अर्पित वर्मा की किताब'Patel: The Silent socialist' का अखिलेश यादव ने किया विमोचन

लखनऊ. लौह पुरुष, भारत रत्न एवं देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल जी के जीवन पर लिखी गई किताब 'पटेल द साइलेंट सोशलिस्ट’ (Patel : The Silent Socialist) का विमोचन उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी द्वारा किया गया।

अम्बेडकर नगर निवासी अर्पित वर्मा जी (अधिवक्ता उच्च न्यायालय लखनऊ) ने ये पुसितक लिखी है। यह पुस्तक सरदार वल्लभभाई पटेल जी के व्यक्तित्व, विचारों, सामाजिक दृष्टिकोण एवं उनके राजनीतिक चिंतन के विभिन्न पहलुओं को नए नजरिए से प्रस्तुत करती है। पुस्तक में विशेष रूप से सरदार पटेल जी की समाजवादी विचारधारा, सामाजिक न्याय के प्रति उनकी सोच, समानता, जनकल्याण तथा समाज के कमजोर और वंचित वर्गों के उत्थान से जुड़े उनके विचारों का विस्तृत उल्लेख किया गया है। पुस्तक के माध्यम से सरदार पटेल जी के विचारों और समाजवादी चिंतन के बीच वैचारिक संबंधों को समझने का एक सार्थक प्रयास किया गया है। आज जब इतिहास के पन्नों को अपने-अपने राजनीतिक चश्मे से देखने की होड़ मची है, तब यह पुस्तक सरदार साहब के उस मूल स्वरूप को सामने लाती है जिसे अक्सर अनदेखा कर दिया गया। सरदार पटेल केवल देश को एक सूत्र में पिरोने वाले शिल्पी ही नहीं, बल्कि हृदय से एक समर्पित समाजवादी थे; जिनकी हर सांस में किसान, मजदूर और वंचित वर्ग का उत्थान बसता था। यह कृति इतिहास, राजनीति एवं समाजवादी विचारधारा में रुचि रखने वाले पाठकों, शोधार्थियों और युवाओं के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।

इस अवसर पर श्री अखिलेश यादव जी ने पुस्तक के विमोचन के दौरान लेखक अर्पित वर्मा जी (अधिवक्ता उच्च न्यायालय) के इस साहित्यिक एवं वैचारिक प्रयास की सराहना की। जनपद अम्बेडकर नगर के बुढ़नापुर, बसखारी जैसे क्षेत्र से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर ऐतिहासिक एवं वैचारिक विषय पर पुस्तक लेखन करना क्षेत्र के लिए भी गौरव का विषय है। इस पुस्तक के विमोचन से साहित्य, इतिहास और समाजवादी विचारधारा के क्षेत्र में एक नई वैचारिक चर्चा को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा।


Comments

Popular posts from this blog

धुरंधर के बाद निर्माता विकास कुमार मोदी की सामाजिक ड्रामा में नज़र आएंगे अर्जुन रामपाल

निशुल्क स्वास्थ्य चिकित्सा शिविर के शुभारंभ हेतु किया गया भूमि पूजन

यूपी में टैक्स, स्टार्ट-अप, बिजनेस रेजिस्ट्रेशन के लिए आ गया है एक समाधान: TaxBros