हेल्थ एंड वेलनेस सेण्टर की मनी चौथी वर्षगांठ

 सुल्तानपुर I स्थापना के चार वर्ष पूरे होने पर वृहस्पतिवार को जिले के सभी 125 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर कार्यक्रम आयोजित किये गए I चार साल पहले14 अप्रैल को हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की शुरुआत की गई थी I इसमें उप केन्द्रों का नवीनीकरण करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया गया था I

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. धर्मेन्द्र कुमार त्रिपाठी ने हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर की स्थापना दिवस पर सभी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सी.एच.ओ.) को बधाई दी I उन्होंने बताया कि स्थापना दिवस पर सभी सेंटर पर समुदाय को टेलीमेडिसिन सेवाओं से आच्छादित किया गया I इसके लिए पहले ही सभी सी.एच.ओ. और चिकित्सा अधिकारियों का प्रशिक्षण कराया गया था I सम्बंधित चिकित्साधिकारियों को नियमित रूप से टेली कंसल्टेशन सेवाएं देने के लिए भी निर्देशित किया गया है I

जिला समुदायिक प्रक्रिया प्रबंधक अनिल कुमार ने बताया कि 16 अप्रैल को प्रधानमंत्री द्वारा देश में संचालित हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर से वर्चुअल संवाद किया जायेगा I इस दौरान प्रधानमंत्री चयनित सेंटर के चिकित्साधिकारी, सी.एच.ओ. एवं लाभार्थियों से भी बात कर सकते हैं I 17 अप्रैल को सेंटर पर योग सत्रों का आयोजन भी किया जायेगा I

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन