अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय में हुआ पुस्तक "भाव संचार" का विमोचन व नाटक "अंश"का मंचन,  

 लखनऊ : डॉ राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय लखनऊ द्वारा बी ए एल एल बी के प्रथम वर्ष के छात्रों द्वारा "अंश" नाटक का मंचन किया गया। कार्यक्रम के अध्यक्षता डॉ शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशियो युनिवर्सिटी की प्रोफेसर एवं डीन डॉ शेफाली यादव ने की।

कन्या भ्रूण हत्या, रेप, घरेलू हिंसा, यौन शौषण, साहित्य, विधि और अन्य शैक्षिक पहलुओं पर केंद्रित रहा। इसमें कई रोचक काव्यपाठ भी किए गए। इस मौके पर शकुंतला मिश्रा नेशनल रिहैबिलिटेशन यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर एवं डीन प्रो शेफाली यादव ने राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्व विद्यालय की शिक्षक डॉ अलका सिंह की पुस्तक भाव संचार का विमोचन भी किया।

प्रो शेफाली यादव ने नारी शक्ति और उसके द्वारा किया गए लेखन पर सामाजिक और विधिक साक्षरता और महिलाओं के प्रति जागरूकता एवं सुरक्षित पक्षों पर बातचीत करते हुए उलेझे संवादों पर विशेष व्याख्यान भी दिया। कार्यक्रम में विधि विश्व विद्यालय के छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन