हिन्दू समाज की सोई शक्ति को जगाने का काम कर रही है शौर्य गाथा

मऊ। 2 जुलाई 2023  :  वर्तमान में हिन्दू समाज को उसकी शक्ति याद दिलाना राष्ट्ररक्षा के लिए सबसे आवश्यक है। जैसे जामवंत जी ने बजरंगबली को उनके बल की पहचान कराई, वैसे ही शौर्य गाथा के माध्यम से हिंदुओ की शक्ति को जगाने का प्रयास किया जा रहा है। इस देश में सोमनाथ जैसे असंख्य मंदिरों को तोड़ा गया, उनकाह अस्तित्व समाप्त करने की कोशिश की गई। इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण सोए हुए हिन्दू समाज मे चेतना का जागृत न होना था लेकि अब हमें इतिहास से सीखते हुए अपने शौर्य को पहचान कर, अपने महापुरुषों से प्रेरणा लेकर संघर्ष करना चाहिए।

ये बात मऊ में आयोजित शौर्य गाथा 2023 कार्यक्रम में कथावाचक आचार्य शांतनु जी महाराज ने कही।

आचार्य शांतनु जी महाराज ने कहा कि आजादी के 77 साल बाद भी इस देश में भारत माता की जय बोलने में घबराते हैं। इस देश में कुछ ऐसे देशद्रोही रहते हैं जो खाते यहां का है और इसे तोड़ने की साजिश भी करते हैं। महाराणा प्रताप ने अपनी मिट्टी को आजाद कराने के लिए अपने प्राणों को न्यौछावर कर दिया। गुरु गोविंद सिंह के बच्चों ने अपने धर्म को बचाने के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी। शिवाजी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। ऐसे ही राष्ट्रप्रेम की आज जरूरत है।

शौर्य गाथा कार्यक्रम में पूर्व मऊ सदर विधानसभा प्रत्याशी, भाजपा अशोक सिंह, भाजपा नेता गणेश सिंह, रामानन्द सिंह चुन्नू, प्रशांत रत्नम, अमित सिंह बड़े, डॉ. आशीष प्रताप सिंह, डॉ. बिजेंद्र राणा, पंकज सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Comments

Popular posts from this blog

लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविधालय के संयुक्त कुलसचिव संजय दिवाकर ने आखिरकार दांव पेंच लगा कर विश्वविद्यालय पर दबाव बना पुरानी पेंशन पाने का आदेश पारित कराया

मिशन शक्ति के अंतर्गत समाज में स्त्रियों की स्पष्ट भूमिका पर प्रेरक संवाद कार्यक्रम का आयोजन

भारतीय जीवन बीमा निगम प्रयागराज् मंडल कार्यालय मे निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन