Posts

आज विश्व में मनाया जा रहा तीसरा विश्व एनटीडी दिवस

Image
  प्रयागराज :   प्रत्येक वर्ष 30 जनवरी को पूरे विश्व में एनटीडी दिवस मनाया जाता है । इस दिन को मनाने का अभिप्राय यह है कि विश्व के सारे लोग एनटीडी (नेग्लेक्टेड ट्रॉपिकल डिजीजेज़) के उन्मूलन के प्रति पूरी प्रतिबद्धता से जनांदोलन के रूप में कार्य करें । एनटीडी दिवस, वर्ष 2012 में लंदन की ऐतिहासिक घोषणा की वर्षगांठ को चिह्नित करता है, जो कि एनटीडी पर अधिक निवेश और कार्रवाई के लिए और अधिक सक्रिय रूप से कार्य करने के लिए क्षेत्रों, देशों और समुदायों की भागीदारों को एकीकृत करता है। वर्ष 2020 में विश्व को इन बीमारियों से सुरक्षित रखने के लिए पहली बार विश्व एनटीडी दिवस मनाया गया था । एनटीडी जीवन को प्रतिकूल रूप से प्रभावित करने वाले रोगों का एक समूह है, जो अधिकतर सबसे गरीब, सबसे कमजोर आबादी को प्रभावित करता है। एनटीडी में लिम्फैटिक फाइलेरिया (हाथीपांव) विसेरल लीशमैनियासिस (कालाजार), लेप्रोसी (कुष्ठरोग), डेंगू, चिकुनगुनिया, सर्पदंश, रेबीज़ जैसे रोग शामिल होते हैं, जिनकी रोकथाम संभव है; मगर फिर भी पूरी दुनिया में हर साल बहुत सारे लोग इन रोगों से प्रभावित हो जाते हैं । भारत में भी हर साल...

गर्भवती व धात्री का कोविड टीकाकरण बहुत जरूरी

Image
  सुल्तानपुर : कोविड टीकाकरण आम लोगों की तरह ही गर्भवती व धात्री माताओं के लिए भी बहुत ही जरूरी है । गर्भवती के लिए तो यह इसलिए भी अधिक जरूरी है क्योंकि उनके खुद के साथ गर्भ में पल रहे शिशु की सुरक्षा भी जो उनसे जुड़ी है । गर्भवती व धात्री माताओं की बेहतर देखभाल के लिए घर-परिवार के सदस्य भी बराबर उनके निकट संपर्क में होते हैं, इसलिए उनकी सुरक्षा के लिए भी गर्भवती का कोविड टीकाकरण जरूरी है । प्रसव पूर्व जांच व अन्य गतिविधियों और प्रसव के दौरान चिकित्सक, एएनएम, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भी उनके संपर्क में आते हैं । इस लिहाज से गर्भवती व धात्री महिलाओं के साथ ही कई अन्य की भी कोविड से सुरक्षा की दृष्टि से गर्भवती का टीकाकरण बहुत जरूरी हो जाता है। कोविड का टीका गर्भवती व गर्भ में पल रहे बच्चे क लिए पूरी तरह सुरक्षित व कारगर है, इसके लिए केंद्र सरकार की गाइडलाइन भी आ चुकी है । इसलिए कोविड टीके को लेकर किसी भी तरह के भ्रम में न पड़ें । गर्भवती को टीकाकरण के लिए प्रेरित करने में घर-परिवार के बड़े बुजुर्ग समेत मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम और गतिविधियां सहायक बन सकतीं हैं । गर्भधा...

जनपद की 66 हज़ार से अधिक गर्भवती महिलाओं को मिला प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना का लाभ

Image
  सुलतानपुर । कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बावजूद स्वास्थ्य विभाग लाभार्थियों को योजनाओ का लाभ पहुँचाने का पूरा प्रयास कर रहा है । इसी क्रम में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना में ऑनलाइन फॉर्म भी भरे जा रहे हैं । योजना के लाभार्थी स्वयं भी ऑनलाइन फॉर्म भर कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के.त्रिपाठी ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अंतर्गत पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं को अच्छा स्वास्थ्य और पोषण देने के लिए तीन किश्तों में 5000 रुपए दिए जाते हैं । योजना के अंतर्गत आशा कार्यकर्त्ता के माध्यम से फॉर्म भरे जाते हैं । लेकिन वर्तमान में कोविड संक्रमण को देखते हुए ज्यादातर काम ऑनलाइन के माध्यम से करने की कोशिश है । मातृ वंदना योजना के लाभार्थी स्वयं भी ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं, इससे बेवजह अन्य लोगों के संपर्क में आने से भी बचा जा सकता है । डॉ. त्रिपाठी ने कहा कि आशा कार्यकर्ताओं को निर्देश दिए गए हैं कि वह लाभार्थियों को प्रेरित कर योजना में ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए जानकारी दें । उन्होंने कहा कि यह योजना पहली बार माँ बनने वाली महिलाओं व आने वाले शिशु के...

प्रयागराज : 15-17 वर्ष के 36.14 % का हुआ कोविड टीकाकरण

Image
प्रयागराज :  जनपद में कोविड टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में स्कूलों में शिविर लगाएं जा रहे हैं वहीं युवाओं के बीच कोविड टीके के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल, बाल सुधार गृह और चाइल्ड लाइन जैसे संस्थानों से मदद ली जा रही हैं। इसी बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को अपील की है कि युवा वर्ग निःसंकोच टीकाकरण के लिए आगे आएं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 36.14 % युवाओं को कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जा चुका है।   जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ तीरथ लाल ने कहा कि जिन ब्लॉक में कोविड टीकाकरण की संख्या अच्छी है वहां यही तेजी बनाए रखना होगा। जहां कम है वहां और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 15-17 आयु वर्ग के युवा कोविड टीके की दूसरी डोज की नियत तारीख पर लगवा लें तभी पूरी सुरक्षा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फार्मूले भी इस टीकाकरण को बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रह...

कोविड टीकाकरण में आगे आए युवा वर्ग, प्रदेश में आठवे स्थान पर जनपद कौशाम्बी : सीएमओ

Image
  कौशंबी: जनपद में कोविड टीकाकरण का ग्राफ बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयास जारी हैं। इसी क्रम में स्कूलों में शिविर लगाएं जा रहे हैं वहीं युवाओं के बीच कोविड टीके के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र, युवक मंगल, चाइल्ड लाइन जैसे संस्थानों से मदद ली जा रही हैं। इसी बीच मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बुधवार को अपील की है कि युवा वर्ग निःसंकोच टीकाकरण के लिए आगे आएं। साथ ही अपने आसपास के लोगों को टीकाकरण के लिए प्रेरित करें। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक जनपद में 57.09 % युवाओं को कोविड टीका से प्रतिरक्षित किया जा चुका है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ हिन्द प्रकाश मणि ने कहा कि जिन ब्लॉक में कोविड टीकाकरण की संख्या अच्छी है वहां यही तेजी बनाए रखना होगा। जहां कम है वहां और काम करने की आवश्यकता है। उन्होंने स्पष्ट किया है कि 15-18 आयु वर्ग के युवा कोविड टीके की दूसरी डोज की नियत तारीख पर लगवा लें तभी पूरी सुरक्षा मिल पाएगी। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान व अन्य विभागों की मदद और सत्र विभाजन जैसे फार्मूले भी इस टीकाकरण को बढ़ाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं। सभी के प्रय...

जरूरी नहीं,कोरोना ग्रस्त मां का शिशु भी पॉजिटिव हो

Image
  प्रयागराज : यह कोई जरूरी नहीं कि कोविड पॉजिटिव गर्भवती के शिशु को भी कोविड होगा। खासकर जब तक वह पेट में है। ज्यादा सुरक्षित है। हां, प्रसव के बाद प्रोटोकाल का पालन नहीं करने पर कोविड होने की पूरी आशंका रहती है। यह कहना है क्वीन मैरी की हेड डॉ एसपी जसवार का। डॉ जसवार ने बताया कि कोविड संक्रमण आजकल बहुत तेजी बढ़ रहा है। यदि आप गर्भवती हैं और कोविड पॉजिटिव हैं या रह चुकी तो कोविड को लेकर कतई न घबराएं। कोविड जैसी संक्रामक बीमारी से बचने के लिए बस जागरूक, सचेत और सतर्क रहें। सदैव अपने चिकित्सक के संपर्क में रहें और उनके सुझाओं का पालन करें। उन्होंने स्पष्ट किया है कि गर्भवती माहिलाएं अनावश्यक अस्पताल में न आएं। कोशिश करें चिकित्सक से ऑनलाइन परामर्श लें। गर्भवती महिलाओं की रोग प्रतिरोधक क्षमता अन्य के मुकाबले कम होती है। इसलिए गर्भवती महिलाएं अपने व बच्चे के भविष्य के लिए साफ-सफाई का खास ध्यान दें। कुछ भी छूने के बाद 40 सेकंड तक साबुन से हाथ धो लें और मास्क लगाए रखें। डॉ जसवार ने बताया कि यदि मां कोविड पॉजिटिव है या रह चुकी है तब भी उसको स्तनपान कराना है। बस साफ-सफाई का ध्यान देते हुए म...

90 प्रतिशत से ऊपर ब्लॉक में टीकाकरण के लिए आशा व प्रधान हुए सम्मानित

Image
प्रयागराज :  कलेक्ट्रेट परिसर के संगम सभागार में मंगलवार को मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरी ने 90 प्रतिशत से ऊपर कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने वाली आशा व ग्राम प्रधानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होने कहा कि ‘मैं उन्हें बधाई देता हूँ जिन आशा व ग्राम प्रधानों ने अपने कार्य क्षेत्र में टीकाकरण के उत्कृष्ट लक्ष्य को प्राप्त किया है। इनके दृढ़ परिश्रम को प्रोत्साहित करना इनके हौसले को बढ़ाना है। ताकि हमारा जनपद शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को जल्द से जल्द प्राप्त कर सके। सभी आशा, ग्राम प्रधान अपने क्षेत्र के लोगों को पूर्ण टीकाकरण के बाद भी कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए कहें ताकि कोरोना की तीसरी लहर में सभी का जीवन सुरक्षित रहे। आशा व प्रधानों के परिश्रम से हम जीतेंगे कोरोना की तीसरी लहर में।' इनका विशेष ख्याल रखें आशा व प्रधान : डीसीपीएम    जिला कम्युनिटी प्रोसेस मैनेजर अशफाक अहमद ने आशा व ग्राम प्रधानों को अपने कार्यक्षेत्र में ऐसे लोगों को विशेष तौर पर जागरूक करने के लिए कहा जो किसी गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं। उन्होने कहा कि टीके की दोनों डोज़ लग...