पवन गुप्ता फिर बने आरपीआई के प्रदेश अध्यक्ष

 प्रयागराज : रिपब्लिकन पार्टी ऑफ़ इंडिया (आठवले) के प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव में पवन भाई गुप्ता को पुनः  सर्वसम्मति से प्रदेश अध्यक्ष चुना गया। यह चुनाव  निरालानगर स्थित स्थानीय जेसी गेस्ट हाउस में सम्पन्न हुआ। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि वह पूरे प्रदेश में संगठन को विस्तार एवं मजबूती देंगे।इसके साथ ही पार्टी प्रदेश के आने वाले सभी चुनावों का पूरे दम-खम एवं मनोयोग से सामना करेगी।

आरपीआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री डॉ. रामदास आठवले की ओर से एडवोकेट विद्याकांत शर्मा को प्रदेश कार्यकारिणी चुनाव का रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया, उन्हीं के निर्देशन में चुनाव प्रक्रिया सम्पन्न हुई। एड. श्री शर्मा ने बताया कि पवन भाई गुप्ता को आरपीआई का निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है। उन्होंने बताया कि चुनाव प्रक्रिया पूर्ण निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न हुई।

श्री शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए केवल एक पवन भाई गुप्ता का नामांकन पत्र आया, जिन्हें समस्त सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही कार्यकारिणी चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के साथ 25 अन्य लोगों का निर्वाचन सम्पन्न हुआ है। 18 अक्टूबर को निर्वाचित सदस्यों के पदों की घोषणा की जाएगी।

Comments

Popular posts from this blog

धुरंधर के बाद निर्माता विकास कुमार मोदी की सामाजिक ड्रामा में नज़र आएंगे अर्जुन रामपाल

निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के शुभारंभ हेतु किया गया भूमि पूजन

यूपी में टैक्स, स्टार्ट-अप, बिजनेस रेजिस्ट्रेशन के लिए आ गया है एक समाधान: TaxBros