प्रयागराज के माघ मेले में विमल होमियो सदन ट्रस्ट ने कराया सुंदरकांड का पाठ

प्रयागराज :  माघ मेला धर्म क्षेत्र में "विमल होमियो सदन ट्रस्ट" ने सुंदरकांड का आयोजन किया। भक्ति रस से भरा यह आयोजन राममय रहा। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने सुंदरकांड का सामूहिक पाठ किया। 

विमल होम्यो सदन ट्रस्ट के संचालक प्रदीप कुमार श्रीवास्तव ने प्रसाद वितरण कर लोगों को धार्मिक समागम में आने के लिए धन्यवाद कहा। उन्होंने कहा कि " धर्म क्षेत्र प्रयागराज की पावन भूमि में मां गंगा के तट पर धर्मकार्यों का विशेष महत्व है। विमल होम्यो सदन ट्रस्ट लगातार धार्मिक कार्यक्रम एवं अनुष्ठान आदि कराता रहेगा। 10 फरवरी को गुप्त नौरात्री के प्रथम दिन मां शीतला की मूर्ति की स्थापना एवं कलश स्थापना की जाएगी। अध्यात्म के इस अद्भुद क्षण का आनंद उठाने के लिए सभी भक्तगण सादर आमंत्रित हैं।"

विमल होम्यो सदन ट्रस्ट का पता

मेला क्षेत्र में सम्या माई मार्ग पर पश्चिमी जी टी रोड के समीप विमल होमियो सदन ट्रस्ट का कैंप स्थित है। इस मौके पर विमल होमियो सदन ट्रस्ट के संचालक प्रदीप जी भी वहां मौजूद रहेंगे।




Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन