1354 नर्सों को मिला नियुक्ति पत्र स्वास्थ्य सेवाओं को करेंगे सुदृढ़

कौशांबी : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ  ने रविवार को लोक सेवा आयोग द्वारा चयनित 1354 स्टाफ नर्सों को लोकभवन सभागार, लखनऊ में नियुक्ति पत्र वितरित किया।कार्यक्रम का सजीव प्रसारण जनपद के मुख्य चिकित्साधिकारी सभागार में किया गया। जहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को सुना।


इसी क्रम में जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में भाजपा जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी, मुख्य विकास अधिकारी डॉ0 रवि किशोर त्रिवेदी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी सुष्पेंद्र कुमार ने जनपद में चयनित हुए 03 रेगुलर स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र किया वितरित किया। नियुक्ति पत्र पाकर नर्सों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनीता त्रिपाठी ने कहा कि "स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य के प्रति राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। हमारा प्रयास है की जनपद के हर नागरिक को उत्कृष्ट कोटि की स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सके।"

सीडीओ ने कहा कि " चिकित्सक व अस्पताल के सभी कर्मचारी अस्पताल आने वाले मरीज व उनके परिजनों के प्रति अपना व्यवहार संतोषजनक रखें ताकि सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति लोगों का विस्वास निरंतर बढ़ता बढ़े।"  सीएमओ  ने कहा कि स्टाफ नर्स अस्पताल की रीढ़ हैं। स्वास्थ्य सेवा को मॉडल के रूप में प्रस्तुत करें। इसकी विश्वसनीयता बढ़ाएं। आज नर्स के तौर पर ज्योति मिश्रा निवासी- ग्राम अंबई बुजुर्ग, ममता सिंह निवासी- ग्राम खैरात अली चकनारा व राम प्रकाश सिंह निवासी - लौधना कुमहियावाँ को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है।" इस मौके पर  ए.सी.एम.ओ. डॉ. के.डी. सिंह व वरिष्ठ चिकित्साधिकारी डॉ0. यश अग्रवाल सहित अन्य कर्मचारी एवं अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

हिंदू कर्मचारी का जबरन धर्मांतरण कर बनाया गया ईसाई, मामला दर्ज

MahaKumbh 2025: गुप्त नवरात्रि में माता शीतला पूजन, अन्न क्षेत्र और निःशुल्क चिकित्सा सेवा का भव्य आयोजन