अवेयरनेस डे पर हुआ तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन

 प्रयागराज : जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम, प्रयागराज द्वारा सरदार वल्लभ भाई पटेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवतपुर में अवेयरनेस डे पर तनाव प्रबंधन कार्यशाला का आयोजन हुआ। जहां लोगों को सामान्य तनाव के कारणों, तनाव से संबंधित मानसिक परेशानियों और उपचार के बारे में विस्तार से बताया गया।  कार्यक्रम मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक शरन व नोडल एनसीडी सेल डॉ राजेश कुमार के नेतृत्व में आयोजित किया गया। जहां 16 दिव्यांग लाभार्थियों को मानसिक दिव्यांगता प्रमाणीकरण निर्गत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक नूर आलम ने किया।


नूर आलम ने बताया कि "समय समय पर कुशल नैदानिक मनोवैज्ञानिकमनोचिकित्सक व चिकित्सकों की ओर से मानसिक जागरूकता स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाता है। मानसिक स्वास्थ्य को गंभीरता से लें यह तमाम बीमारियों का कारक बन रहा है। इसलिए सभी इसपर गंभीर होकर विचार करें व तनाव मुक्त जीवन जीने के लिए अपने मानसिक स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।"

मनोवैज्ञानिक डॉ. पासवान ने कार्यशाला के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद लोगों को बताया कि तनाव आजकल लोगों के जिंदगी की आम परेशानी है जिसको नजरअंदाज करने से आगे गंभीर मानसिक परेशानियों के होने की संभावना बढ़ जाती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को तनाव प्रबंधन के तरीकों से लैस होना चाहिए।

कार्यक्रम में नैदानिक मनोवैज्ञानिक डॉ॰ ईशान्या राज ने तनाव से लड़ने की मनोवैज्ञानिक उपाय और रोजमर्रा के तनाव प्रबंधन के तरीकों के बारे में  बताया। वहीं जय शंकर पटेल मनोचिकित्सा सामाजिक कार्यकर्ता श्री शैलेश कुमार साइकाइट्रिक नर्स ने 150 लोगों को सामान्य मानसिक रोग उसके विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला व जिला अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य सुविधाओं के बारे में बताया।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन