यदेव पचौरी लाभार्थियों को देंगे आयुष्मान कार्ड

Image
  कानपुर :  आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना ब्रहस्पतिवार (23 सितम्बर) को तीन साल पूरे करने जा रही है। इसके उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर वृहस्पतिवार को ‘आयुष्मान भारत दिवस’ का आयोजन किया जायेगा। इसके माध्यम से योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश अपर मुख्य सचिव चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित मोहन प्रसाद ने दिए हैं । स्टेट एजेंसी फॉर कम्प्रेहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस एंड इंटिग्रेटेड सर्विसेज (साचीज) की मुख्य कार्यपालक अधिकारी संगीता सिंह ने इस सम्बन्ध में प्रदेश के सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों को पत्र भी भेजा है । आयुष्मान भारत दिवस पर योजना के तीन साल के सफ़र और आगामी रणनीतियों पर जनपद के प्रशासनिक अधिकारी, योजना के नोडल अधिकारी व अन्य स्टेक होल्डर्स परिचर्चा के माध्यम से मंथन करेंगे । योजना के प्रति जागरूकता लाने के उपायों पर चर्चा होगी और अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना से जोड़ने पर भी विचार होगा । इसके अलावा इस दिवस पर जनप्रतिनिधियों की सहभागिता बढ़ाने पर भी जोर रहेगा। लघु समारोह आयोजित कर जनप्रतिनिधियों के माध्यम से 10 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड प्रद...

संक्रामक रोगों के प्रति विभाग सतर्क

Image
  प्रयागराज : जनपद में संक्रामक बीमारियों को नियंत्रित करने के लिए स्वास्थ्य विभाग लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में सीएमओ डॉ. नानक सरन ने बताया कि जनपद में डेंगू नियंत्रण अभियान चल रहा है। संवेदनशील इलाकों में स्वास्थ्य विभाग की 20 टीम एवं नगर निगम की 60 टीम छिड़काव कर रही हैं। साथ ही नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीम बनाकर सोर्स रिडक्शन किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि नगरीय क्षेत्रों में बीमारी से बचाव के लिए विभाग द्वारा प्राईवेट तौर से डूडा से 70 घरेलू ब्रीडर चेकर हायर किये गए है जिसमे से 50 काम कर रहे है बाकि के 20 कर्मचारी के आते ही टीम के साथ लगा दिया जायेगा । इन सभी कर्मचारियों को सोर्स रिडक्शन के कार्य में लगाया गया हैं | घरेलू बीडर्स चेकर्स सोर्स रिडक्शन का कार्य नगरीय क्षेत्र में मलेरिया विभाग की टीम के साथ मिल कर कर रहे हैं| एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आशा द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की जा रही है। नियुक्त किये गए बीडर्स चेकर्स नगरीय क्षेत्रों में तथा बुखार प्रभावी क्षेत्रों में जलश्रोतों जैसे कूलर, टायर गमले आदि में मच्छरों के लार्वा की ज...

डिमेंशिया/ अल्जाईमर जागरूकता सप्ताह

Image
  प्रयागराज : मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, के अंतर्गत डिमेंशिया/ अल्जाईमर जागरूकता सप्ताह की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत प्रथम दिवस में मोतीलाल नेहरू मंडलीय चिकित्सालय की प्रमुख अधीक्षकl डॉ इंदु कनौजिया के नेतृत्व में जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा ओपीडी में आने वाले सभी बुजुर्ग मरीजों को डिमेंशिया और अल्जाइमर के बारे में विस्तार से बताया गया उससे संबंधित पंपलेट तथा अस्पताल में उपलब्ध निशुल्क सुविधाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई l डिमेंशिया किसी विशेष बीमारी का नाम नहीं बल्कि एक बड़े से लक्षणों के समूह का नाम है डिमेंशिया को लोग भूलने की बीमारी भी कहते हैं परंतु डिमेंशिया सिर्फ भूलने का दूसरा नाम नहीं है इसमें अन्य कई लक्षण भी होते हैं जैसे नई बातें याद करने में दिक्कत होना, तर्क को समझ ना पाना, लोगों से मेलजोल करने में झिझक, अपनी भावनाओं को संभालने में मुश्किलों का सामना करना, व्यक्तित्व में बदलाव होना इत्यादि यह सभी लक्षण मस्तिष्क की हानि के कारण होते हैं और जिंदगी के हर पहलू में दिक्कतें पैदा करते हैं डिमेंशिया के कई प्रकार होते हैं जैसे अल्जाइमर लुइ बॉडीज ना...