Posts

दस्तक अभियान के अन्तर्गत घर घर जायेंगी आशा, बुखार के साथ खांसी और साँस लेने में परेशानी वाले रोगियों की लेंगी जानकारी

Image
  प्रयागराज :   जनपद में आज से पूरे अक्टूबर माह संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मेजर जी.एस. बाजपेई ने बताया कि अभियान की सभी तैयारियां हो चुकी हैं। कोविड-19 की सभी गाइडलाइन का अनुपालन करते हुए पूरे अभियान को संचालित किया जायेगा। इसमें चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के साथ ही नगर विकास, पंचायतीराज, पशुपालन, चिकित्सा शिक्षा, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार(आई.सी.डी.एस.),शिक्षा, दिव्यांगजन संशक्तिकरण, कृषि एवं सिंचाई विभाग मिल कर काम करेंगे।  बुखार से ग्रस्त रोगियों की सूचना ब्लॉक मुख्यालय को देंगी जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. कौशल प्रसाद द्विवेदी ने बताया कि 1 से 31 अक्टूबर तक पूरे जनपद में संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जायेगा ।इसमें सभी विभागों के माध्यम से समुदाय में जन जागरूकता कार्यक्रम चलाये जायेंगे और 1 से 15 अक्टूबर तक दस्तक अभियान चलाया जायेगा जिसमे आशा कार्यकर्ताओं को प्रचार-प्रसार की पर्याप्त सामग्री भी दी जाएगी जिसकी मदद से वे घर-घर जा कर लोगों को मच्छर जनित रोगों खासकर डेंगू व मलेरिया और उनसे बचाव पर जागरूक करेंगी और बतायेंगी कि मच्...

महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की हुई समीक्षा

Image
  प्रयागराज:   राज्यमंत्री, महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (स्वतंत्र प्रभार) स्वाती सिंह ने जनपद में महिला कल्याण एवं बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार की मण्डलीय समीक्षा बैठक की जिसमे विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की गयी। पति की मृत्यु के उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन अनुदान योजना की मण्डलीय समीक्षा की गयी योजना के सभी पात्र लाभार्थियों की द्वितीय किश्त पी.एफ.एम.एस के माध्यम से सभी के खाते में धनराशि अन्तरित हो गयी है सभी को द्वितीय किश्त का भुगतान प्राप्त हो चुका है। समीक्षा की गयी जिला कार्यक्रम अधिकारी को निर्देशित करते हुए स्वाती सिंह ने कहा कि कन्या सुमंगला योजना के अन्तर्गत सभी पात्र लाभार्थियों का आंगनवाड़ी के माध्यम से प्रतिदिन 25-30 घरो (परिवारों) का सर्वे कराया जाये और इस योजना के अन्तर्गत कोई भी पात्र लाभार्थी लाभ से वंचित न रहने पाये । इसके साथ ही 181 वन स्टाप सेन्टर का प्रचार कराये जाने पर जोर दिया गया। इसी योजना के अन्तर्गत बालिकाओं का बोनमैरो टेस्ट कराये जाने के निर्देश भी दिये । बेटी बचाओ बेटी पढाओ के प्रचार -प्रसार पर बहुत अधिक बल देते हुए ...

प्रतिदिन कराई जाए कम से कम 6000 जांच : नोडल अधिकारी

Image
  प्रयागराज:   नोडल अधिकारी/प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण सुधीर गर्ग ने शनिवार को देर शाम संगम सभागार में कोविड-19 की समीक्षा बैठक की। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने डोर-टू-डोर सर्वे की जानकारी लेते हुए इसे और बढ़ाये जाने के निर्देश दिये। तत्पश्चात कैंटोनमेंट जोन/नान कैंटोनमेंट जोन के विभाजन की जानकारी लेते हुए कहा कि कैन्टोनमेंट जोन में शत-प्रतिशत टेस्ट कराये जाये। उन्होंने कांटेक्ट टेस्टिंग को और बढ़ाये जाने का निर्देश दिया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की डाटा फीडिंग और उसको सुरक्षित रखने के निर्देश दिये है। At least 6000 tests should be done daily: GS Vajpayee होम आइशोलेशन की जानकारी लेते हुए कहा कि मरीजों से कम से कम दो बार बातचीत अवश्य की जाये। इसके साथ ही होम आइशोलेशन में रह रहे मरीजों के परिजनों के पास चिकित्सक का मोबाइल नम्बर आवश्यक रूप से होना चाहिए ताकि कोई परेशानी होने पर तत्काल सम्पर्क कर सके। नोडल अधिकारी ने प्रतिदिन सैम्पलिंग के लक्ष्य की जानकारी लेते हुए उन्होंने यथासम्भव 6000 लोगो की प्रतिदिन जांच कराये जाने के लिए कहा है। उन्होंने इस कार्य में कि...

यूपी: मिशन मोड में चलेगा परिवार नियोजन कार्यक्रम

Image
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश  के स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में अब परिवार नियोजन कार्यक्रम को मिशन मोड में चलाने की तैयारी हो रही है। इससे जहां शिशु व मातृ मृत्यु दर में कमी आएगी वहीं घर-घर बेहतर स्वास्थ्य के आयाम मिल सकेंगे । उन्होने विभाग के अधिकारियों को सलाह दी है कि वह प्रदेश के युवा दंपति को परिवार नियोजन कार्यक्रम से जोड़ें। स्वास्थ्य मंत्री शुक्रवार को विश्व गर्भ निरोधक दिवस के एक दिन पूर्व एक वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। यह वर्चुअल संवाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा बिल एंड मिलेंडा गेट्स फाउंडेशन की सहयोगी संस्था ममता एचएमआईएस के सहयोग से आयोजित किया था। UP: Family planning program will run in mission mode गर्भनिरोधक विधियों के संबंध में परिवार नियोजन सेवाएं स्थानीय स्तर पर स्वास्थ्य मंत्री जय प्रताप सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी लाभार्थियों के लिए गर्भनिरोधक सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए एक सरकारी आदेश जारी किया है। राज्य ने उन सभी प्रवासियों के लिए आजीविका और सामाजिक सुरक्षा का अधिकार भी सुनिश्चित किया है जो कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरा...

मंडलायुक्त ने यूनाइटेड हॉस्पिटल पहुंचकर भर्ती कोविड मरीजों की ली जानकारी एवं व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण

Image
प्रयागराज: कोविड-19 के रूप में चयनित किए गए यूनाइटेड हॉस्पिटल पहुंच कर मण्डलायुक्त आर. रमेश कुमार ने वहां भर्ती मरीजों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली। मण्डलायुक्त ने अस्पताल में आईसीयू बेड की संख्या और बढ़ाये जाने के साथ ही साथ प्रत्येक बेड के लिए निर्धारित मानक के अनुसार चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की व्यवस्था और सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित रखने के निर्देश दिये । यूनाइटेड हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि वर्तमान में आईसीयू में कोविड के कुल 37 मरीज भर्ती है। अस्पताल में कुल 200 बेड की व्यवस्था है, जिसमें से वर्तमान समय में 48 बेड आईसीयू के है। Mandalayukt reached United Hospital and inspected the information and arrangements made for admitted Kovid patients.  मण्डलायुक्त ने अस्पताल में प्रतिदिन कितने मरीज वेंटीलेटर पर रहते है, कितने मरीज ऑक्सीजन पर रहते है और प्रति दिन कुल कितने कोविड मरीज अस्पताल में भर्ती रहते है, इसकी सूचना प्रतिदिन प्रेषित करने के लिए कहा है। आर. रमेश  ने कहा कि प्राइवेट अस्पताल के लिए कोविड मरीजों हेतु जो रेट निर्धारित...

प्रयागराज: टी बी मरीजों को कोरोना काल में मिल रहा निक्षय पोषण योजना का साथ 3379 उपचाराधीनो को हो चुका भुगतान

Image
प्रयागराज : कोरोना महामारी से बचाव के लिए चिकित्सकों ने लोगों की बेहतर प्रतिरोधक क्षमता को सबसे ज्यादा कारगर माना और लोगों को अपनी प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कहा। पर कोरोना के चलते लोगों की आर्थिक स्थिति भी कमज़ोर हुई है और इसकी वजह से कमजोर वर्ग के खान-पान पर सीधा असर पड़ा है । हर व्यक्ति को अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए उचित आहार की आवश्यकता है वहीं टी बी रोग से ग्रस्त व्यक्ति के लिए ये और भी ज़रूरी हो जाता है। 803 मरीजों का रजिस्ट्रेशन हुआ जिला क्षयरोग अधिकारी डॉ अरुण तिवारी ने बताया कि टी बी एक गंभीर बीमारी है जिसे जड़ से ख़त्म करने के लिए भारत सरकार राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चला रही है। टी बी के रोगी के लिए दवा के साथ ही अच्छे पोषण की भी बहुत आवश्यकता होती है तभी रोगी को पूरा लाभ मिलता है। कोविड-19 की वजह से लोगों को आर्थिक रूप से कई परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है पर इस स्थिति में उपचाराधीनो को निक्षय योजना का लाभ मिल रहा है जिसके अंतर्गत प्रत्येक उपचाराधीन को उचित पोषण के लिए 500 रूपय प्रतिमाह दिया जाता है। यह राशि मरीज़ को तब तक दी जाती है जब तक वह पूरी तरह से ठीक नही...

प्रयागराज के दो निजी चिकित्सालयों को भी कोरोना उपचार के लिए अधिकृत किया

Image
प्रयागराज:  कोविड-19 के प्रसार को रोकने और उपचाराधीनों के बेहतर इलाज़ के लिए स्वास्थ्य विभाग हर संभव प्रयास कर रहा हैI इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सरकारी के साथ निजी चिकित्सालयों को भी कोविड उपचार के लिए अधिकृत किया है I इसी क्रम में जनपद के एल-2 कोविड चिकित्सालयों के रूप में यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज और ए.एम.ए. चिकित्सालय को अधिकृत किया गया है ताकि कोरोना उपचाराधीनो को बेहतर और सुगम इलाज़ मिल सके I मुख्य चिकित्साधिकारी प्रयागराज मेजर जी.एस.बाजपेई के अनुसार जनपद में कोरोना मरीजों की सुगमता और बेहतर उपचार के लिए जनपद के रावतपुर स्थित यूनाइटेड मेडिसिटी हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज और मोहिउद्दीन स्थित श्री सांई वात्सल्य ए.एम.ए. चिकित्सालय को अधिकृत किया गया है जहाँ कोरोना मरीजों को एल-2 स्तर की सुविधाएँ और उपचार मिलेगा I अधिकृत चिकित्सालयों के माध्यम से समुदाय के कोविड उपचाराधीनों की पहुँच चिकित्सा सेवाओं तक और आसान हो जाएगी I सरकार ने निजी चिकित्सालयों के लिए चिकित्सा शुल्क पहले ही निर्धारित किया हुआ है I इसमें चिकित्सालय की मान्यता के आधार पर और कोविड रोगियों हेतु राष्ट...