अब रात्रि 10 बजे तक होगा कोविड टीकाकरण

 प्रयागराज : जनपद वासियों के लिए खुशखबरी अब रात दस बजे तक किया जायेगा कोविड रोधी टीकाकरण | जनपद के तेज बहादुर सप्रू बेली अस्पताल में अब कोरोना रोधी टीकाकरण के समय में और विस्तार किया जा रहा है। एक नंवबर से अब इस टीकाकरण केंद्र के समय में बदलाव कर दिया जाएगा । यहां सुबह आठ बजे से रात 10 बजे तक कोविड रोधी टीका लगवाया जा सकता है। समय में बदलाव का मुख्य उद्देश्य है कि जो लोग दिन भर व्यवस्ता ( नौकरी, कामगार मजदूर) अपने रोजमर्रा के काम के चलते अभी तक टीका नहीं लगवा सके हैं वह अब सुबह और शाम टीकाकरण केंद्रों पर जाकर आसानी से कोविड रोधी टीका लगवा सकते हैं।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नानक सरन ने बताया कि तेज बहादुर सप्रू बेली के अधीक्षक को इस संबंध पत्र भेज दिया गया है। अभी तक सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक टीकाकरण सत्र संचालित होता था। लेकिन एक नवम्बर से सुबह 8 बजे से रात्रि 10 तक किया जायेगा |
दो शिफ्टों में चलेगा टीकाकरण सत्र जिला प्रतिरक्षण डॉ. तीरथ लाल ने बताया कि बेली के टीकाकरण केंद्र पर दो शिफ्टों में टीम द्वारा कार्यक्रम संचालित किया जायेगा । एक शिफ्ट सुबह आठ बजे शाम तीन बजे तक दूसरी शिफ्ट शाम तीन बजे से रात 10 बजे चलेंगी। बहुत से ऐसे लोग हैं जो टीकाकरण के लिए समय बाध्यता के कारण टीकाकरण केंद्र पर नहीं पहुंच सके हैं।

ऐसे में अब सभी जनमानस के लिए विशेष टीकाकरण सत्र लगाकर सभी छूटे लोगों को कोविड रोधी टीके लगाए जाएंगे। इसमें कोविशिल्ड वैक्सीन उपलब्ध रहेगी तथा नागरिक अपनी पहली व दूसरी दोनों डोज यहां पर आकर लगवा सकते हैं उन्होंने शहरियों से आग्रह किया है कि टीकाकरण के लिए सत्र पर जरुर पहुंचे हैं।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन