पासी समाज में नए नेता के रूप में उभरी डॉ. आंचल वर्मा, सामाजिक कार्यक्रम में हजारों दिलों पर छोड़ी छाप

उन्नाव: उन्नाव जनपद की मोहान विधानसभा 164 में महाराजा बिजली पासी की जयंती मनाई गई। यह भव्य कार्यक्रम समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी डॉ. आंचल वर्मा व डाॅ एसके वर्मा द्वारा मोहान-रहीमाबाद मार्ग पर चिरियारी मोड़ पर आयोजित किया गया। 

जयंती समारोह में हसनगंज ब्लॉक क्षेत्र के एक दर्जन से अधिक गांवों से हजारों की संख्या में लोग पहुंचे। उपस्थित लोगों ने महाराजा बिजली पासी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

वही इस कार्यक्रम में क्षेत्र से हजारों पासी समाज और यादव समाज के लोग एकत्र होकर कार्यक्रम में सम्मिलित हुए| डाॅ आंचल ने अपने भाषण ने सबका ध्यान खींचा। उन्होंने इस दौरान सबको एकजुट होने का संदेश दिया।

कार्यक्रम में मौजूद लोगों का कहनै था कि ये उन्नाव में पासी समाज का एक भव्य और ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित हुआ है । हजारों लोगों की उपस्थिति में डाॅ आंचल को  पासी समाज के एक प्रमुख नेता के रूप में स्वीकार किया गया। यह उन्नाव जिले में अब तक का सबसे बड़ा पासी समाज का आयोजन था, जिसने एक नई मिसाल कायम की।


 डॉ. अंचल वर्मा और एस.के. वर्मा ने कार्यक्रम में पहुंचे हजारों लोगों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन