मिशन शक्ति अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक पूरा मिशन : केशरी देवी पटेल

 प्रयागराज : मोती लाल नेहरू राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एमएनएनआईटी) मिशन शक्ति फेज-3 अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की शुरुवात अतिथि सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में काम करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस योजना का उद्देश्य जनपद की प्रत्येक महिला नारी गरिमा और स्वाभिमान को बनाए रखते हुए शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान के संवैधानिक हक के प्रति जागरूक कर व पॉक्सो एक्ट एवं महिला अपराध संबंधी कानूनों का प्रचार-प्रसार कर उनके स्वावलंबन को मजबूती देना है।

कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी ने किया। कार्यक्रम में महिलाओं को प्रमाणपत्र देकर मंच से सम्मानित किया गया। इसके बाद बीबीएस शिवकुटी एवं नारायणी आश्रम बालिका इंटर कालेज की छात्राओं द्वारा नारी शक्ति से जुड़े गीतों पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। 

इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल रहीं।  केशरी देवी पटेल ने कहा की सरकार द्वारा तमाम योजनाएं महिलाओं को स्वावलंबी बनाने लिए चलाई जा रही रही हैं। इससे महिलाओं को आगे बढ्ने का भी मौका मिला है। मिशन शक्ति अभियान सिर्फ एक अभियान नहीं, बल्कि एक पूरा मिशन है। सरकार के इस प्रयास ने नारी सुरक्षा, नारी शक्ति, नारी स्वावलंबन आदि के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई है। हमारी सरकार बेटियों की शिक्षा से लेकर उनके स्वालम्बन तक को आगे बढ़ाने में उन्हें पूरा समर्थन एवं सहयोग कर रही है।

इस कार्यक्रम में आशा कार्यकर्ता सीएचसी कोढिया में तैनात सविता पाल को सम्मानित किया गया। इन्होने कोरोना काल में 11 महिलाओं का सुरक्षित प्रसव कराया। इसके अलावा नशा मुक्ति अभियान के लिए सविता का विशेष योगदान रहा। सविता ने कोविड वैक्सीनेशन के लिए भी लोगों को प्रेरित करने का काम किया। डीपीओ पंकज मिश्र ने बताया की सविता के उत्कृष्ट काम को देखते हुए उनका चयन किया गया। हमें सविता के हौसले व उसके सराहनीय कार्य एवं परिश्रम पर नाज है।

वनवासी समुदाय की एनआरएलएम में महिला समूह कार्यकर्ता प्रमिला कुमारी को भी सम्मानित किया गया। प्रमिला मुंगराव हंडिया में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी हुई हैं।  एलएलबी कर चुकी प्रमिला ने महिलाओं को पढ़ाई के लिए प्रेरित करने में अहम योगदान दिया है। इन्होने 165 समूहों में बचत खाता और 32 समूहों में सीसीएल खाता खुलवाने का काम किया है। इसके साथ ही विभन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में डीपीओ पंकज मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, फाफामऊ विधायक विक्रमाजीत मौर्य, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, मंडलायुक्त संजय गोयल व सीडीओ शिपू गिरि, पंचायतराज अधिकारी आलोक कुमार सिन्हा, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॉ. नीता साहू व अन्य पदाधिकारी मौजूद रहें।

 

 

 

Comments

Popular posts from this blog

बिशप मॉरिस दान और राकेश चतरी के ख़िलाफ़ हिंदूवादी संगठनों से जुड़े अधिवक्ताओं और छात्रों का प्रदर्शन

अम्बेडकर जयंती के अवसर पर वार्ड नं० 36 में हुआ पूजा, भजन व भंडारा

त्रिवेंद्र सिंह रावत के समर्थन में हुआ महिला जागरुकता कार्यक्रम