एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर” अभियान एक मई से 31 तक
प्रयागराज : मातृ एवं शिशु दर को कम करने के उद्देश्य से जनपद में गर्भावस्था एवं प्रसवोपरांत महिलाओं को बेहतर पोषण देने व जागरूकता के उद्देश्य से एक से 31 मई तक 'एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर’ अभियान चलेगा। अभियान के जरिए सप्लाई चेन को मजबूत करने के साथ हर लाभार्थी तक आयरन, कैल्शियम, एलबेंडाजोल और फोलिक एसिड की गोली की उपलब्धता सुनिश्चित कराये जाने के साथ इनके सेवन के लिए जागरूकता पैदा की जाएगी और पोषण संबंधी जानकारी दी जाएगी। इस संबंध में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन उप्र की निदेशक अपर्णा उपाध्याय ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दिशा निर्देश दिए हैं।
इसी क्रमबद्ध आज 29 अप्रैल को सीएमओ सभागार में स्वास्थ्य कर्मियों अभियान के प्रति कार्य रिपोर्टिंग का प्रशिक्षण कार्यक्रम किया गया | प्रशिक्षण में जनपद के सभी चिकित्सा प्रभारी ग्रामीण एवं शहरी , बीसीपीएम, बीपीएम, स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी मौजूद रहे |
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. नानक सरन ने बताया शासन से मिले दिशा निर्देश के तहत जनपद में अभियान एक से 31 मई तक चलाया जाएगा | जनपद की समस्त स्वास्थ्य इकाइयों की ओपीडी,आईपीडी, मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला,प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक एवं वीएचएसएनडी सत्र के माध्यम से जन जागरूकता एवं आयरन फोलिक एसिड कैल्शियम ,एलबेंडाजोल एवं फोलिक एसिड की गोलियों का वितरण किया जाएगा | उन्होंने बताया अभियान का मकसद प्रत्येक गर्भवती व धात्री महिला तक आयरन,कैल्शियम एलबेंडाजोल व फोलिक एसिड की गोलियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराना है। गर्भवती महिलाओं में इन दवाओं के प्रति व्याप्त मिथकों व नकारात्मकता का निराकरण करते हुए जागरूकता पैदा करना भी एक बड़ा मकसद है | उन्होंने कहा कि अभियान लिये एएनएम ,स्टॉफ नर्स ,मैटरनल हेल्थ कंसलटेंट आशा व आंगनबाड़ी की सेवा ली जाएंगी |
अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (आरसीएच) डा. सत्येन राय ने बताया एएनएम की भूमिका उच्च जोखिम गर्भावस्था वाली गर्भवती की शीघ्र पहचान और एएनसी के दौरान उनका सही इलाज सुनिश्चित करना, आशा की भूमिका गर्भवती तथा धात्री महिलाओं की ड्यू लिस्ट तैयार करना और शीघ्र-अति शीघ्र गर्भवती का प्रथम त्रैमास पंजीकरण कराना होगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भूमिका ग्राम स्वास्थ्य पोषण दिवसों पर पोषण परामर्श करने के साथ-साथ वजन मशीन व स्टेडियोमीटर की आवश्यकतानुसार उपलब्धता सुनिश्चित करना होगा।
जिला कार्यक्रम प्रबंधक विनोद सिंह ने बताया अभियान से पूर्व समस्त इकाइयों तैनात स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण जिला स्तर पर आज दो पालियों में किया गया हैं | प्रशिक्षण में अभियान के बारे में जानकारी दी गयी | ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर सभी चिकित्सा अधिकारी अपने क्षेत्र में अभियान का बेहतर तरीके से क्रियावान कर हर लाभार्थी तक लाभ पहुंचा सके |
मैटरनल हेल्थ कंसलटेंट अभिषेक ने बताया कि समुदाय में लोगों को आयरन, फोलिक एसिड कैल्शियम ,एलबेंडाजोल जैसी दवा के प्रति समझ नही हैं जिसके वजह से वह इन दवाओं का सेवन नही करती हैं अभियान के तहत ऐसी महिलाओं को इन दवाओं के फायदे पर विशेष तौर पर जानकारी देकर जागरूक किया जायेगा |
Comments
Post a Comment