Posts

स्वच्छता पखवाड़ा के तहत दशाश्वमेध घाट से ललिता घाट तक चला स्वच्छता अभियान

Image
95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कमांडेंट के दिशा निर्देश में 95 बटालियन एवं सृजन सामाजिक विकास न्यास तथा नगर निगम के संयुक्त तत्वाधान  में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था गंगा जी  को स्वच्छ एवं अविरल बनाए रखना तथा दर्शनार्थियों और नागरिकों पुजारियों को  जागरूक करना तथा साथ में गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसडर अनिल कुमार सिंह के ग्रीन गंगा क्लीन गंगा के तहत आज  दशाश्वमेध घाट से लेकर ललिता घाट तक स्वच्छता अभियान चलाकर नाविकों मल्लाहों दुकान दारो एवं पर्यटकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया जिसमें मुख्य रुप से 95 बटालियन सीआरपीएफ,सृजन सामाजिक विकास न्यास ,नगर निगम एवं गंगा समग्र ने मिलकर 95बटालियन के कमांडेंट अनिल कुमार बृक्ष के मार्गदर्शन में सी आरपीएफ के निरीक्षक दिनेश यादव, प्रवीन सिहं, राजकुमार , सुबेदार सिंह, कपिंजल यादव एवं तमाम जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया आज पांचवें दिन   दशाश्वमेध घाट  से लेकर ललिता घाट तक स्वच्छता करा कर जागरुकता अभियान चलाया गया जिसमें नगर निगम के इन्स्पेक्टर प्रदीप कुमार वर्मा...

हिन्दू समाज की सोई शक्ति को जगाने का काम कर रही है शौर्य गाथा

Image
मऊ। 2 जुलाई 2023  :  वर्तमान में हिन्दू समाज को उसकी शक्ति याद दिलाना राष्ट्ररक्षा के लिए सबसे आवश्यक है। जैसे जामवंत जी ने बजरंगबली को उनके बल की पहचान कराई, वैसे ही शौर्य गाथा के माध्यम से हिंदुओ की शक्ति को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस देश में सोमनाथ जैसे असंख्य मंदिरों को तोड़ा गया, उनकाह अस्तित्व समाप्त करने की कोशिश की गई। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण सोए हुए हिन्दू समाज मे चेतना का जागृत न होना था लेकि अब हमें इतिहास से सीखते हुए अपने शौर्य को पहचान कर, अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर संघर्ष करना चाहिए। ये बात मऊ में आयोजित शौर्य गाथा 2023 कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने कही। आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि आजादी के 77 साल बाद भी इस देश में भारत माता की जय बोलने में घबराते हैं। इस देश में कुछ ऐसे देशद्रोही रहते हैं जो खाते यहां का है और इसे तोड़ने की साजिश भी करते हैं। महाराणा प्रताप ने अपनी मिट्टी को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। गुरु गोविंद सिंह के बच्चों ने अपने धर्म को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। शिवाजी ने धर्...

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वार्ड नं० 36 में हुआ पूजा, भजन व भंडारा

Image
प्रयागराज : वार्ड नं० 36 , तुलाराम बाग स्थित पार्क के प्रांगड़ में ' बाबा साहब '  मा० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर पार्षद प्रत्याशी एवं वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार पाठक ' सोनू पाठक '  द्वारा भव्य संगीत संध्या व समारोह एवं भंडारे के कार्यक्रम का आयोजन हुआ | इस अवसर पर पार्षद प्रत्याशी कृष्ण कुमार पाठक व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गुलाब चमार व विशिष्ट अतिथि जितेंद्र कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन संदीप द्विवेदी ने किया। वहीं रामचंद्र , सुप्रभात पटेल , प्रशांत द्विवेदी , धीरज जी , विष्णु स्वरूप , संतोष कुमार , आदि सैकड़ों सर्व समाज के लोग व बड़ी संख्या में क्षेत्रीय निवासियों  ने कार्यक्रम में शिरकत की। तालियों के गड़गड़ाहट से गूंज उठी सभा सभी सामाजिक व नेक कार्यों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने वाले "सोनू पाठक" ने स्वयं अपने हाथो से सप्रेम प्रसाद वितरण किया तथा सभी सर्व समाज के लोगो का सहृदय स्वागत सम्मान करते हुए कहा कि "इस तरह के कार्यक्रम होते रहने चाहिए तथा मै अपने सभी भाइयों के लिए खड़ा हूं और भविष्य में किसी भी आवश्यकता हेतु सदैव ...

पार्षद पद प्रत्याशी कृष्ण कुमार पाठक के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन 16 अप्रैल को

Image
प्रयागराज : जनपद में वार्ड 36 से पार्षद पद प्रत्याशी कृष्ण कुमार पाठक "सोनू पाठक" के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन दिनांक 16 अप्रैल दिन रविवार को दोपहर के 2 बजे होना सुनिश्चित किया गया है। जहां वार्ड 36 के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों का इंतजार रहेगा। कृपया कार्यालय पहुंचकर आप सभी अपना आशीर्वाद प्रदान करें। कार्यालय का पता:   मधवापुर स्थित रामलीला पार्क के ठीक अपोजिट ओर यूनियन बैंक के ऊपर प्रथम तल पर स्थित है।

मधवापुर की एक पुकार सोनू पाठक अबकी बार

Image
प्रयागराज 13 अप्रैल : जनपद में नगर निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। सभी पार्षद प्रत्याशी चुनाव को लेकर अपनी तैयारियों में लगे हैं। वहीं चुनाव आयोग ने भी इसको लेकर अपनी कमर कस ली है।  इन्हीं तैयारियों के मद्देनजर आज जनपद के वार्ड नंबर 36 के पार्षद पद प्रत्याशी व वरिष्ठ समाज सेवी कृष्ण कुमार पाठक 'सोनू पाठक' ने नवीन कार्यालय का शुभारंभ किया। जहां विधिवत शास्त्र संगत विधि से पूजा पाठ कर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान वार्ड के लोग भारी संख्या में उपस्थिति रहे। जहां सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यालय पर नीति बनाकर आगामी चुनावी प्रचार प्रसार करने की रणनीति बनाई।  वहीं कार्यकर्ता के तौर पर संदीप द्विवेदी, सचिन शर्मा, बालगोपाल गोविंद, महेश त्रिपाठी, आशीष पाण्डेय, सुमित मिश्रा, आकाश, रमेश मौर्य, सचिन गुप्ता, रामसिंह पटेल, अतुल दुबे व आदि लोग उपस्थित रहे।

अलाव की गैस से फेफड़े, आंख दोनों को नुकसान

  अलाव की गैस से फेफड़े , आंख दोनों को नुकसान   बरतें सावधानी •              बंद कमरे में अंगीठी , कोयला व हीटर का प्रयोग खतरनाक •              अलाव से निकलती है जहरीली गैस कार्बन मोनोऑक्साइड   कौशाम्बी , 21 दिसंबर 2022   ठण्ड से बचने के लिए अलाव , हीटर व ब्लोअर आदि का सहारा लेने वाले सावधान ! बंद कमरे में इससे निकलने वाली कार्बन मोनोऑक्साइड गैस आपकी सांस भी रोक सकती है। इसलिए जब भी अलाव , हीटर व ब्लोअर आदि का उपयोग करें कमरा पूरी तरह से बंद नहीं करें। इससे निकलने वाली गैस तत्काल बाहर निकलते रहने दें। इससे आपको सर्दी भी नहीं लगेगी और इससे निकलने वाली गैस आपके फेफड़े और आंखों को भी नुकसान नहीं पहुंचाएगी।   वरिष्ठ चिकित्साधिकारी एवं उप जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ यश अग्रवाल ने बताया कि अलाव में कोयला , लकड़ी और केरोसिन के जलने से कॉर्बन मोनोऑक्साइड व अन्य कई जहरीली गैस निकलती है। यह गैस इंसानी फेफड़े के लिए स्लो-प्वाइजन की तरह है...

टीकाकरण बढ़ाने के लिए डाटा ऑपरेटर हुए प्रशिक्षित

  टीकाकरण बढ़ाने के लिए डाटा ऑपरेटर हुए प्रशिक्षित दिए गए प्रमाण पत्र प्रयागराज ,  : नियमित टीकाकरण कार्यक्रम के बेहतर प्रबंधन एवं सुदृढ़ीकरण के लिए मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में सभी डाटा ऑपरेटर के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक सरन ने की। यह आयोजन स्वास्थ्य विभाग के तत्वाधान और क्लिंटन हेल्थ एक्सेस इनिशिएटिव (चाई) के सहयोग हुआ। कार्यशाला में सभी ब्लॉक के डाटा ऑपरेटर का क्षमतावर्धन किया गया। इस दौरान नियमित टीकाकरण कार्यक्रम में सुधार लाने व कार्यक्रम के और बेहतर प्रबंधन पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। बाद आयोजन में शामिल ऑपरेटर्स को प्रमाण पत्र भी दिए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ नानक सरन ने सभी को कुशलतापूर्वक कार्य करने व नियमित टीकाकरण को गति प्रदान करने से संबंधित निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बेहतर भविष्य के लिए मां और बच्चे का नियमित पूर्ण टीकाकरण बहुत आवश्यक है। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ तीरथ लाल   ने बताया कि नियमित टीकाकरण में सुधार लाने के लिए बच्चो व माताओं को जानलेवा बिमारियों से बचाने का सबसे...