Posts

आयुष्मान योजना: नहीं बनवाया है तो बनवा लीजिये फ्री गोल्डन कार्ड

Image
  प्रतापगढ़ 25 मार्च 2021: प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुष्मान भारत अभियान के तहत योजना के चयनित लाभार्थियों का गोल्ड कार्ड बनाए जाने के लिए जनपद में 10 से 24 मार्च 2021 तक आयुष्मान पखवाड़ा आयोजित कर 22,345 लाभार्थियों के गोल्डन कार्ड बनाये गए | स्टेट से आये निर्देश के तहत अभियान को आगे 31 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया गया हैं । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के श्रीवास्तव ने बताया आयुष्मान भारत जन आरोग्य योजना के तहत अब तक 2 लाख लाभार्थियों के कार्ड बनाये जा चुके हैं और निरंतर कार्ड बनाने की प्रक्रिया चल रही हैं | गोल्डन कार्ड बनवाने के लिए नजदीकी सीएससी सेंटर पर या फिर आयुष्मान भारत के सूची अस्पतालों में गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड या आयुष्मान योजना का लाभार्थी पत्र और फोटो की आवश्यकता होती है । आयुष्मान भारत कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉक्टर सुधाकर ने बताया कि अभियान को जिला विकास अधिकारी अश्विन कुमार पाण्डेय के दिशा निर्देश पर कार्यक्रम को युद्ध स्तर पर किया गया हैं | जिले में सभी जन सुविधा केंद्रों, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं जिला चिकित्सालय में नि:शुल्क...

टीकाकरण कराने के बाद अपना निशुल्क प्रमाणपत्र लेना ना भूलें

Image
प्रयागराज: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोरोना का पहला टीका लगने के समय ही अस्पताल से प्रमाण पत्र लेना चाहिए| यह प्रमाण पत्र हार्ड कॉपी या ऑनलाइन नि:शुल्क लिया जा सकता है| यदि कोई अस्पताल नि:शुल्क प्रमाणपत्र देने में आनाकानी करे, तो इसकी शिकायत टोल फ्री नंबर 1075 पर की जा सकती है। टीकाकरण का प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा सरकार द्वारा कोरोना टीकाकरण को लेकर जारी की गई नई गाइड लाइन के अनुसार एक अप्रैल से 45 वर्ष से ऊपर के सभी लोगों का टीकाकरण किया जाएगा। इसके तहत 1 जनवरी 1977 से पहले जन्मे सभी लोगों को टीकाकारण अभियान में शामिल किया जाएगा । यह लोग कोविन पोर्टल पर पहले से ऑनलाइन पंजीकरण कराकर या टीकाकरण केंद्र पर पंजीकरण कराकर कोरोना का टीका लगवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें टीकाकरण प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा । प्रमाणपत्र, उसकी सॉफ्ट कॉपी या लिंक ज़रूर दे मंत्रालय के अनुसार हर लाभार्थी के लिए यह प्रमाणपत्र लेना ज़रूरी है क्योंकि इस पर टीकाकरण की तिथि और वैक्सीन का नाम अंकित होता है, जिसके आधार पर लाभार्थी को टीके की दूसरी डोज़ दी जाएगी। सरकार ने सभी सरकारी और प्राइवेट अस्प...

कोरोना से बचने हेतु दो गज की दूरी और मास्क है जरूरी- डॉ. पी.एन चतुर्वेदी

Image
  कौशाम्बी   : एक वर्ष से कोविड-19 महामारी की समस्या से जनपद वासी जूझ रहे हैं । जनपद ही नहीं बल्कि पूरा देश एक अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहा है। इस महामारी से बचने के लिए 2 गज की दूरी और मास्क जरूरी है । इसको नजरअंदाज करना घातक हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से जिले में कोरोना टीका का अभियान चलाया जा रहा है। 16 जनवरी से 24 मार्च 2021 तक 7078 लोगों को कोरोना टीकाकरण से आच्छादित किया गया है। बावजूद इसके अभी भी करोना संकट टला नहीं है ।ऐसे में हम सभी को सावधानी व सतर्कता बरतने की आवश्यकता है। जिससे करोना को मात दिया जा सके। कोरोना की दूसरी लहर ने पांव पसारना शुरू कर दिया है इसको लेकर स्वास्थ्य महकमा अलर्ट है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ पी.एन चतुर्वेदी बताते हैं कि जनपद में 22 मार्च 2020 से 21 मार्च 2021 तक 3,71,269 लोगों का सैंपल लिया गया जिसमे सभी की जाँच रिपोर्ट आई । जिसमें से 2270 लोग करोना पॉजिटिव पाए गए ।जबकि 2440 लोगों ने कोरोना को मात दिया और 27 लोगों की मौत हो गई। वर्तमान समय में जिले में 2 एक्टिव केस हैं ।उन्होंने बताया कि जिले में कोरोना प्रसार रुके इसको लेकर स्वास्थ...

प्रयागराज के नैनी में "अंदाज़ पोएट्री वोल 2.0" कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का हुआ आयोजन

Image
  प्रयागराज:  दिनांक 21 मार्च, दिन रविवार को क्रियेटिव संगम इवेंट व अंदाज़ पोएट्री ग्रुप द्वारा अपेक्स आई॰टी॰आई कॉलेज में ' अंदाज़ पोएट्री ओपन माइक वॉल्यूम 2.0 'का आयोजन हुआ। इसके अंतरगत कविताएं, शायरी, हास्य एवम् संगीत का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में मुंबई से आए साहित्य अकादमी पुरस्कार प्राप्त पवन तिवारी बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। औद्योगिक थाना प्रभारी  जितेन्द्र सिंह,पूर्व एसडीएम जे पी मिश्रा, अभिनव उपाध्याय तथा अपेक्स कॉलेज के मालिक योगराज मिश्रा  बतौर विशिष्ठ अतिथि शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन शुभम दुबे ने किया, वरिष्ठ पत्रकार रामजी केसरवानी एवम् विनोद केसरवानी पत्रकार अतिथि रहे। दूर - दूर से आए युवा कवियों ने जमकर भाग लिया साथ ही फीचर पोस्ट के तौर पे आशुतोष प्रसिद्ध, मो० सद्दाम, संक्षेप बरनवाल, देवव्रत देवा एवम् उत्कर्ष सिंह दर्शकों का जमकर मनोरंजन किया और महफ़िल लूट लिया। कार्यक्रम के आयोजक एवम् अंदाज़ पोएट्री के संस्थापक विजेन्द्र पाठक ने अतिथि एवम् समस्त कवियों और पत्रकारों का स्वागत एवं धन्यवाद ज्ञापित किया। टीम अंदाज़ की तरफ से रितेश चौरसिया, अभिनव कुशवा...

पोषण पखवाड़े के अंतर्गत आयोजित गोष्ठी के माध्यम से किया गया जागरूक

Image
  कौशाम्बी :   पोषण पखवाड़े के अंतर्गत विविध गतिविधियां संचालित की जा रही है । जिसके अंतर्गत आज जनपद में ब्लाक स्तरीय पोषण गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया | जनपद के चायल ब्लाक पर ब्लाक स्तरीय गोष्ठी का आयोजन बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदीप्ता जायसवाल ने किया जिसमे चायल के विधायक संजय गुप्ता खण्ड विकास अधिकारी रवि शंकर त्रिपाठी सहित ब्लाक स्तरीय अधिकारीयों ने प्रतिभाग किया | कार्यक्रम में कई विभागों ने स्टाल लगाकर कार्यक्रम में आये लोगो को उनके बारे में जागरूक किया बाल विकास पुष्टाहार विभाग की ओर से बाल विकास परियोजना अधिकारी सुदीप्ता जायसवाल ने पोषण सम्बन्धी जानकारी दिया उनके द्वारा विभाग की तरफ से कई स्टाल लगाये गए जिसमे पुष्टाहार से विभिन्न प्रकार के व्यंजन को दिखाया गया साथ ही लाभार्थियों के पोषण के बारे में जानकारी दी | आंगनबाड़ी केन्द्रों पर की शिक्षा के लिए पाठ्य सामग्री को भी प्रदर्शित की | शिक्षा विभाग के सहायक बेसिक शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार मिशन प्रेरणा के बारे में लोगों को बताया और शिक्षा सम्बन्धी सामग्री चार्ट पोस्टर एवं स्टाल भी लगाया | श्रम विभाग ने सहयोगी संस...

मास्क के प्रयोग से कम हुए टीबी संक्रमण के मामले : सीएमओ

Image
  प्रयागराज: जिला क्षय रोग अधिकारी के सभागार में सोमवार के दिन मीडिया कार्यशाला का आयोजन हुआ। 24 मार्च को होने वाले विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षय रोग उन्मूलन के प्रयास, उपलब्धियों, चुनौतियों व आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. प्रभाकर राय ने बताया कि जनपद में क्षय रोग को लेकर अनेक प्रयास किए जा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में ब्लॉक स्तर पर जागरूकता एवं मरीज खोजी अभियान चलाए गए हैं। हर व्यक्ति स्वछता के पैमाने पर अपने दैनिक जीवन में सफल तौर पर खरा उतरेगा तो टीबी को हराना आसान हो जाएगा। मास्क के प्रयोग से टीबी संक्रमण के मामले कम हैं। पर हमें यह समझना होगा कि टीबी के इलाज में जरा सी लापरवाही मरीज के जीवन को मुसीबत में डाल सकती है। डॉ. राय ने कहा कि सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में "2025 तक टीबी मुक्त भारत" बनाने के लिए एवं विश्व क्षयरोग दिवस पर ‘द क्लॉक इस टिकिंग’ मतलब घड़ी लगातार चल रही है, थीम के साथ मनाया जायेगा। हमारा प्रयास केंद्र सरकार के निर्धारित लक्ष्य 2025 तक देश को टीबी मुक्त बनाना है। इसके लिए सरकारी तथा गै...

फाइलेरिया उन्मूलन- नाइट ब्लड सर्वे का आज आखिरी दिन

Image
  प्रयागराज: फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम के तहत आई.डी.ए कार्यक्रम के उद्देश्यों की प्राप्ति के लिए स्वास्थ विभाग की टीम ने चिन्हित साइट्स पर 4 मार्च से सर्वे अभियान शुरू किया थाI नाइट ब्लड सर्वे का आज आखिरी दिन है। इस कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग ने सभी साइट्स से 500 ब्लड सैंपल का लक्ष्य रखा थाI कल तक हुए नाईट ब्लड सर्वे में सभी साइट से 500 से अधिक ब्लड सैंपल लिए गएI सी.एम.ओ. डॉ. प्रभाकर राय व अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बी.एन. सिंह के निर्देशन में संचारी रोग नियंत्रण के नोडल अपर निदेशक वाई.के. पाठक व जिला मलेरिया अधिकारी के.पी. द्विवेदी समेत संबन्धित ब्लॉक के अधीक्षकों ने गाँव-गाँव जाकर नाइट ब्लड सर्वे का औचक निरीक्षण किया। अधिकारीयों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटवा के ग्राम गोताण व सैदाबाद के ग्राम खेरुआ में एंटीलार्वा के छिड़काव व आशा एवं एएनएम के माध्यम से दस्तक अभियान के लिए डोर-टू-डोर कार्य की जमीनी हकीकत को जाना व टीम में लगे स्वास्थ कर्मियों से उनके अनुभव एवं कार्य प्रणाली पर जानकारी ली। जिला मलेरिया अधिकारी के.पी. द्विवेदी ने बताया कि स्वास्थ टीम अपने प्रयास से लक...